एक्सप्लोरर

Rajya Sabha Poll : उत्तराखंड की सीट के लिए BJP जल्द करेगी उम्मीदवार की घोषणा, बैठकों का सिलसिला जारी

उत्तराखंड (Uttrakhand) की एक राज्यसभा (Rajya Sabha)सीट के लिए 10 जून को चुनाव होगा. इसके लिए बीजेपी (BJP) जल्द अपने उम्मीदवार की घोषणा करेगी. पार्टी ने इस संबंध में बैठकें शुरू कर दी हैं.

Rajya Sabha Poll : उत्तराखंड (Uttrakhand) से रिक्त होने जा रही राज्यसभा (Rajya Sabha) की एक सीट के लिए बीजेपी (BJP) अपने प्रत्याशी का नाम जल्द तय कर देगी. इसके लिए पार्टी छह दावेदारों का पैनल तैयार कर केंद्रीय संसदीय बोर्ड को भेजेगी.  प्रदेश बीजेपी की शनिवार को इस सिलसिले में बैठक होने जा रही है. विधानसभा में संख्या बल के आधार पर बीजेपी की जीत तय लग रही है.

 कांग्रेस के प्रदीप टम्टा का कार्यकाल समाप्त होने से यह सीट खाली होने जा रही है. निर्वाचन आयोग द्वारा घोषित कार्यक्रम के अनुसार, 31 मई तक नामांकन होंगे, जबकि 10 जून को मतदान होगा. उत्तराखंड में राज्यसभा की कुल तीन सीटें हैं. इनमें से एक कांग्रेस व दो बीजेपी के पास है. बीजेपी से पार्टी के राष्ट्रीय मीडिया प्रमुख अनिल बलूनी और नरेश बंसल राज्यसभा में हैं. उत्तराखंड विधानसभा में बीजेपी के पास दो-तिहाई बहुमत है. दो महीने पहले हुए विधानसभा चुनाव में बीजेपी को 70 में से 47 सीटों पर जीत हासिल हुई है.

Chardham Yatra 2022: चारधाम यात्रा में स्वास्थ्य सेवाओं का बुरा हाल, बढ़ रहा मौत का आंकड़ा

उम्मीदवार चयन के लिए बैठकों का सिलसिला जारी

 बीजेपी में दो सप्ताह पहले ही प्रत्याशी चुनने की कवायद शुरू कर चुकी है. प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक की अध्यक्षता में इस सिलसिले में दो बैठकें हुई हैं.  कौशिक ने बताया कि शनिवार को पैनल के नाम तय करने के लिए एक बार फिर बैठक आयोजित की जा रही है. इसमें छह नामों का पैनल तैयार कर केंद्रीय संसदीय बोर्ड को भेजा जाएगा, जो प्रत्याशी के नाम पर मुहर लगाएगा.

संभावितों में पूर्व सीएम से लेकर केंद्रीय मंत्रियों के नाम

बीजेपी के जिन नेताओं के नाम राज्यसभा सीट के दावेदारों के रूप में लिए जा रहे हैं उनमें पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, प्रदेश उपाध्यक्ष ज्योति प्रसाद गैरोला व अनिल गोयल, महामंत्री कुलदीप कुमार, महिला मोर्चा की राष्ट्रीय महामंत्री दीप्ती रावत भारद्वाज, पूर्व विधायक आशा नौटियाल शामिल हैं. हालांकि चर्चा यह भी है कि राज्यसभा का कार्यकाल पूरा कर रहे केंद्रीय मंत्रियों में से किसी एक को उत्तराखंड से राज्यसभा भेजा जा सकता है.

Uttarakhand News: उत्तराखंड में अंत्योदय कार्ड धारकों को तोहफा, साल में तीन रसोई गैस सिलेंडर मुफ्त मिलेंगे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Rampur News: जौहर यूनिवर्सिटी ने RDA के आदेश को दी चुनौती, आसिम राजा बोले- अदालत में लड़ेंगे लड़ाई
जौहर यूनिवर्सिटी ने RDA के आदेश को दी चुनौती, आसिम राजा बोले- अदालत में लड़ेंगे लड़ाई
पौधरोपण महायज्ञ-2026: यूपी में लगेंगे 4 विशिष्ट वन, 'एक पेड़ मां के नाम' से संवरेगा पर्यावरण
पौधरोपण महायज्ञ-2026: यूपी में लगेंगे 4 विशिष्ट वन, 'एक पेड़ मां के नाम' से संवरेगा पर्यावरण
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
IPS, RAW और CRPF अफसर बनकर ठगी! देहरादून पुलिस ने पूर्व मुख्य सचिव के बेटे को दबोचा
IPS, RAW और CRPF अफसर बनकर ठगी! देहरादून पुलिस ने पूर्व मुख्य सचिव के बेटे को दबोचा

वीडियोज

Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच
Supreme Court ने Samay Raina को लगाई सख्त फटकार, बढ़ीं मुश्किलें

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
OTT Watchlist: 6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
Explained: क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए, जानें पूरा मामला
क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए?
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
Embed widget