एक्सप्लोरर

Udhamsingh Nagar News: उत्तराखंड में माध्यमिक विद्यालय की आड़ में चल रहा था मदरसा, जांच के बाद उड़े अधिकारियों के होश

Udhamsingh Nagar News: उत्तराखंड में सरकारी कागजों में सरस्वती पूर्व माध्यमिक विद्यालय के नाम से एक मदरसा चल रहा था, संदिग्ध पाएं जाने पर उसकी जांच शुरू हुई जिसके बाद प्रशासन के होश उड़ गए हैं.

उत्तराखंड में छात्रवृत्ति के फर्जी वाले का एक ऐसा अजीबोगरीब मामला सामने आया है. जिसको देखकर अब पूरे प्रदेश के अधिकारी भी हैरान हो रहे हैं. ऐसा हम इसलिए कह रहे हैं क्योंकि जिस स्कूल को कागजों में मदरसा दिखाकर छात्रवृत्ति घोटाला किया. 

वो असल में एक अर्द्ध सरकारी हिंदी मीडियम स्कूल हैं, और इस स्कूल के प्रबंधन कमेटी में आरएसएस और भाजपा से जुड़े लोग हैं. वही अब प्रशासन पूरे प्रकरण की जांच कर रहा हैं तत्कालीन अधिकारियों से पूछताछ की जा रही हैं.

छात्रवृति घोटाले का पर्दाफाश
उधम सिंह नगर जिले के सरस्वती पूर्व माध्यमिक विद्यालय किच्छा अर्द्ध सरकारी स्कूल को कागजों में मदरसा दिखाकर कई सालों की छात्रवृत्ति गवन करने का मामला सामने आया है. सीएम धामी के निर्देश के बाद शुरू हुई जांच में छात्रवृत्ति को घोटाले का पूरा खेल उजागर हो गया. 

सरकारी कागजों के अनुसार साल 2021-22 और 2022-23 में उधम सिंह नगर जिले से 456 छात्रवृत्ति आवेदन को संदिग्ध पाया. इनमें सरस्वती पूर्व माध्यमिक विद्यालय किच्छा के नाम पर 154 मुस्लिम छात्र-छात्राओं के नाम दर्ज हैं, और स्कूल का संचालन मोहम्मद शारिक अतीक को बताया गया हैं. 

स्कूल के प्रधानाचार्य ने क्या बताया?
वही पूरे प्रकरण का खुलासा होने के सरस्वती पूर्व माध्यमिक विद्यालय किच्छा के प्रधानाचार्य उदय प्रताप सिंह ने बताया कि हमें इस प्रकरण के बारे में पहली बार 19 अप्रैल 2025 को पता चल जब अल्पसंख्यक कल्याण विभाग से अधिकारी हमारे विद्यालय में पहुंचे थें. अधिकारियों द्वारा दिखाए कागज में 9 और 10 के छात्रों का भी उल्लेख था लेकिन हमारा विद्यालय छः से आठ तक का हैं. 

तब हमने अपने रजिस्टर और अन्य जरूरी कागजात दिखाएं थें, इस दौरान उनको हमने अल्पसंख्यक कल्याण विभाग को एक पत्र सौंपा था‌. इसके बाद दूसरी जांच जिलाधिकारी के यहां से आई थीं, उनको भी हमने अपने दस्तावेज दिखाएं थें. हम तो सूबे के मुख्यमंत्री महोदय से अपील करना चाहते हैं, कि हमारे विद्यालय का नाम बदनाम कर फर्जी तरीके से छात्रवृत्ति लेने वाले और उनकी मदद करने वाले अधिकारियों पर कठोर कार्रवाई होनी चाहिए. ताकि भविष्य में कोई इस तरह का दुस्साहस ना कर सके.

मुख्यमंत्री ने दिए एसआईटी जांच के आदेश
उत्तराखंड में हुए छात्रवृत्ति घोटाले के मामले में अब सीएम पुष्कर सिंह धामी का अब काफी सख्त नजर आ रहे हैं. सीएम पुष्कर सिंह धामी ने छात्रवृत्ति घोटाले में संलिप्त संस्थानों के साथ ही अधिकारियों की भूमिका की एसआईटी को जांच के आदेश दिये है. 

पूरे प्रकरण पर केंद्र सरकार की तरफ से सात बिंदुओं पर जांच के निर्देश दिए गए हैं, प्रकरण के फर्जी मामलों की पहचान कर संबंधित के विरुद्ध प्राथमिक के दर्ज करना भी शामिल हैं.मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उत्तराखंड में छात्रवृत्ति जैसे कल्याणकारी कार्यक्रमों में किसी भी प्रकार की अनियमित बर्दाश्त नहीं की जाएगी. 

दोषियों पर होगी उचित कार्रवाई
इस मामले में जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ सख्त सशक्त कार्रवाई की जाएगी. इस प्रकरण में लिप्त किसी को छोड़ा नहीं जाएगा. सीडीओ दिवेश शाशनी ने बताया कि छात्रवृत्ति में हुए फर्जीवाड़े की जांच रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को भेजी जायेगी. ताकि आगे की कार्रवाई की जा सकें.

सरस्वती शिशु मंदिर के प्रधानाचार्य प्रकाश डिक्टिया ने बताया कि इस प्रकरण में सरस्वती शिशु मंदिर हाई स्कूल किच्छा का नाम भी लिया जा रहा हैं. लेकिन हमारे स्कूल का इस प्रकरण से कोई संबंध नहीं हैं. उन्होंने बताया कि हम भी मुख्यमंत्री महोदय से अपील करते हैं प्रकरण की जांच कर दोषियों को जेल भेजा जाएं.

Input By : वेद प्रकाश यादव
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

MLC चुनावः गोरखपुर के DDU में काउंटिंग की तैयारी पूरी, प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला कल
MLC चुनावः गोरखपुर के DDU में काउंटिंग की तैयारी पूरी, प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला कल
देश की 27 सर्वश्रेष्ठ प्रशासनिक पहल में आजीविका मिशन के UP के 3 मॉडल
देश की 27 सर्वश्रेष्ठ प्रशासनिक पहल में आजीविका मिशन के UP के 3 मॉडल
योगी सरकार की यूपी बोर्ड परीक्षा 2027 की तैयारी तेज, 7526 केंद्रों की सूची जारी
योगी सरकार की यूपी बोर्ड परीक्षा 2027 की तैयारी तेज, 7526 केंद्रों की सूची जारी
चक्रवात 'अर्णब' को लेकर UP में अलर्ट, राहत-बचाव की तैयारियों में जुटी योगी सरकार
चक्रवात 'अर्णब' को लेकर UP में अलर्ट, राहत-बचाव की तैयारियों में जुटी योगी सरकार

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'ईरान इस्लामी देशों के बीच एकजुटता का करता है समर्थन', राष्ट्रपति पेजेश्कियान का बड़ा बयान
'ईरान इस्लामी देशों के बीच एकजुटता का करता है समर्थन', राष्ट्रपति पेजेश्कियान का बड़ा बयान
कौन-कौन सी किताब लिख चुका उमर खालिद, क्या है इसका सब्जेक्ट?
कौन-कौन सी किताब लिख चुका उमर खालिद, क्या है इसका सब्जेक्ट?
बिहार के गयाजी से बैंकॉक के लिए सीधी उड़ान, CM सम्राट ने दिखाई हरी झंडी
बिहार के गयाजी से बैंकॉक के लिए सीधी उड़ान, CM सम्राट ने दिखाई हरी झंडी
Embed widget