एक्सप्लोरर

Uttarakhand News: उत्तराखंड की बसों में अब खरीदिए ऑनलाइन टिकट, अब नहीं होगी कैश की जरूरत, करना होगा ये काम

Uttarakhand Roadways: उत्तराखंड रोडवेज की बसों में अब आप मोबाइल फोन से ही टिकट बुक कर सकते हैं. राज्य परिवहन निगम की बसों में ऑनलाइन टिकट की व्यवस्था कर दी गई है.

Uttarakhand Transport Corporation: बसों में टिकट देने और मांगने में बस कंडक्टर और यात्रियों को काफी असुविधा होती है. कंडक्टर को भी इस बात का ध्यान रखना होता है कि कोई टिकट लेने से छूट न जाए. वहीं यात्रियों को भी अपनी सीट से उठकर कंडक्टर की सीट तक जाकर टिकट लेना पड़ता है और उसके लिए कैश पेंमेंट करना होता है. कई बार चेंज पैसे नहीं होने की वजह से यात्रियों को टिकट लेने और कंडक्टर को टिकट देने में भी परेशानी होती है. उत्तराखंड रोडवेज (Uttarakhand Roadways) की बसों में यात्रा करने वाले यात्रियों को अब एक नई सुविधा मिलेगी. यहां अब बसों में यात्रा के दौरान आपको कंडक्टर के पास जाकर टिकट नहीं लेना पड़ेगा.

की गई ऑनलाइन टिकट की व्यवस्था
उत्तराखंड रोडवेज की बसों में यात्रा के वक्त अब आप अपने मोबाइल फोन से ही अपना टिकट बुक कर सकते हैं. राज्य परिवहन निगम की बसों में अब ऑनलाइन टिकट की व्यवस्था कर दी गई है. यात्रियों के पास कैश पेमेंट का भी विकल्प होगा. क्यूआर कोड से टिकट भुगतान का आदेश जारी कर दिया गया है. इसके लिए पेमेंट भी ऑनलाइन ही करना होगा. यानी अब आप किराया सीधे परिवहन विभाग को दे सकते हैं. उत्तराखंड रोडवेज की बसों में यात्रा के दौरान अब आप गूगल पे, फोन पे या भीम यूपीआई से टिकट के पैसे देकर टिकट ले सकते हैं. राज्य परिवहन निगम ने सभी डिपो की बसों में यह सुविधा शुरु कर दी है. इसकी वजह से यात्रियों को टिकट लेने में आसानी होगी. 

UP Politics: यूपी BJP अध्यक्ष के नाम के एलान में क्यों हो रही है देरी? यहां जानिए वजह

कई तरह की दिक्कतें होंगी खत्म
दें कि सरकार की तरफ से डिजलीकरण और कैशलेश की तरफ बढ़ने के लिए कई प्रयास किए जा रहे हैं. परिवहन निगम में भी अब नई-नई तकनीक का इस्तेमाल किया जा रहा है. कई राज्यों में बसों में ऑनलाइन टिकट की सुविधा पहले से ही उपलब्ध है. ऑनलाइन टिकट की व्यवस्था से फर्जीवाड़े पर भी रोक लगेगी क्योंकि कई बार कंडक्टर तय किराए से ज्यादा किराया वसूलते भी पाए जाते हैं. इस नई सुविधा से कई तरह की समस्याएं खत्म हो जाएंगी. अब देखना है कि लोग इस नई सुविधा का कितना उपयोग करते हैं.

UP Politics: प्रियंका गांधी से वापस लिया जा सकता है यूपी का प्रभार, कांग्रेस में बड़े बदलाव की तैयारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
बाराबंकी में विवाहिता से गैंगरेप, 8 दिन तक बनाया बंधक
बाराबंकी में विवाहिता से गैंगरेप, 8 दिन तक बनाया बंधक
अंग्रेजी में भी प्रकाशित होगा ‘उत्तर प्रदेश संदेश’, युवाओं पर फोकस
अंग्रेजी में भी प्रकाशित होगा ‘उत्तर प्रदेश संदेश’, युवाओं पर फोकस
नोएडा DM ने स्कूलों में तय किया स्क्रीन टाइम, निर्देश जारी
नोएडा DM ने स्कूलों में तय किया स्क्रीन टाइम, निर्देश जारी

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget