एक्सप्लोरर

शादी में बिना बुलाए खाना खाने पहुंचे 3 युवकों को ग्रामीणों ने जमकर पीटा, बर्तन भी धुलवाए

Uttarakhand News: उत्तराखंड के अनंतपुर गांव में बिना बुलाई शादी में गए तीन युवकों को खाना खाते हुए ग्रामीणों ने जमकर पीटा. मार खाने के बाद ग्रामीणों से शादी समारोह के गंदे बर्तन भी धुलवाए.

Uttarakhand News: भगवानपुर थाना क्षेत्र के नन्हेड़ा अनंतपुर गांव में शादी समारोह में बिना बुलाए खाना खाने पहुंचे तीन युवकों को भारी कीमत चुकानी पड़ी. ग्रामीणों ने तीनों युवकों को पकड़कर पहले उनकी पिटाई की और फिर शादी में उपयोग किए गए बर्तनों की सफाई करवाई. इस पूरी घटना का एक वीडियो भी बनाया गया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

जानकारी के अनुसार, नन्हेड़ा अनंतपुर गांव में एक शादी समारोह का आयोजन चल रहा था. इसी दौरान पास के गांव से तीन युवक बिना निमंत्रण के शादी में घुस आए और बड़े आराम से खाना खाने लगे. जब ग्रामीणों ने इन्हें संदिग्ध रूप से घूमते और खाते हुए देखा तो पूछताछ की. पूछताछ के दौरान तीनों युवक कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए. इस पर ग्रामीणों का गुस्सा भड़क गया और उन्होंने मौके पर ही तीनों युवकों की पिटाई कर दी.

ग्रामीणों ने युवकों की पिटाई के बाद बर्तन भी धुलवाए
ग्रामीणों ने सिर्फ पिटाई ही नहीं की, बल्कि दंड स्वरूप तीनों युवकों से शादी समारोह में इस्तेमाल हुए बर्तन भी धुलवाए. इस पूरी घटना को कुछ लोगों ने अपने मोबाइल फोन में रिकॉर्ड कर लिया. वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि तीन युवक पहले खाना खाते हुए नजर आ रहे हैं और फिर ग्रामीणों द्वारा उनकी पिटाई करवाई जा रही है. इसके बाद उन्हें बर्तन धोने के लिए ले जाया जाता है.

वीडियो के सोशल मीडिया पर वायरल होते ही यह मामला पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बन गया है. कई लोग इस घटना को लेकर तरह-तरह की प्रतिक्रिया दे रहे हैं. कुछ लोग ग्रामीणों की कार्रवाई को सही ठहरा रहे हैं तो कुछ इस तरह की सार्वजनिक अपमानजनक सजा पर सवाल भी उठा रहे हैं.

मामले में किसी तरह की शिकायत दर्ज नहीं
हालांकि, अभी तक इस मामले में पुलिस में कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि वीडियो की जानकारी मिली है और यदि कोई लिखित शिकायत मिलती है तो कार्रवाई की जाएगी. फिलहाल यह घटना स्थानीय स्तर पर लोगों के बीच गहरी चर्चा का कारण बनी हुई है और वीडियो के वायरल होने के बाद तीनों युवकों की भी खूब किरकिरी हो रही है.

यह भी पढे़ं- संभल के BJP नेता राजेश सिंघल और दो अन्य के खिलाफ FIR, इस मामले में दर्ज हुआ केस

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
बाराबंकी में विवाहिता से गैंगरेप, 8 दिन तक बनाया बंधक
बाराबंकी में विवाहिता से गैंगरेप, 8 दिन तक बनाया बंधक
अंग्रेजी में भी प्रकाशित होगा ‘उत्तर प्रदेश संदेश’, युवाओं पर फोकस
अंग्रेजी में भी प्रकाशित होगा ‘उत्तर प्रदेश संदेश’, युवाओं पर फोकस
नोएडा DM ने स्कूलों में तय किया स्क्रीन टाइम, निर्देश जारी
नोएडा DM ने स्कूलों में तय किया स्क्रीन टाइम, निर्देश जारी

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget