एक्सप्लोरर

उत्तराखंड में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, चमोली में हिमस्खलन की चेतावनी, DGRI की खास अपील

Uttarakhand Weather Forecast: देवभूमि उत्तराखंड में मौसम में उतार चढ़ाव का सिलसिला जारी है. इस बीच DGRI ने हिमस्खलन को लेकर चेतवानी जारी करते हुए लोगों से खास अपील की है.

Uttarakhand Weather Update: उत्तराखंड में आने वाले दिनों में मौसम फिर करवट बदल सकता है. खासतौर पर पर्वतीय जिलों में 13 और 14 मार्च को हल्की बारिश होने की संभावना जताई गई है. इसी तरह चमोली जिले में हिमस्खलन की आशंका को देखते हुए प्रशासन ने सतर्कता बरतने के निर्देश जारी किए हैं.

डीआरडीओ के तहत काम करने वाले स्नो एंड एवेलांच स्टडी एस्टेब्लिशमेंट (DGRI) चंडीगढ़ ने चमोली जिले के ऊंचाई वाले इलाकों में हिमस्खलन की चेतावनी जारी की है. रिपोर्ट के अनुसार, 10 मार्च शाम पांच बजे से 11 मार्च शाम पांच बजे तक हिमस्खलन की संभावना है. इसे देखते हुए जिला प्रशासन ने स्थानीय निवासियों और पर्यटकों से सतर्क रहने की अपील की है.

चमोली में हिमस्खलन का जोखिम
डीजीआरई ने चमोली जिले को हिमस्खलन के डेंजर लेवल तीन पर रखा है, जो मध्यम से उच्च जोखिम को दर्शाता है. इस स्तर पर हिमस्खलन की संभावना बनी रहती है, खासतौर पर उन क्षेत्रों में जहां हाल ही में भारी बर्फबारी हुई है. जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने लोगों को बर्फबारी से जुड़े जोखिमों को गंभीरता से लेने की सलाह दी है. 

अधिकारियों ने कहा है कि बर्फीले इलाकों में अनावश्यक यात्रा न करें और मौसम से संबंधित अपडेट लेते रहें. इसके अलावा घरों और गौशालाओं की छतों पर बर्फ जमा होने से रोकने की हिदायत भी दी गई है, ताकि संरचनाओं को नुकसान न पहुंचे.

मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी
मौसम विज्ञान केंद्र, देहरादून ने चेतावनी दी है कि 13 और 14 मार्च को उत्तराखंड के पर्वतीय जिलों में मौसम खराब हो सकता है. हालांकि मैदानी इलाकों में इसका ज्यादा असर नहीं दिखेगा.

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव अब कमजोर पड़ रहा है, लेकिन इसके कारण हल्की बारिश की संभावना बनी हुई है. सोमवार को पर्वतीय जिलों में बादल छाए रहे, जबकि मैदानी इलाकों में तापमान सामान्य से अधिक दर्ज किया गया.

तापमान में उतार चढ़ा जारी
उत्तराखंड के अलग- अलग हिस्सों में तापमान में उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है. देहरादून में अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से तीन डिग्री अधिक है. टिहरी में अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से एक डिग्री कम है.

मैदानी क्षेत्रों में अधिकतम तापमान सामान्य से दो से तीन डिग्री अधिक बना हुआ है. प्रशासन और मौसम विभाग ने यात्रियों और स्थानीय निवासियों से विशेष सावधानी बरतने की अपील की है. खासतौर पर पर्वतीय इलाकों में रहने वाले लोगों को हिमस्खलन संभावित क्षेत्रों में अनावश्यक यात्रा से बचने की सलाह दी गई है.

इसके अलावा चारधाम यात्रा की तैयारियों में जुटे प्रशासन के लिए भी यह चेतावनी महत्वपूर्ण है. अगर मौसम और अधिक बिगड़ता है, तो इससे यात्रा की तैयारियों पर भी असर पड़ सकता है. सरकार और आपदा प्रबंधन विभाग ने लोगों से अनुरोध किया है कि वे सरकारी एजेंसियों के जरिये जारी निर्देशों का पालन करें और मौसम की जानकारी लगातार लेते रहें.

ये भी पढ़ें: Uttarakhand News: उत्तराखंड चारधाम यात्रा की तैयारियां तेज, सीएम धामी ने अधिकारियों को दिये अहम निर्देश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जालौन में शादी का झांसा देकर युवतियों से ठगी, 3 गिरफ्तार
जालौन में शादी का झांसा देकर युवतियों से ठगी, 3 गिरफ्तार
लेखक गांव अंतरराष्ट्रीय महोत्सव- 2026 का समापन समारोह, CM धामी हुए शामिल
लेखक गांव अंतरराष्ट्रीय महोत्सव- 2026 का समापन समारोह, CM धामी हुए शामिल
यूपी में 17-21 नवंबर तक होंगी अर्द्धवार्षिक परीक्षाएं, समयबद्ध रिजल्ट पर जोर
यूपी में 17-21 नवंबर तक होंगी अर्द्धवार्षिक परीक्षाएं, समयबद्ध रिजल्ट पर जोर
योगी सरकार का त्योहारों पर तोहफा, दीपावली-छठ पर 24 घंटे मिलेगी बिजली
योगी सरकार का त्योहारों पर तोहफा, दीपावली-छठ पर 24 घंटे मिलेगी बिजली

वीडियोज

Bollywood News: बी-टाउन में दिखी करवा चौथ की रौनक, प्रियंका चोपड़ा ने रचाई पिया के नाम की मेहंदी (29.10.26)
Yeh Fitoor Tera: 🫨Saumya के आखिर किस कदम से Jeet को होगा उसके बेइंतहा प्यार का यकीन! #sbs
Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: शरद पवार गुट ने की कांग्रेस की तारीफ, EVM पर क्या कहा?
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: शरद पवार गुट ने की कांग्रेस की तारीफ, EVM पर क्या कहा?
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
आयुष्मान खुराना-सारा अली खान का जादू, 'उड़ता तीर' ने की बंपर कमाई, बनाया दिया बड़ा रिकॉर्ड
आयुष्मान खुराना-सारा अली खान का जादू, 'उड़ता तीर' ने की बंपर कमाई, बनाया दिया बड़ा रिकॉर्ड
ODI में बिना छक्का लगाए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 3 बल्लेबाज, नंबर-1 है भारतीय
ODI में बिना छक्का लगाए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 3 बल्लेबाज, नंबर-1 है भारतीय
हार की राह पर खड़े बेंजामिन बोले- चुनाव चोरी हुए, पुलिस-इलेक्शन कमिटी का आरोपों से इनकार
हार की राह पर खड़े बेंजामिन बोले- चुनाव चोरी हुए, पुलिस-इलेक्शन कमिटी का आरोपों से इनकार
पटाखों पर रोक के पक्ष में नहीं SC, कहा- जागरुकता के लिए विराट कोहली जैसी हस्तियों को शामिल करें
पटाखों पर रोक के पक्ष में नहीं SC, कहा- जागरुकता के लिए विराट कोहली जैसी हस्तियों को शामिल करें
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Embed widget