एक्सप्लोरर

उत्तराखंड: 8 जून से शुरू होने वाली चारधाम यात्रा का यमुनोत्री के तीर्थ पुरोहितों ने किया विरोध, बोले- इंतजार करे सरकार

उत्तराखंड में 8 जून से शुरू होने वाली चारधाम यात्रा का स्थानीय लोगों के साथ-साथ यमुनोत्री धाम के तीर्थ पुरोहितों ने विरेध किया है. तीर्थ पुरोहितों ने कहा कि श्रद्धालुओं को भी धाम में आने की अनुमति नहीं दी जाने चाहिए. सरकार को स्थिति सामान्य होने तक इंतजार करना चाहिए, ताकि श्रद्धालुओं के साथ-साथ धाम भी सुरक्षित रहे.

देहरादून। देवभूमि उत्तराखंड में चारधाम यात्रा 8 जून से शुरू हो रही है लेकिन, इस बीच यमुनोत्री धाम के तीर्थ पुरोहितों ने भी यात्रा न शुरू किए जाने की मांग की है. तीर्थ पुरोहितों का कहना है कि धार्मिक स्थलों को अनलॉक 1 में खोले जाने का केंद्र सरकार ने राज्य सरकार को अधिकार दिया है. चारधाम यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु यात्रा पर आते हैं, लिहाजा वर्तमान में कोरोना महामारी संक्रमण से मंदिरों को बचाने के लिए अभी यात्रा को शुरू नहीं करना चाहिए.

तीर्थ पुरोहितों ने कहा कि श्रद्धालुओं को भी धाम में आने की अनुमति नहीं दी जाने चाहिए. सरकार को स्थिति सामान्य होने तक इंतजार करना चाहिए, ताकि श्रद्धालुओं के साथ-साथ धाम भी सुरक्षित रहे. तीर्थ पुरोहित का कहना है कि कपाट खुलने से लेकर अब तक वो रोजाना बिना श्रद्धालुओं की मौजूदगी में आरती करते आ रहे हैं, जिसे परंपरागत तरीके से आगे भी जारी रखा जाएगा.

उत्तराखंड: 8 जून से शुरू होने वाली चारधाम यात्रा का यमुनोत्री के तीर्थ पुरोहितों ने किया विरोध, बोले- इंतजार करे सरकार

वहीं, यमुनोत्री मन्दिर समिति के प्रशासनिक अध्यक्ष का कहना है कि फिलहाल 8 जून का इंतजार करना चाहिए. जो भी MHA की गाइडलाइन होगी उसी के अनुरूप यात्रा को लेकर फैसला लिया जाएगा. फिलहाल यमुनोत्री धाम के कपाट खुलने से लेकर अब तक किसी को भी यमुनोत्री आने की अनुमति नहीं दी गई है.

बता दें कि 8 जून से शुरू हो रही चारधाम यात्रा को लेकर स्थानीय लोग पहले ही विरोध कर चुके हैं. लोगों का कहना था कि 30 जून तक यात्रा संचालित नहीं की जानी चाहिए. वैश्विक महामारी कोरोना का संक्रमण चरम पर है और फिर यात्रा को लेकर पूरी व्यवस्था भी नहीं है. बिजली, पानी सहित अन्य व्यवस्थाओं को दुरस्त होने में समय लग सकता है. लोगों का यह भी कहना था कि बदरीनाथ धाम में अभी काफी ठंड है. यात्रा शुरू होने से लोग संक्रमित हो सकते हैं. लोगों ने एसडीएम से मुलाकात कर अपना पक्ष भी रखा था. वहीं, एसडीएम जोशीमठ ने कहा था कि यात्रा को लेकर मूलभूत सुविधाओं को दुरस्त करने को लेकर तैयारियां चल रही हैं. 2 से 3 दिनों बाद व्यवस्था बहाल हो जाएगी.

गौरतलब है कि उत्तराखंड सरकार पहले ही कह चुकी है कि 8 जून से चारधाम यात्रा सीमित तरीके से शुरू हो जाएगी. प्रदेश के कैबिनेट मंत्री और राज्य सरकार के प्रवक्ता मदन कौशिक ने बताया था कि 8 जून से चारधाम यात्रा शुरू करने की तैयारियां जारी हैं और यह यात्रा शुरूआत में सीमित तौर पर शुरू होगी और बाद में अन्य राज्य सरकारों से बातचीत करने के बाद इसको दूसरे राज्यों के तीर्थ यात्रियों और पर्यटकों के लिए भी खोल दिया जाएगा.

