एक्सप्लोरर

Omicron Cases: उत्तराखंड में ओमिक्रोन का पहला मामला आया सामने, स्कॉटलैंड से लौटी थी महिला

देहरादून निवासी महिला स्कॉटलैंड से दिल्ली लौटी थी जहां एयरपोर्ट पर की गयी उसकी आरटी-पीसीआर जांच निगेटिव आयी थी. 12 दिसंबर को दोबारा की गयी जांच में उसके ओमिक्रोन से संक्रमित होने की पुष्टि हुई.

Omicron Variant in Uttarakhand: उत्तराखंड में कोरोना वायरस के नये स्वरूप ओमिक्रोन से संक्रमण का पहला मामला देहरादून में सामने आया है. उत्तराखंड की स्वास्थ्य महानिदेशक डॉक्टर तृप्ति बहुगुणा ने बताया कि हाल में स्कॉटलैंड से लौटी एक 23 वर्षीया महिला के नमूने की जांच में उसके ओमिक्रोन से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है.

डॉक्टर तृप्ति बहुगुणा ने बताया कि देहरादून के कांवली रोड निवासी महिला आठ दिसंबर को स्कॉटलैंड से दिल्ली लौटी थी जहां हवाई अड्डे पर की गयी उसकी आरटी-पीसीआर जांच निगेटिव आयी थी. उसी दिन महिला शाम को कार से अपने माता-पिता के साथ देहरादून पहुंची जिसके बाद 12 दिसंबर को दोबारा की गयी जांच में उसके ओमिक्रोन से संक्रमित होने की पुष्टि हुई.

महिला को होम-क्वारंटीन में रखा गया है
डॉक्टर बहुगुणा ने बताया कि महिला को होम-क्वारंटीन में रखा गया है जहां उसे मेडिकल किट उपलब्ध करा दी गयी है. उससे संबंधित प्रोटोकॉल का कड़ाई से पालन करने को कहा गया है. जिला सर्विलांस इकाई द्वारा महिला की लगातार निगरानी की जा रही है. उसके माता-पिता के नमूने भी जांच और जीनोम सिक्वेंसिंग के लिए भेजे गए हैं.

बता दें कि देश में कोरोना वायरस का नया वेरिएंट 'ओमिक्रोन' फैलने लगा है. ओमिक्रॉन के बढ़ते मामलों ने सरकार की भी चिंता बढ़ा दी है तो वहीं लोगों को काफी सतर्क रहने की जरूरत है. देश के अब तक 15 राज्यों में ओमिक्रॉन के मामले सामने आ चुके हैं और ओमिक्रॉन से संक्रमित मरीजों की संख्या 280 हो चुकी है.

यह भी पढ़ें-

UP Election 2022: सपा-RLD के बीच सीट शेयरिंग का फॉर्मूला क्या होगा? जयंत चौधरी ने दिया जवाब

UP Election 2022: जानिए- अब तक बीजेपी, कांग्रेस, सपा और बसपा ने उत्तर प्रदेश में क्या-क्या नए चुनावी नारे गढ़े हैं

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लखनऊ में बनेगी AI सिटी, योगी सरकार की योजना को मिले 25 से ज्यादा प्रस्ताव
लखनऊ में बनेगी AI सिटी, योगी सरकार की योजना को मिले 25 से ज्यादा प्रस्ताव
यूपी MLC चुनाव से पहले BJP में बगावत, देवेंद्र प्रताप सिंह ने मांगा अपमान का बदला
यूपी MLC चुनाव से पहले BJP में बगावत, देवेंद्र प्रताप सिंह ने मांगा अपमान का बदला
योगी सरकार का बड़ा प्लान, गोबर से बढ़ेगी किसानों की कमाई!
योगी सरकार का बड़ा प्लान, गोबर से बढ़ेगी किसानों की कमाई!
'सीट बड़ी चीज नहीं, सरकार बदलनी है', सपा से गठबंधन पर बोले इमरान मसूद
'सीट बड़ी चीज नहीं, सरकार बदलनी है', सपा से गठबंधन पर बोले इमरान मसूद

वीडियोज

Bollywood News: Tiger Shroff पर फायरिंग से मचा हड़कंप! कौन रच रहा था हमले की साजिश? (19.10.26)
YRKKH: Maira की खोई मुस्कान लौटाने की अनोखी कोशिश, Armaan-Abhira का नया सरप्राइज!
Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
टाइगर श्रॉफ केस: सोनीपत के रेहान की मौसी का बड़ा खुलासा, '15 दिन पहले...'
टाइगर श्रॉफ केस: सोनीपत के रेहान की मौसी का बड़ा खुलासा, '15 दिन पहले...'
सौरव दास और आशुतोष रांका को लेकर अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, उनसे ऐसी उम्मीद भी नहीं थी...
सौरव दास और आशुतोष रांका को लेकर अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, उनसे ऐसी उम्मीद भी नहीं थी...
भारत ने इस्लामी सहयोग संगठन को लताड़ा, 'हमें निराशा है कि पाकिस्तान के कट्टर...'
भारत ने इस्लामी सहयोग संगठन को लताड़ा, 'हमें निराशा है कि पाकिस्तान के कट्टर...'
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..,, बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है...
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..., बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग: घर से फुटबॉल ग्राउंड तक, अटैक से पहले की गई थी रेकी, CCTV में खुलासा
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग: घर से फुटबॉल ग्राउंड तक, अटैक से पहले की गई थी रेकी, सीसीटीवी में खुलासा
फेसबुक-इंस्टा पर किस तरह की पोस्ट पर बढ़ेगी निगरानी? जानें सरकार की एडवाइजरी
फेसबुक-इंस्टा पर किस तरह की पोस्ट पर बढ़ेगी निगरानी? जानें सरकार की एडवाइजरी
रिजीम चेंज पर शशि थरूर का बड़ा बयान, 'भारत न तो फ्रांस है और न...'
रिजीम चेंज पर शशि थरूर का बड़ा बयान, 'भारत न तो फ्रांस है और न...'
दिल्ली: यमुना कब तक हो जाएगी साफ? मंत्री प्रवेश वर्मा ने बता दी डेडलाइन
दिल्ली: यमुना कब तक हो जाएगी साफ? मंत्री प्रवेश वर्मा ने बता दी डेडलाइन
Embed widget