एक्सप्लोरर

Uttarakhand News: नैनीताल में कई बम धमाके करने की धमकी देने वाला आरोपी आंध्र प्रदेश से गिरफ्तार, जानें- पूरा मामला

Uttarakhand News: एसटीएफ के मुताबिक आरोपी नितिन शर्मा हिजबुल मुजाहिदीन आतंकी संगठन के नाम से बम विस्फोट की धमकी दे रहा था, इससे पहले वो दक्षिण भारत के राज्यों में भी धमकी दे चुका है.

Uttarakhand News: उत्तराखंड के नैनीताल जनपद के अलग-अलग स्थान पर बम विस्फोट की धमकी देने वाले अभियुक्त को उत्तराखंड एसटीएफ गिरफ्तार कर लिया है. एसटीएफ टीम ने 20 दिनों की कड़ी मशक्कत के बाद आरोपी को आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा से गिरफ्तार किया है. एसटीएफ से मिली जानकारी के मुताबिक आरोपी का नाम नितिन शर्मा है जो खुद को हिजबुल मुजाहिदीन संगठन से जुड़ा बताकर लगातार धमकियां दे रहा था.

एसटीएफ आरोपी से पूछताछ कर रही है. खबरों के मुताबिक अभी तक इस विषय पर पक्के सबूत हाथ नहीं लगे हैं. पुलिस की टीम अभियुक्त को नैनीताल कोर्ट में पेश कर गहन जांच पड़ताल शुरू करेगी. देहरादून एसटीएफ के मुताबिक दसवीं पास दिल्ली निवासी नितिन शर्मा से पूछताछ में पता चला कि उसने इस्लाम धर्म कबूल कर लिया है. इतना ही नहीं वो अलग-अलग मस्जिदों में जाकर नमाज भी पढ़ता है. उसके आगे-पीछे कोई नहीं है. नितिन शर्मा से जुड़े लोगों की जानकारी भी जुटाई जा रही है.
 
हिजबुल मुजाहिदीन के नाम पर धमकी
एसटीएफ उत्तराखंड के अनुसार आरोपी नितिन शर्मा हिजबुल मुजाहिदीन आतंकी संगठन के नाम से बम विस्फोट की धमकी दे रहा था, इससे पहले भी वो दक्षिण भारत के तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश और केरल में भी इसी प्रकार की धमकियां दे चुका है और उसके खिलाफ वहां पर भी मुकदमे दर्ज हैं, ऐसे में उत्तराखंड एसटीएफ गिरफ्तार अभियुक्त के विषय में अलग-अलग पहलुओं पर गहराई से जांच पड़ताल कर रही है. 
 
अपर पुलिस अधीक्षक चंद्र मोहन के अनुसार 17 जुलाई 2023 को फेसबुक मैसेंजर के जरिए आरोपी नितिन शर्मा ने नैनीताल मीडिया सेल पुलिस को अगले 24 घंटे में सिलसिलेवार बम धमाके की धमकी दी थी. इसके बाद मामले की गंभीरता को देखते हुए नैनीताल पुलिस ने 23 जुलाई 2023 को अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया. इससे पहले 4 अक्टूबर 2022 को भी इसी तरह नैनीताल जनपद के अलग-अलग स्थान पर बम विस्फोट की धमकी दी गई थी, ये धमकी फोन के जरिए दी गई थी.
 
