एक्सप्लोरर

Uttarkashi Avalanche: एक और पर्वतारोही का शव मिला , 27 हुई मृतकों की संख्या, 2 अभी भी लापता

Uttarkashi Avalanche: नेहरू पर्वतारोहण संस्थान ने बताया कि और एक शव मिलने के साथ ही अब तक कुल 27 पर्वतारोहियों के शव बरामद किए गए हैं, जबकि दो अब भी लापता हैं. इससे पहले 7 अक्टूबर को 7 शव मिला था.

Uttarkashi Avalanche: उत्तराखंड (Uttarakhand) के उत्तरकाशी (Uttarkashi) में द्रौपदी का डांडा चोटी के पास मंगलवार को हुए हिमस्खलन (Avalanche) के बाद लापता पर्वतारोहियों में से और एक का शव शनिवार को बरामद किया गया. हादसे में लापता हुए 29 पर्वतारोहियों में से अब तक 27 के शव बरामद किए जा चुके हैं. वहीं शनिवार को सात पर्वतारोहियों के शव उनके परिजनों को सौंप दिए गए. नेहरू पर्वतारोहण संस्थान (Nehru Institute Of Mountaineering) के मुताबिक 29 पर्वतारोही चढ़ाई के बाद लौटते समय चार अक्टूबर को 17 हजार फुट की ऊंचाई पर द्रौपदी का डांडा-द्वितीय चोटी पर हिमस्खलन की चपेट में आ गए थे.

नेहरू पर्वतारोहण संस्थान ने बताया कि और एक शव मिलने के साथ ही अब तक कुल 27 पर्वतारोहियों के शव बरामद किए गए हैं, जबकि दो अब भी लापता हैं. एनआईएम ने बताया कि चार पर्वतारोहियों के शव उत्तरकाशी में ही उनके परिजनों को सौंप दिए गए. असम, मेघालय और उत्तर प्रदेश के तीन पर्वतारोही प्रशिक्षुओं के शवों को देहरादून में जॉलीग्रांट के हिमालयन अस्पताल में भेजा गया है, जहां से उन्हें उनके घरों तक ले जाया जाएगा. जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी देवेंद्र पटवाल ने कहा कि मौसम में सुधार के बाद ही हवाई मार्ग से बचाव अभियान को बहाल किया जा सकेगा.

ये भी पढ़ें- Pithoragarh News: पिथौरागढ़ के इन इलाकों को अब मिलेगी 4G कनेक्टिविटी की सौगात, BSNL जल्द लगाएगा 245 टावर

4 अक्टूबर को मिला था 4 शव

नेहरू पर्वतारोहण संस्थान ने रेस्क्यू बुलेटिन में कहा है कि 4 अक्टूबर को 4 बॉडी मिली थीं, इसमें दो इंस्ट्रक्टर और 2 ट्रेनी पर्वताहोरी शामिल थे. वहीं 6 अक्टूबर को 15, 7 अक्टूबर को 7 और 8 अक्टूबर को 1 बॉडी मिली है. नेहरू पर्वतारोहण संस्थान ने कहा है कि हिमस्खलन में अब तक 27 की मौत हो गई है, जबकि 2 ट्रेनी अभी भी लापता हैं. इससे पहले हादसे में जिंदा लौटे निम के प्रशिक्षक अनिल कुमार ने बताया था कि चोटी के आरोहरण के दौरान अचानक हिमस्खलन हुआ, जबकि उस समय दल के सदस्य चोटी से महज 100 से 150 मीटर की दूरी पर थे.

ये भी पढ़ें- Uttarkashi Avalanche: ग्लेशियर वैज्ञानिक ने सामान्य से ज्यादा बारिश को बताई एवलांच की वजह, कहा- सरकार को ध्यान देने की जरूरत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी के 48 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने दिया अलर्ट
यूपी के 48 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने दिया अलर्ट
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
अवंती बाई लोधी की जयंती पर CM योगी का बड़ा ऐलान, गिनाईं उपलब्धियां
अवंती बाई लोधी की जयंती पर CM योगी का बड़ा ऐलान, गिनाईं उपलब्धियां
अम्बेडकरनगर में IPS आशुतोष मिश्रा की मां की हत्या, घर में हुई लूटपाट
अम्बेडकरनगर में IPS आशुतोष मिश्रा की मां की हत्या, घर में हुई लूटपाट

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
IND vs SL: तीसरे दिन के मौसम पर ताजा अपडेट, जानें बारिश होगी या नहीं
तीसरे दिन के मौसम पर ताजा अपडेट, जानें बारिश होगी या नहीं
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
Video: पहली तीज पर पत्नी का डांस वायरल, लोगों ने लुटाया प्यार
पहली तीज पर पत्नी का डांस वायरल, लोगों ने लुटाया प्यार
NIOT Recruitment 2026 : 10वीं पास और ITI वालों को मिल रही नौकरी, NIOT में निकली ग्रेड-ए की भर्ती
10वीं पास और ITI वालों को मिल रही नौकरी, NIOT में निकली ग्रेड-ए की भर्ती
Embed widget