एक्सप्लोरर

Gangotri Dham: आज से बंद हो जाएंगे गंगोत्री धाम के कपाट, श्रद्धालु यहां कर सकेंगे दर्शन और पूजन

Gangotri Dham News: गंगोत्री धाम से मां गंगा की उत्सव डोली यात्रा 12.05 बजे मुखबा के लिए रवाना होगी. शीतकाल के 6 महीने मां गंगा की उत्सव डोली मुखबा स्थित मंदिर में विराजमान होगी.

Dehradun News: दुनियाभर में प्रसिद्ध गंगोत्री धाम के कपाट अन्नकूट पर्व पर बुधवार दोपहर 12.01 बजे से बंद हो जाएंगे. कपाट बंद होने के बाद  श्रद्धालु मां गंगा के दर्शन उनके शीतकालीन प्रवास मुखीमठ (मुखबा) में कर सकेंगे. श्री पांच गंगोत्री मंतिर समिति के अध्यक्ष रावल हरीश सेमवाल ने बताया कि दशहरा पर गंगोत्री धाम के कपाट बंद करने का समय तय किया गया था, जिसके अनुसार गंगोत्री के कपाट आज यानी बुधवार से 12.01 बजे शीतकाल के लिए बंद कर दिए जाएंगे.

गंगोत्री धाम से मां गंगा की उत्सव डोली यात्रा 12.05 बजे अपने शीतकालीन पड़ाव मुखबा के लिए रवाना होगी, जो एक दिन लंका स्थित भैरव मंदिर में रात्रि विश्राम के बाद अगले दिन मुखबा पहुंचेगी. शीतकाल के 6 महीने मां गंगा की उत्सव डोली मुखबा स्थित मंदिर में विराजमान होगी.

27 अक्टूबर को बंद होंगे केदारनाथ और यमुनोत्री धाम के कपाट
यमुनोत्री धाम के कपाट भैया दूज पर 27 अक्टूबर को दोपहर 12.09 बजे बंद होंगे. यमुना की डोली लेने के लिए खरशोली गांव से शनि महाराज की डोली 27 अक्टूबर की सुबह यमुनोत्री पहुंचेगी. शीतकाल में श्रद्धालु यमुना के दर्शन खरशाली स्थित यमुना मंदिर में कर सकेंगे.

वहीं द्वादश ज्योर्तिलिंगों में शामिल केदारनाथ के कपाट 27 अक्टूबर यानी भैयादूज पर सुबह 8.30 बजे वैदिक मंत्रोच्चार एवं पौराणिक परंपराओं के साथ विधिविधान से शीतकाल के लिए बंद कर दिए जाएंगे. कपाट बंद होने के बाद भगवान केदारनाथ की पंचमुखी उत्सव डोली रात्रि विश्राम के लिए प्रथम पड़ाव फाटा, 28 अक्टूबर को भोले बाबा की उत्सव डोली रात्रि विश्राम  के लिए विश्वनाथ मंदिर गुप्तकाशी तथा 29 अक्टूबर को पंचगद्दीस्थल ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ पहुंचेगी. शीतकाल में 6 महीने तक यहीं पर श्रद्धालु भगवान केदारनाथ के दर्शन कर सकेंगे.

अब तक 15 लाख श्रद्धालुओं ने किये बाबा केदारनाथ के दर्शन
केदारनाथ में इस सीजन में अब तक 15 लाख से अधिक श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं. वहीं गंगोत्री धाम में अब तक 6.12 लाख जबकि यमुनोत्री में 4.78 श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं.

यह भी पढ़ें:

Uttarakhand News: डीएफओ की तहरीर पर पूर्व डीजीपी के खिलाफ केस दर्ज, जानें क्या है आरोप

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Shamli News: कांवड़ यात्रा के दौरान 30 जुलाई- 12 अगस्त तक बंद रहेंगी नॉनवेज दुकानें, प्रशासन का फैसला
शामली: कांवड़ यात्रा के दौरान 30 जुलाई- 12 अगस्त तक बंद रहेंगी नॉनवेज दुकानें, प्रशासन का फैसला
Muzaffarnagar News: मंत्री कपिल देव की एक ठोकर से उखड़ गई नई सड़क, अधिकारी तलब
यूपी: मंत्री कपिल देव की एक ठोकर से उखड़ गई नई सड़क, अधिकारी तलब
Sonbhadra News: निवेश के नाम पर ठगी करने वालों पर पुलिस की चोट, सोनभद्र में कुर्क की 1.31 करोड़ की संपत्ति
निवेश के नाम पर ठगी करने वालों पर पुलिस की चोट, सोनभद्र में कुर्क की 1.31 करोड़ की संपत्ति
बुलडोजर एक्शन पर इलाहाबाद HC की डिवीजन बेंच एकमत नहीं, मामला चीफ जस्टिस के पास पहुंचा
बुलडोजर एक्शन पर इलाहाबाद HC की डिवीजन बेंच एकमत नहीं, मामला चीफ जस्टिस के पास पहुंचा

वीडियोज

कैमरे में कैद मौत की पिक्चर !
DR. Aarambhi: Aarambhi ने खोला सच, Tandon परिवार को सजा दिलाने अड़ी Nayra!
Amitabh Bachchan ने सर्जरी के बाद शेयर किया भावुक हेल्थ अपडेट, बोले- रिकवरी का मुश्किल दौर अब शुरू हुआ
BMW खरीदते वक्त Mileage कौन देखता है? Mileage नहीं, Experience मायने रखता है! Ft. Himanshu Arya
Ramayana में Ravi Dubey होंगे सबसे बड़ा Surprise Package? Yash ने किया बड़ा खुलासा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
साढ़े तीन घंटे का प्रदर्शन, सरकार का मान मनौव्वल और राहुल-प्रियंका की हिरासत से रिहाई तक… 10 बड़ी बातें
साढ़े तीन घंटे का प्रदर्शन, मान मनौव्वल और राहुल-प्रियंका की हिरासत से रिहाई तक...10 बड़ी बातें
'जो हौसलों को कर ले कैद... 'राहुल गांधी संग पीएम हाउस पर प्रदर्शन की 3 दिलचस्प तस्वीरें शेयर कर बोले अखिलेश यादव
'जो हौसलों को कर ले कैद... 'राहुल संग PM हाउस पर प्रदर्शन की 3 तस्वीरें शेयर कर बोले अखिलेश
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
ऑक्शन में पाकिस्तानी खिलाड़ी को क्यों खरीदा? काव्या मारन से पूछा गया तीखा सवाल, तो मिला ये जवाब
ऑक्शन में पाकिस्तानी खिलाड़ी को क्यों खरीदा? काव्या मारन से पूछा गया तीखा सवाल
Explained: PM मोदी के घर के बाहर कांग्रेस का 'सरप्राइज प्रोटेस्ट'! क्या राहुल गांधी का धरना धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा दिलाएगा?
क्या अब धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा तय? PM मोदी के घर के बाहर कांग्रेसी प्रदर्शन से कितना असर
पीएम आवास के बाहर धरने से पुलिस ने हिरासत में लिया, गुस्से में बोले राहुल- अब नहीं रुकेगी...
पीएम आवास के बाहर धरने से पुलिस ने हिरासत में लिया, गुस्से में बोले राहुल- अब नहीं रुकेगी...
नाक से बहा खून, छाती पर चोट..., प्रदर्शन के दौरान राहुल गांधी के घायल होने की आई तस्वीर
नाक से बहा खून, छाती पर चोट..., प्रदर्शन के दौरान राहुल गांधी के घायल होने की आई तस्वीर
Maharashtra Politics: शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
Embed widget