एक्सप्लोरर

उत्तरकाशी लैंडस्लाइड: तीसरे दिन भी नहीं मिला लापता लोगों का सुराग, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

Uttarkashi Landslide News: उत्तराखंड के यमुनोत्री धाम में भूस्खलन की वजह से दौ लोगों की मौत के बाद दो लोग लापता हो गए जिनकी तलाश तीन दिनों से जारी है. रेस्क्यू टीम उन्हें ढूंढने के हर संभव प्रयास कर रही है.

Uttarkashi News: चारधाम यात्रा के यमुनोत्री धाम के पैदल पर मार्ग पर सोमवार को अचानक पहाड़ी से भूस्खलन होने से अफरा तफरी मच गई थी. इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई थी, जबकि दो लोग लापता हो गए थे. इस घटना के बाज से ही रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया गया था. सोमवार को नौकैंची के समीप मलबा और बोल्डर आने से कई लोग उसमें दब गए थे. आज तीसरे दिन भी रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है जिसमें अब तक लापता लोगों का कोई सुराग नहीं मिल पाया है.

एनडीआरएफ टीम द्वारा यमुनोत्री में भूस्खलन क्षेत्र में स्निफर डॉग से भी लापता व्यक्तियों खोजबीन की जा रही है, लेकिन अभी तक बचाव टीम के हाथ कामयाबी नहीं लगी है. बता दें कि भूस्खलन के कारण यमुनोत्री पैदल मार्ग पर लापता लोगों को ढूंढने के लिए आज सुबह रेस्क्यू अभियान फिर शुरू किया गया, रेस्क्यू ऑपरेशन का आज तीसरा दिन है, स्निफर डॉग के जरिए एसडीआरएफ की टीम लापता लोगों को ढूंढने की कोशिश कर रही है, लेकिन अभी तक लापता लोगों का पता नहीं लग पाया है.

बोल्डर हटाने का काम जारी है
चारधाम यात्रा के यमुनोत्री पैदल मार्ग पर नौकैंची के समीप हादसे के बाद जिला प्रशासन ने, सुरक्षा के मद्देनजर यात्रियों को विभिन्न पड़ावों पर रोककर पैदल और वैकल्पिक मार्ग पर व्यवस्थाओं को दुरुस्त किया जा रहा है,यमुनोत्री धाम के पैदल मार्ग पर नौकैंची के समीप भारी भूस्खलन होने से वहां पर भारी मलवा और बोल्डर हटाने का काम जारी है. मलवा गिरने से पैदल मार्ग पर लगी रेलिंग भी क्षतिग्रस्त हो गई है. भंडेलीगाड से यमुनोत्री धाम के लिए जाने वाले वैकल्पिक मार्ग पर भी बारिश से कीचड़ की स्थिति बनी हुई है.

इलाके के डीएम प्रशांत आर्य ने मौके पर पहुंच कर दोनों रास्तों का निरीक्षण किया यमुनोत्री के यात्रियों को सुरक्षित स्थानों पर रोकने के निर्देश दिए गए हैं. उन्होंने जिला पंचायत सहित लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को यमुनोत्री धाम जाने वाले दोनों पैदल मार्गों पर सफाई व्यवस्था करने, मलबा और बोल्डर हटाने के निर्देश दिए साथ ही बिजली व पानी की व्यवस्था ठीक करने को कहा सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त होने के बाद आज यानी बुधवार को स्थिति के अनुसार ही जानकीचट्टी से यमुनोत्री धाम की ओर यात्रियों को भेजा जाएगा. फिलहाल लापता लोगों की खोजबीन जारी है इसके लिए SDRF की कई टाइम काम कर रही है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'सपा दफ्तर में चच्चू शिवपाल यादव और भाई धर्मेंद्र...', ओम प्रकाश राजभर का अखिलेश पर बड़ा आरोप
'सपा दफ्तर में चच्चू शिवपाल यादव और भाई धर्मेंद्र...', ओम प्रकाश राजभर का अखिलेश पर बड़ा आरोप
ट्रैफिक नियम तोड़ने में यूपी वाले अव्वल, सबसे ज्यादा कटे ई-चालान
ट्रैफिक नियम तोड़ने में यूपी वाले अव्वल, सबसे ज्यादा कटे ई-चालान
लखनऊ: एसए अपार्टमेंट सील, PWD और सेतु निगम को मिला रेट्रोफिटिंग का जिम्मा
लखनऊ: एसए अपार्टमेंट सील, PWD और सेतु निगम को मिला रेट्रोफिटिंग का जिम्मा
'जमीन पर कब्जा करने वाले दबंगों पर हो सख्त कार्रवाई', जनता दर्शन में बोले CM योगी
'जमीन पर कब्जा करने वाले दबंगों पर हो सख्त कार्रवाई', जनता दर्शन में बोले CM योगी

वीडियोज

एक सोशल मीडिया स्टार की 'सुसाइड मिस्ट्री' !
चालान नहीं भरेंगे तो बिजली कटेगी!
प्रवेश वर्मा थप्पड़ कांड की पूरी क्रोनोलॉजी, कब क्या हुआ?
भारी बारिश से नेपाल में तबाही, पलभर में जमींदोज हुई इमारतें!
मस्जिद पर एक्शन, खड़े हनुमान पर सवाल...उज्जैन में क्यों बढ़ा विवाद?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमेरिकी धरती पर US को भारत ने जमकर सुनाया, जयशंकर बोले- 'दिखावा खत्म'
अमेरिकी धरती पर US को भारत ने जमकर सुनाया, जयशंकर बोले- 'दिखावा खत्म'
Delhi SIR: 'हमें कचरे में ही फेंक दो...', वोटर लिस्ट से नाम कटने पर भड़के बेला स्टेट के नागरिक
'हमें कचरे में ही फेंक दो...', वोटर लिस्ट से नाम कटने पर भड़के बेला स्टेट के नागरिक
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ याचिका पर सुनवाई करेगा SC, CJI से वकील बोले - गंभीर मसला
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ याचिका पर सुनवाई करेगा SC, CJI से वकील बोले - गंभीर मसला
क्रिकेट में आया एक, जानें भारत को अब तक किस खेल में मिले सबसे ज्यादा गोल्ड?
क्रिकेट में आया एक, जानें भारत को अब तक किस खेल में मिले सबसे ज्यादा गोल्ड?
'गले में रुद्राक्ष, थाली में मटन…' शहजाद पूनावाला पर सिवेत तोमर ने किया तीखा वार
'गले में रुद्राक्ष पहन मटन खाते हैं शहजाद', सिवेत तोमर का खुलासा
कितने साल के हुए अभिजीत दीपके? बर्थडे विश करते हुए आशुतोष रांका बोले- 'तुमने ही...'
कितने साल के हुए अभिजीत दीपके? बर्थडे विश करते हुए आशुतोष रांका बोले- 'तुमने ही...'
मिशन-27 के लिए अखिलेश का 27 हजार वाला प्लान, जानें क्या है रणनीति?
मिशन-27 के लिए अखिलेश का 27 हजार वाला प्लान, जानें क्या है रणनीति?
एशियन गेम्स: अगर बारिश में धुल गया क्रिकेट का फाइनल, तो किसे मिलेगा गोल्ड मेडल? जानें नियम
अगर बारिश में धुल गया क्रिकेट का फाइनल, तो किसे मिलेगा गोल्ड मेडल? जानें नियम
Embed widget