एक्सप्लोरर

Uttarakhand: उत्तराखंड के इस गांव के लोग सभी चुनावों का करेंगे बहिष्कार, जानें- किस बात से हैं नाराज

Uttarakhand News: उत्तरकाशी जिले के लिवाडी गांव में 285 परिवार रहते हैं. अपनी मांग को लेकर ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा है. स्थानीय विधायक ने इस मामले में जल्द समाधान की बात कही.

Uttarakhand Election Boycott: उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में हिमाचल प्रदेश की सीमा से लगे लिवाडी ग्राम के लोगों ने सड़क बनने तक सभी चुनावों का बहिष्कार करने का निर्णय लिया है. उत्तरकाशी के जिलाधिकारी को सौंपे एक ज्ञापन में ग्रामीणों ने कहा है कि जब तक गांव में सड़क नहीं पहुंचेगी, तब तक किसी चुनाव में हिस्सा नहीं लिया जाएगा. उन्होंने कहा, ‘‘रोड नहीं तो वोट नहीं.’’

उत्तरकाशी जिले की मोरी तहसील में गोविंद वन्य जीव विहार राष्ट्रीय उद्यान क्षेत्र के अंतिम गांव लिवाडी सहित छह गांवों को जोड़ने के लिए मार्च 2013 में जखोल-लिवाडी मोटर मार्ग का निर्माण कार्य प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत सिंचाई खण्ड पुरोला को दिया गया था जिसने स्वीकृत 20 किलोमीटर सड़क के 15 किलोमीटर हिस्से की ‘कटिंग’ कर दी थी. उसके बाद, इस सड़क का काम वाप्कोस लिमिटेड को हस्तांतरित कर दिया गया और तब से निर्माण कार्य बहुत धीमी गति से चल रहा है जिससे ग्रामीणों में आक्रोश पनपने लगा है. 

सभी चुनावों का करेंगे बहिष्कार 

इस संबंध में लिवाडी गांव के ग्रामीणों ने मंगलवार को गांव में एक बैठक बुलाई जिसमें सभी ने एक स्वर में प्रस्ताव पारित किया और जिलाधिकारी को ज्ञापन देकर अवगत कराया कि जब तक गांव सड़क से नहीं जुड़ता, तब तक सभी चुनावों का पूर्ण बहिष्कार किया जाएगा. लिवाडी गांव में 285 परिवार निवास करते हैं. ज्ञापन में ग्राम प्रधान प्रेम लाल, क्षेत्र पंचायत सदस्य रमेश लाल, जयचंद्र सिंह, गंगा सिंह के अलावा सैकड़ों ग्रामीणों के हस्ताक्षर हैं. 

स्थानीय विधायक ने क्या कहा?

जखोल-लिवाडी मोटर मार्ग से जुड़ने वाले पांच अन्य गांवों में राला, हरिपुर, कासला, रेकचा व फिताडी शामिल हैं. इस संबंध में स्थानीय विधायक दुर्गेश्वर लाल ने कहा कि बरसात के कारण निर्माण कार्य संभव नहीं था लेकिन अब जखोल-लिवाडी मोटर मार्ग पर कार्य प्रगति पर है. उन्होंने कहा कि जल्द ही मोटर मार्ग को आवाजाही के लिए खोल दिया जायेगा. 

ये भी पढ़ें- 

Delhi-Meerut RRTS: सीसीटीवी से लैस होंगी रैपिडएक्स, ट्रेन ऑपरेटर से कर सकेंगे बातचीत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'मत भूलो कि UP में बाबा की सरकार है, गर्मी शांत...', BJP नेता दिनेश लाल 'निरहुआ' का सपा पर हमला
'मत भूलो कि UP में बाबा की सरकार है, गर्मी शांत...', BJP नेता दिनेश लाल 'निरहुआ' का सपा पर हमला
'मिशन 2027' के यूपी BJP चीफ पंकज चौधरी ने तैयार किया प्लान, सभी 75 जिलों का करेंगे दौरा
'मिशन 2027' के यूपी BJP चीफ पंकज चौधरी ने तैयार किया प्लान, सभी 75 जिलों का करेंगे दौरा
'जब पुलिस आरोपी को पकड़ सकती थी तो फिर एनकाउंटर क्यों...', गाजीपुर मामले पर बोलीं डिंपल यादव
'जब पुलिस आरोपी को पकड़ सकती थी तो फिर एनकाउंटर क्यों...', गाजीपुर मामले पर बोलीं डिंपल यादव
2017 से पहले सपा के गुंडे लोगों का राशन खा जाते थे..., बलरामपुर में बोले CM योगी आदित्यनाथ
2017 से पहले सपा के गुंडे लोगों का राशन खा जाते थे..., बलरामपुर में बोले CM योगी आदित्यनाथ

