एक्सप्लोरर

Heatwave: उत्तराखंड में गर्मी का प्रकोप, मैदान से पहाड़ दिखेगा असर, चढ़ेगा पारा, लू करेगी परेशान

Heatwave in Uttarakhand: ऊंचाई वाले क्षेत्रों में भी तापमान सामान्य से 4-5 डिग्री अधिक रह सकता है. गर्म हवाओं का प्रभाव केवल मैदानी क्षेत्रों तक ही सीमित नहीं रहेगा, बल्कि पर्वतीय इलाकों में भी इसका असर दिखेगा.

Uttarakhand Weather News: उत्तराखंड में इस साल गर्मी का प्रकोप लोगों को खूब सताएगा. मौसम वैज्ञानिकों ने अप्रैल और मई में प्रदेशभर में पारा तेजी से चढ़ने की आशंका जताई है. मैदानी इलाकों में लू चलेगी जबकि पहाड़ों में भी गर्म हवाएं लोगों को परेशान करेंगी. मौसम विभाग का कहना है कि इस बार तापमान नए रिकॉर्ड बना सकता है, जिससे लोगों को असामान्य गर्मी का सामना करना पड़ेगा

उत्तराखंड के मैदानी जिलों जैसे हरिद्वार, ऊधमसिंह नगर, देहरादून और नैनीताल में अप्रैल-मई में भीषण गर्मी पड़ने की संभावना है. मौसम विभाग के मुताबिक, मैदानी इलाकों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस या उससे अधिक पहुंच सकता है. इसके साथ ही, लू चलने के कारण लोगों को बाहर निकलना मुश्किल हो सकता है.

पहाड़ी इलाकों में भी बढ़ेगी गर्मी
मौसम वैज्ञानिक रोहित थपलियाल ने बताया कि इस बार गर्म हवाओं का प्रभाव केवल मैदानी क्षेत्रों तक ही सीमित नहीं रहेगा, बल्कि पर्वतीय इलाकों में भी इसका असर दिखेगा. पहाड़ों में आमतौर पर तापमान कम रहता है, लेकिन इस बार स्थिति अलग होगी. नैनीताल, मसूरी, टिहरी, पौड़ी और अल्मोड़ा जैसे पर्वतीय इलाकों में भी तापमान में वृद्धि होगी. 

वैज्ञानिकों का अनुमान है कि ऊंचाई वाले क्षेत्रों में भी तापमान सामान्य से 4-5 डिग्री अधिक रह सकता है. इससे यहां रहने वाले लोगों को भी मैदानी गर्मी का अहसास होगा. मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, चार अप्रैल तक पूरे प्रदेश में मौसम शुष्क रहेगा. बारिश की कोई संभावना नहीं है, जिससे तापमान में और वृद्धि होगी. अप्रैल का पहला सप्ताह भी गर्मी से भरा रहेगा और लोग भीषण धूप और उमस का सामना करेंगे

प्रधानमंत्री बनेंगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ? पहली बार दिया खुलकर जवाब, कहा- राजनीति मेरे लिए...

बन सकते हैं नए रिकॉर्ड
मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि इस बार अप्रैल और मई में कई स्थानों पर गर्मी के नए रिकॉर्ड बन सकते हैं. पिछले वर्ष भी उत्तराखंड में कई जगहों पर तापमान सामान्य से अधिक दर्ज किया गया था. इस बार भी पारा 40 डिग्री सेल्सियस के पार जा सकता है, जो लोगों के लिए मुश्किलें बढ़ाएगा

तेज गर्मी के कारण हीट स्ट्रोक और डिहाइड्रेशन जैसी समस्याओं का खतरा रहेगा. चिकित्सकों ने लोगों को दोपहर के समय धूप में बाहर निकलने से बचने और पर्याप्त मात्रा में पानी पीने की सलाह दी है. इसके अलावा, हल्के और सूती कपड़े पहनने और सिर को ढककर रखने की हिदायत दी गई है.

उत्तराखंड में इस साल गर्मी का प्रकोप मैदान से लेकर पहाड़ तक लोगों को सताएगा. लू, गर्म हवाएं और उच्च तापमान लोगों की दिनचर्या को प्रभावित कर सकते हैं. मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने और गर्मी से बचाव के लिए आवश्यक एहतियात बरतने की सलाह दी है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

MLC चुनावः गोरखपुर के DDU में काउंटिंग की तैयारी पूरी, प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला कल
MLC चुनावः गोरखपुर के DDU में काउंटिंग की तैयारी पूरी, प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला कल
देश की 27 सर्वश्रेष्ठ प्रशासनिक पहल में आजीविका मिशन के UP के 3 मॉडल
देश की 27 सर्वश्रेष्ठ प्रशासनिक पहल में आजीविका मिशन के UP के 3 मॉडल
योगी सरकार की यूपी बोर्ड परीक्षा 2027 की तैयारी तेज, 7526 केंद्रों की सूची जारी
योगी सरकार की यूपी बोर्ड परीक्षा 2027 की तैयारी तेज, 7526 केंद्रों की सूची जारी
चक्रवात 'अर्णब' को लेकर UP में अलर्ट, राहत-बचाव की तैयारियों में जुटी योगी सरकार
चक्रवात 'अर्णब' को लेकर UP में अलर्ट, राहत-बचाव की तैयारियों में जुटी योगी सरकार

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'ईरान इस्लामी देशों के बीच एकजुटता का करता है समर्थन', राष्ट्रपति पेजेश्कियान का बड़ा बयान
'ईरान इस्लामी देशों के बीच एकजुटता का करता है समर्थन', राष्ट्रपति पेजेश्कियान का बड़ा बयान
कौन-कौन सी किताब लिख चुका उमर खालिद, क्या है इसका सब्जेक्ट?
कौन-कौन सी किताब लिख चुका उमर खालिद, क्या है इसका सब्जेक्ट?
बिहार के गयाजी से बैंकॉक के लिए सीधी उड़ान, CM सम्राट ने दिखाई हरी झंडी
बिहार के गयाजी से बैंकॉक के लिए सीधी उड़ान, CM सम्राट ने दिखाई हरी झंडी
Embed widget