उत्तराखंड: 8 जून से शुरू होने वाली चारधाम यात्रा का यमुनोत्री के तीर्थ पुरोहितों ने किया विरोध, बोले- इंतजार करे सरकार

उत्तराखंड में उच्च हिमालयी क्षेत्रों में स्थित बदरीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री मंदिर एक से डेढ़ माह पहले खुल चुके हैं लेकिन कोरोना संकट के चलते उन्हें अभी श्रद्धालुओं के लिए नहीं खोला गया है. यह पहला अवसर होगा जब कोरोना महामारी के चलते तीर्थ यात्री चारधाम के दर्शन से वंचित हैं. गंगोत्री और यमुनोत्री के कपाट 24 अप्रैल को अक्षय तृतीया के पर्व पर खोले गए थे जबकि, केदारनाथ मंदिर के कपाट 29 अप्रैल को और बदरीनाथ के द्वार 15 मई को खोले गए थे.

उत्तराखंड: 8 जून से शुरू होगी चारधाम यात्रा, जानें- किन बातों का रखा जाएगा विशेष ध्यान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Exclusive: हनुमानगढ़ी की सीढ़ियों पर सच में नमाज हुई थी? BJP नेता बृजलाल ने किया ये दावा
Exclusive: हनुमानगढ़ी की सीढ़ियों पर सच में नमाज हुई थी? BJP नेता बृजलाल ने किया ये दावा
एकतरफा प्यार में डेढ़ साल के मासूम को पटककर मारने वाले दरिंदे को फांसी, महज 40 दिन में आया फैसला
एकतरफा प्यार में डेढ़ साल के मासूम को पटककर मारने वाले दरिंदे को फांसी, महज 40 दिन में आया फैसला
अखिलेश यादव को पसंद नहीं आया सीएम योगी आदित्यनाथ का अयोध्या में दिया ये बयान, कहा- पराजय काल...
अखिलेश यादव को पसंद नहीं आया सीएम योगी आदित्यनाथ का अयोध्या में दिया ये बयान, कहा- पराजय काल...
'मैं इंस्पेक्टर हूं, इंस्पेक्टर ही रहूंगा...', चंद्रशेखर आजाद के सामने पुलिसकर्मी ने जोड़े हाथ
'मैं इंस्पेक्टर हूं, इंस्पेक्टर ही रहूंगा...', चंद्रशेखर आजाद के सामने पुलिसकर्मी ने जोड़े हाथ

वीडियोज

DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी
'Lock Upp 2' में Gaurav Khanna की एंट्री, Akanksha Chamola से मुलाकात ने बढ़ाई हलचल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूरेनियम डील पर 'क्रेडिट वॉर'! कांग्रेस का BJP पर तीखा वार, कहा- 'पहले अपना होमवर्क ठीक से करें'
यूरेनियम डील पर 'क्रेडिट वॉर'! कांग्रेस का BJP पर तीखा वार, कहा- 'पहले अपना होमवर्क ठीक से करें'
Bankipur By-Election: बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण
बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण
लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड ने जीता टॉस, टीम इंडिया की पहले बैटिंग; 21 साल की खिलाड़ी का डेब्यू
लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड ने जीता टॉस, टीम इंडिया की पहले बैटिंग; 21 साल की खिलाड़ी का डेब्यू
Friday OTT & Theatre Watch List: 'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज, एंटरटेनमेंट की मिलेगी तगड़ी डोज
'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज
Explained: महिला आयोग, सरकार और सुप्रीम कोर्ट तक! राष्ट्रीय पुरुष आयोग क्यों नहीं बनने देना चाहते?
महिला आयोग, सरकार और सुप्रीम कोर्ट तक! राष्ट्रीय पुरुष आयोग क्यों नहीं बनने देना चाहते?
NEET UG 2026 Fee Refund : नीट रिफंड के लिए 14 जुलाई तक अपडेट कर सकते हैं बैंक डिटेल्स, जान लें पूरा तरीका
नीट रिफंड के लिए 14 जुलाई तक अपडेट कर सकते हैं बैंक डिटेल्स, जान लें पूरा तरीका
Diabetes Treatment: रोज का खर्च सिर्फ ₹50! भारत में लॉन्च हुआ हफ्ते में 1 बार वाला इंसुलिन, जानें पूरी डिटेल
रोज का खर्च सिर्फ ₹50! भारत में लॉन्च हुआ हफ्ते में 1 बार वाला इंसुलिन, जानें पूरी डिटेल
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
Embed widget