एक्सप्लोरर

Kedarnath Yatra: मानसून ने धीमी की केदारनाथ यात्रा की रफ्तार, एक सप्ताह से हर दिन घट रही है श्रद्धालुओं की संख्या

Kedarnath Weather: उत्तराखंड में मानसून की दस्तक के साथ ही केदारनाथ यात्रा की रफ्तार धीमी हो गई है. पिछले एक सप्ताह से लगातार यहां आने वाले श्रद्दालुओं की संख्या में कमी देखी जा रही है.

Kedarnath Dham Yatra 2022: उत्तराखंड में मानसून की दस्तक के साथ केदारनाथ यात्रा (Kedarnath Yatra) की रफ्तार धीमी हो गई है. बीते एक सप्ताह से हर दिन दर्शनार्थियों की संख्या घट रही है. साथ ही बाजारों, पैदल मार्ग व केदारपुरी में यात्रियों का दबाव पहले जैसा नहीं है. वहीं, सोनप्रयाग (Sonprayag) से भी प्रतिदिन सुबह से दोपहर तक यात्रियों की धाम रवानगी भी कम हुई है. 6 मई से शुरू हुई केदारनाथ यात्रा में इस साल नए आयाम स्थापित कर रही है. कपाटोद्घाटन पर जहां रिकार्ड 23,512 श्रद्धालुओं ने दर्शन किए थे, वहीं यात्रा के शुरुआती छह दिनों में ही धाम में दर्शनार्थियों का आंकड़ा एक लाख पहुंच गया था. मई के 26 दिनों में जहां 4,35,203 श्रद्धालु धाम पहुंचे, वहीं जून के 19 दिनों में 3,11,547 श्रद्धालु पहुंच चुके हैं. 

बारिश ने रोकी केदारनाथ यात्रा की रफ्तार

बीते 13 जून से धाम में प्रतिदिन दर्शनार्थियों की संख्या में कमी आई है. आंकड़ों पर गौर करें तो जहां 1-12 जून तक 2,17,803 यात्री केदारनाथ पहुंचे थे, वहीं 13 से 19 जून तक सात दिनों में 93,744 यात्रियों ने बाबा केदार के दर्शन किए हैं. बीकेटीसी के मीडिया प्रभारी डा. हरीश चंद्र गौड़ ने बताया कि मानसून की दस्तक के साथ ही केदारनाथ में यात्रियों की संख्या में भी कमी आने लगी है. सोमवार से हो रही बर्फबारी के कारण प्रशासन द्वारा हेमकुंड साहिब की यात्रा अस्थायी रूप से रोक दी गई थी. मौसम खुलने के बाद आज मंगलवार को फिर से यात्रा शुरू कर दी गई है.

Rampur By Election: मुगलों पर आजम खान ने कहा- ताजमहल की जगह यूनिवर्सिटी बनाते तो होती मुल्क की तरक्की

हेमकुंड साहिब में भी हुई बर्फबारी

हेमकुंड साहिब मैनेजमेंट ट्रस्ट के उपाध्यक्ष नरेन्द्रजीत सिंह बिंद्रा ने बताया कि सभी स्टेशनों से यात्री अब हेमकुंड साहिब की ओर बढ़ रहे हैं. केदारनाथ में यात्री दबाव कम होने से टेंट कॉलोनियों में कई टेंट अब रात को खाली रह रहे हैं. भले ही गढ़वाल मंडल विकास निगम के पास आगामी 30 जून तक बुकिंग फुल है लेकिन सोनप्रयाग, गौरीकुंड कस्बों में भी यात्री दबाव कम हो गया है.

एक सप्ताह से हर दिन श्रद्धालुओं में कमी 

जिलाधिकारी रुद्रप्रयाग मयूर दीक्षित ने कहा कि केदारनाथ में बीते एक सप्ताह से प्रतिदिन श्रद्धालुओं की संख्या में कमी आई है. बरसाती मौसम में पैदल मार्ग से धाम में यात्रियों की सुरक्षा के लिए एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, डीडीआरएफ और पुलिस को पूरी तरह सतर्क रहने को कहा गया है. 

ये भी पढ़ें-

UP Politics: डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य बड़ा हमला, कहा- 'आजम खान का दिमाग खराब हो गया है, इलाज कराएं'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रसड़ा विधायक उमाशंकर सिंह के निधन पर भावुक हुईं मायावती, कही ये बात
रसड़ा विधायक उमाशंकर सिंह के निधन पर भावुक हुईं मायावती, कही ये बात
रसड़ा से बसपा विधायक उमाशंकर सिंह का निधन, कैंसर से थे पीड़ित
रसड़ा से बसपा विधायक उमाशंकर सिंह का निधन, कैंसर से थे पीड़ित
जल्दी अमीर बनने की चाहत ने पहुंचाया जेल, ठगी केस में पिता-पुत्री गिरफ्तार
जल्दी अमीर बनने की चाहत ने पहुंचाया जेल, ठगी केस में पिता-पुत्री गिरफ्तार
सीतापुर में बच्चों के हक में कौन डाल रहा डाका? मिड-डे मील की गुणवत्ता पर उठे सवाल
सीतापुर में बच्चों के हक में कौन डाल रहा डाका? मिड-डे मील की गुणवत्ता पर उठे सवाल

वीडियोज

गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
'संप्रभुता का अपमान', शेख हसीना की PC से भड़क उठी बांग्लादेश सरकार
'संप्रभुता का अपमान', शेख हसीना की PC से भड़क उठी बांग्लादेश सरकार
यूपी चुनाव पर राहुल गांधी की बड़ी बैठक, बनाया ये खास मास्टर प्लान!
यूपी चुनाव पर राहुल गांधी की बड़ी बैठक, बनाया ये खास मास्टर प्लान!
वैभव सूर्यवंशी का भी होगा कांबली और शॉ जैसा हाल? दिग्गज के बयान से दुनिया हैरान 
वैभव सूर्यवंशी का भी होगा कांबली और शॉ जैसा हाल? दिग्गज के बयान से दुनिया हैरान 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
Xप्लेन: विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
'पाकिस्तान कर रहा यौम-ए-इस्तेहसाल की नौटंकी', भारत बोला- बंद करो प्रोपेगेंडा
'पाकिस्तान कर रहा यौम-ए-इस्तेहसाल की नौटंकी', भारत बोला- बंद करो प्रोपेगेंडा
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़ गए राहुल गांधी, बोले- 'No, पहले...'
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़े राहुल, बोले- 'पहले सदन में आएं गृहमंत्री'
Embed widget