एक्सप्लोरर

Uttarkashi Tunnel Rescue: टनल के बाहर प्रकट हुए बाबा भोलेनाथ! चट्टान पर रिसते पानी से उभरी तस्वीर, लोग हैरान

Uttarkashi Tunnel Collapse: सिलक्यारा टनल में फंसे मजदूरों के रेस्क्यू ऑपरेशन का आज सोलहवां दिन है. इस बीच सुरंग के बाहर आज कुछ ऐसा हुआ जिसे देखकर हर कोई हैरान रह गया.

Uttarkashi Tunnel Rescue Operation: उत्तराखंड के उत्तरकाशी में टनल में फंसे मजदूरों को आज 15 दिन बीत चुके हैं, लेकिन अब तक उन्हें बाहर नहीं निकाला जा सका है. रेस्क्यू टीम की तमाम कोशिशों में कोई न कोई रुकावट आ रही है. इस बीच आज सुबह सुरंग के बाहर ऐसा नजारा दिखा जिसे देखकर हर कोई हैरान रह गया. दरअसल, सुरंग की दीवार पर चट्टान से धीरे-धीरे रिसते पानी से बाबा भोलेनाथ की तस्वीर उभर आई. 

उत्तरकाशी टनल के सामने पहले भी आस्था का दरबार हम लोग देख चुके हैं. जहां कई दिनों की मेहनत के बाद भी राहत नहीं मिल पा रही थी, लेकिन जैसे ही यहां बाबा बौखनाग देवता के मंदिर को स्थापित किया गया, एक 6 इंच का पाइप टनल में मजदूरों तक पहुंच गया. जिसके बाद बाबा बौखनाग की हर तरफ चर्चा हो रही थी. बौखनाग बाबा के सामने हर कोई शीश झुकाने लगा, लेकिन आज सुबह एक अलग ही तस्वीर टनल पर उभर आई जिसे देख हर कोई हैरत में पड़ गया. 

टनल के बाहर उभरी बाबा भोलेनाथ की तस्वीर
दरअसल टनल के पहाड़ से धीरे धीरे रिसते पानी से भगवान भोलेनाथ की एक छवि बनने लगी. जिसे अचानक देख वहां मौजूद सैकड़ों लोग हैरत में पड़ गए और सभी भोले बाबा का जयकारा लगाने लगे. लोगों का मानना है कि अब खुद बाबा भोले नाथ इन मजदूरों की मदद को प्रकट हुए हैं और अब इन मजदूरों का यहां से निकलना मुमकिन है और जल्द ही मजदूर इस अंधी गुफा से बाहर आ जाएंगे. 

टनल की पहाड़ी पर बन रही भोलेनाथ की छवि से लोगों की उम्मीद अब और भी ज्यादा बढ़ने लगी है. तस्वीर देखकर ही अंदाजा लगाया जा सकता है कि यहां भगवान शिव की कितनी साफ तस्वीर उभरकर सामने आई है. इस तस्वीर के उभरने के बाद लोगों में जबरदस्त उत्साह देखा गया और लोग बाबा भोलेनाथ के जयकारे लगाने लगे. 

टनल हादसे का आज सोलहवां दिन
बता दें कि टनल हादसे में रेस्क्यू ऑपरेशन का आज सोलहवां दिन है और अब रेस्क्यू टीम ने प्लान बी और प्लान सी पर भी काम शुरू कर दिया है. टनल के ऊपर से वर्टिकल ड्रिलिंग की जा रही है. अबतक 30 मीटर ड्रिलिंग की जा चुकी है. वहीं सुरंग में फंसी ऑगर मशीन को भी काटकर बाहर निकाल लिया गया है, जिसके बाद अब वहां मैन्युअल खुदाई होगी. प्लान सी के तहत सेना रिफ्ट टनल बनाने में जुट गई है. जिसमें सात दिन का समय लग सकता है. 

Uttarkashi Tunnel Rescue: जानें- कौन हैं बाबा बौखनाग जिनके 'प्रकोप' से हुआ सुरंग हादसा, अब ग्रामीणों ने किया बड़ा दावा
खेलें इलेक्शन का फैंटेसी गेम, जीतें 10,000 तक के गैजेट्स 🏆
*T&C Apply

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आजम खान की पत्नी से मिले राहुल गांधी के करीबी नेता, सियासी हलचल तेज
आजम खान की पत्नी से मिले राहुल गांधी के करीबी नेता, सियासी हलचल तेज
यूपी में राशन लेने वालों को झटका! अगस्त में नहीं आएगा कोटा?
यूपी में राशन लेने वालों को झटका! अगस्त में नहीं आएगा कोटा?
नोएडा में बारिश से सड़कें बनीं तालाब, लगा लंबा ट्रैफिक जाम
नोएडा में बारिश से सड़कें बनीं तालाब, लगा लंबा ट्रैफिक जाम
प्रयागराज छात्र प्रदर्शन पर पुलिस का एक्शन, 10 लोग गिरफ्तार
प्रयागराज छात्र प्रदर्शन पर पुलिस का एक्शन, 10 लोग गिरफ्तार

वीडियोज

USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एंटी पेपर लीक बिल पर बहस, बांसुरी स्वराज ने UPA सरकारों की लीक गिनाई
एंटी पेपर लीक बिल पर बहस, बांसुरी स्वराज ने UPA सरकारों की लीक गिनाई
यूपी में राशन लेने वालों को झटका! अगस्त में नहीं आएगा कोटा?
यूपी में राशन लेने वालों को झटका! अगस्त में नहीं आएगा कोटा?
Xप्लेन: CJP आंदोलन के बाद कैसे भड़की E20 फ्यूल में चिंगारी? नतीजे क्या
CJP आंदोलन के बाद कैसे भड़की E20 फ्यूल में चिंगारी? नतीजे क्या
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
PoK में बर्बरता पर भारत ने पाकिस्तान को लताड़ा, कहा - 'पूरा J&K...'
PoK में बर्बरता पर भारत ने पाकिस्तान को लताड़ा, कहा - 'पूरा J&K...'
भूकंप से कांपा जापान, 7.1 तीव्रता के झटकों से डोली धरती, जानें ताजा हाल
भूकंप से कांपा जापान, 7.1 तीव्रता के झटकों से डोली धरती, जानें ताजा हाल
PoK में बिगड़े हालात, मुनीर की सेना ने प्रदर्शनकारियों पर की अंधाधुंध फायरिंग
PoK में बिगड़े हालात, मुनीर की सेना ने प्रदर्शनकारियों पर की अंधाधुंध फायरिंग
Embed widget