एक्सप्लोरर

Uttarakhand Tunnel Collapse: सिलक्यारा में टनल के लिए 60 साल पहले भी हुआ था सर्वे लेकिन रोका गया था काम, सामने आई थी ये बड़ी वजह

Uttarkashi Tunnel Accident: उत्तरकाशी में टनल धंसने से 41 मजदूर अंदर फंसे हुए हैं. इन्हें निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन चल रहा है. इस बीच पता चला कि यहां कई दशक पहले भी टनल बनाने की कोशिश की गई थी.

Uttarkashi Tunnel History: उत्तरकाशी में बन रही सिलक्यारा टनल के अंदर बीते 16 दिनों से 41 जिंदगियां मदद के इंतजार में हैं. इन्हें बचाने के लिए युद्धस्तर पर रेस्क्यू ऑपरेशन चल रहा है तो वहीं देशभर में दुआएं भी हो रही हैं. पीएम मोदी लगभग हर रोज बचाव अभियान की जानकारी ले रहे हैं तो राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी हर दिन घटनास्थल पर जायजा लेने जाते हैं. पूरे देश की निगाहें इस ऑपरेशन पर टिकी हुई हैं कि आखिर कब ये 41 श्रमिक इस अंधेरी गुफा से बाहर आएंगे. इस बीच आपको इस टनल का इतिहास बताते हैं जोकि कई दशक पुराना है.  

दरअसल, इस जगह पर पहले भी टनल बनाने की कोशिश की गई थी. लगभग 60 साल पहले इस टनल का सर्वे किया गया था, लेकिन बाद में इसका काम शुरू नहीं हो पाया. ये किन कारणों से शुरू नहीं हो पाया ये तो मालूम नहीं है, लेकिन आज से तकरीबन 60 साल पहले भी उत्तरकाशी में टनल बनाने की कोशिश की गई थी. 

इस वजह से पहले रोका गया था काम?

स्थानीय लोगों की मानें तो 60 साल पहले इस जगह पर टनल बनाने का सर्वे किया गया था, लेकिन पानी का स्रोत मिलने के कारण इसका काम आगे नहीं बढ़ पाया था. उसके बाद यमुनोत्री के लिए रास्ता बनाया गया था. हालांकि एबीपी लाइव इस बात की पुष्टि नहीं करता. अब इस घटना से दो बातें निकाल कर सामने आई हैं कि यह टनल क्यों धंसी होगी. पहली बात इस इलाके से फॉल्ट लाइन का गुजरना, दूसरा टनल के ऊपर पहाड़ पर गंगा यमुना का कैचमेट एरिया होना.  

पहाड़ों के अंदर पानी का स्रोत मिलना आम बात

उत्तराखंड के पहाड़ छोटे-छोटे पत्थरों से, मिट्टी से जुड़कर बने हैं. यहां के पहाड़ इतने मजबूत नहीं हैं. दूसरी बात यहां पानी के स्रोत मिलना पहाड़ों के अंदर आम बात है इसलिए हाथ से यहां के पहाड़ों पर खुदाई के काम होने से कई जगहों पर परेशानी का सबब बनता है. ऐसा ही कुछ तपोवन प्रोजेक्ट में 2009 में हुआ था. उत्तराखंड में काम करने वाले लोगों को यह दोनों बातें मालूम होती हैं, लेकिन फिर भी इस प्रकार का हादसा होना अपने आप में सवाल खड़ा करता है. 

टनल बनाने की क्या जरूरत?

राष्ट्रीय राज्य मार्ग और सड़क परिवहन मंत्रालय के सचिव ने 19 नवंबर को कहा था कि उत्तरकाशी के टनल में कमजोर हिस्से में साढ़े चार साल से काम बंद था वहां होने वाली हर हलचल को नापने के बाद ही दोबारा काम शुरू किया गया था. लेकिन सबसे बड़ी बात है जिन पहाड़ों में इस प्रकार की परेशानियां सामने आ रही हैं वहां पर टनल बनाने की क्या जरूरत आन पड़ी. 

सबसे पहले पहाड़ों का निरीक्षण होना और जांच करना बेहद जरूरी है. उसके बाद ही इस प्रकार के काम को शुरू किया जाना चाहिए, लेकिन बिना सोचे समझे सुरक्षा व्यवस्था के इंतजामों के बगैर जिस प्रकार से ये काम शुरू किए गए उससे आज इतनी बड़ी परेशानी सामने खड़ी हुई है.  

उत्तरकाशी के सिलक्यारा में फंसे 41 मजदूरों को निकालने के लिए पुरजोर कोशिश की जा रही है, लेकिन अभी तक कोई सफलता हाथ नहीं लग पाई है. इसके चलते अब केंद्रीय पर्यावरण मंत्रालय ने देश में बन रही कई टनल का सेफ्टी रिव्यू करने का फैसला लिया है, लेकिन एक सवाल अभी भी जस का तस है कि ये टनल आखिर धंसी कैसी, कहां चूक हुई, क्या कमी रही होगी. 

ये भी पढ़ें- 

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आजमगढ: 2007 के दोहरे हत्याकांड में फैसला, ब्लॉक प्रमुख समेत 9 को उम्रकैद
आजमगढ: 2007 के दोहरे हत्याकांड में फैसला, ब्लॉक प्रमुख समेत 9 को उम्रकैद
महोबा में अवैध लकड़ी के कारोबार के खिलाफ एक्शन, मचा हड़कंप
महोबा में अवैध लकड़ी के कारोबार के खिलाफ एक्शन, मचा हड़कंप
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
रामपुर में अवैध हथियार बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार
रामपुर में अवैध हथियार बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Rawa Dosa Recipe: घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
Embed widget