मामले की जांच में जुटी एसटीएफ
बार-बार मिल रही धमकियों को पुलिस ने गंभीरता से लेते हुए इसकी जांच शुरू की. इसी क्रम में तीन हफ्ते की कड़ी मशक्कत के बाद एसटीएफ ने 28 अगस्त 2023 को धमकी देने वाले आरोपी नितिन शर्मा को आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा से गिरफ्तार कर लिया. पुलिस के मुताबिक आरोपी ज्यादा पढ़ा लिखा नहीं लेकिन उसका फेसबुक पर फर्जी अकाउंट और फर्जी मेल आई जी है. जिसकी मदद से वो भारत के अलग-अलग राज्यों में धमकी देता था. 
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अलीगढ़ में RPF बनी देवदूत, रेलवे प्लेटफॉर्म पर कराई महिला की डिलीवरी
अलीगढ़ में RPF बनी देवदूत, रेलवे प्लेटफॉर्म पर कराई महिला की डिलीवरी
अलीगढ़ में सपा नेता की गिरफ्तारी पर बवाल, अपनों पर ही आरोप
अलीगढ़ में सपा नेता की गिरफ्तारी पर बवाल, अपनों पर ही आरोप
अलीगढ़ में पड़ोसी ने किशोर के साथ किया कुकर्म, POCSO में FIR दर्ज
अलीगढ़ में पड़ोसी ने किशोर के साथ किया कुकर्म, POCSO में FIR दर्ज
'मेरे खिलाफ बहुत बड़ा षड्यंत्र था', वृंदावन में बोले बृजभूषण शरण सिंह
'मेरे खिलाफ बहुत बड़ा षड्यंत्र था', वृंदावन में बोले बृजभूषण शरण सिंह

वीडियोज

Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)
Bigg Boss 20 में क्या है Salman Khan का Karan Arjun Secret? Promo ने बढ़ाई उत्सुकता
Salman Khan का Emotional खुलासा, Sohail Khan Divorce और Jail Days पर पहली बार करी चर्चा
Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने Shivangi Joshi के लिए किया बड़ा Sacrifice, फैंस हुए इमोशनल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सीमा पर चीनी हथियारों की तैनाती पर भारत की दो टूक, पाक को दी सीधी चेतावनी
सीमा पर चीनी हथियारों की तैनाती पर भारत की दो टूक, पाक को दी सीधी चेतावनी
'मैं करारा जवाब दूंगी...', गूंगी गुड़िया विवाद पर पहली बार बोलीं सुनेत्रा पवार
'मैं करारा जवाब दूंगी...', गूंगी गुड़िया विवाद पर पहली बार बोलीं सुनेत्रा पवार
यश दयाल से जयंत यादव तक, नए सीजन से पहले 4 स्टार खिलाड़ियों की बदली टीम
यश दयाल से जयंत यादव तक, नए सीजन से पहले 4 स्टार खिलाड़ियों की बदली टीम
ऐश्वर्या राय बच्चन का कान्स 2026 से अनसीन लुक वायरल, 7 हजार मोती वाले स्ट्रैपलेस गाउन में ढाया कहर
ऐश्वर्या राय बच्चन का कान्स 2026 से अनसीन लुक वायरल, 7 हजार मोती वाले स्ट्रैपलेस गाउन में ढाया कहर
Xप्लेन: क्या सुप्रीम कोर्ट के फैसले से शादीशुदा और लिव-इन पार्टनर में कोई फर्क नहीं?
क्या SC के फैसले से शादीशुदा और लिव-इन पार्टनर में कोई फर्क नहीं?
TMC के बागी सांसद अबू ताहिर खान का बड़ा बयान, 'हम NDA के साथ नहीं, लेकिन CM...'
TMC में वापस जाएंगे बागी? NDA की बैठक के बाद दिल्ली से बंगाल तक बढ़ी हलचल
AIR India फ्लाइट में टर्बुलेंस पर मचा बवाल: एक्शन में DGCA, एयरलाइन ने बताई वजह
AIR India फ्लाइट में टर्बुलेंस पर मचा बवाल: एक्शन में DGCA, एयरलाइन ने बताई वजह
‘गोलियां चलाकर जनता का कर रहे दमन’, भारत ने PoJK चुनाव पर पाक को दिखाया आईना
‘गोलियां चलाकर जनता का कर रहे दमन’, भारत ने PoJK चुनाव पर पाक को दिखाया आईना
Embed widget