वीडियोज

Bollywood News: आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग शादी की पुष्टि की, 5 जुलाई को लेंगे सात फेरे (05.06.26)
Laxmi Niwas:😯Radhika को हुआ Veer पर शक, क्या सामने आएगा मंगलसूत्र का सच? #sbs
Cannes में भारत का प्रतिनिधित्व कर भावुक हुईं Nidhi Kumar Malhotra, बताया खास अनुभव
'Peddi' में Ram Charan का शानदार प्रदर्शन, क्लाइमैक्स ने छोड़ी गहरी छाप
Madhuri Dixit के नए अवतार ने जीता दिल, 'Maa Behen' बनी मजेदार एंटरटेनर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बगावत के बीच अभिषेक बनर्जी को मिला ममता का साथ, नेता प्रतिपक्ष की नियुक्त पर कोर्ट जाएगी TMC
बगावत के बीच अभिषेक बनर्जी को मिला ममता का साथ, नेता प्रतिपक्ष की नियुक्त पर कोर्ट जाएगी TMC
'मत भूलो कि UP में बाबा की सरकार है, गर्मी शांत...', BJP नेता दिनेश लाल 'निरहुआ' का सपा पर हमला
'मत भूलो कि UP में बाबा की सरकार है, गर्मी शांत...', BJP नेता दिनेश लाल 'निरहुआ' का सपा पर हमला
विराट कोहली ने बढ़ाई टीम इंडिया की टेंशन! AFG वनडे सीरीज के बाद होगी वापसी! नया अपडेट चौंका देगा
विराट कोहली ने बढ़ाई टीम इंडिया की टेंशन! AFG वनडे सीरीज के बाद होगी वापसी! नया अपडेट चौंका देगा
6 फिल्में, 2 सीरीज... थियेटर से OTT तक लगा एंटरटेनमेंट का मेला, जानें क्या देखें और क्या Skip करें
6 फिल्में, 2 सीरीज... थियेटर से OTT तक लगा एंटरटेनमेंट का मेला, जानें क्या देखें और क्या Skip करें
जिस समय खामनेई पर हुआ था अटैक, मैं वहीं था..., ईरान के विदेश मंत्री ने सुनाया वो खौफनाक मंजर
जिस समय खामनेई पर हुआ था अटैक, मैं वहीं था..., ईरान के विदेश मंत्री ने सुनाया वो खौफनाक मंजर
Monsoon Alert: केरल पहुंचा मानसून! IMD ने जारी किया भारी बारिश का अलर्ट, जानिए यूपी-बिहार और दिल्ली में कब होगी एंट्री?
केरल पहुंचा मानसून! IMD ने जारी किया भारी बारिश का अलर्ट, जानिए यूपी-बिहार और दिल्ली में कब होगी एंट्री?
Explained: पेपर लीक का लंबा इतिहास लेकिन सजा सीमित क्यों? कैसे कुछ ही आरोपी पहुंचते कटघरे और ज्यादातर बच निकलते
पेपर लीक का लंबा इतिहास लेकिन सजा सीमित क्यों? कैसे कुछ आरोपी पहुंचते कटघरे और ज्यादातर बच जाते
कार खरीदने वालों की हुई बल्ले-बल्ले, Tata की इन गाड़ियों पर मिल रहा बंपर डिस्काउंट
कार खरीदने वालों की हुई बल्ले-बल्ले, Tata की इन गाड़ियों पर मिल रहा बंपर डिस्काउंट
Embed widget