एक्सप्लोरर

Uttarakhand News: उत्तराखंड के सभी देवस्थलों और मंदिरों का होगा विकास, सीएम पुष्कर धामी ने बताया सरकार का प्लान

Uttarakhand News: सोमवार को सीएम पुष्कर सिंह धामी ने उत्तरकाशी के नागराज मंदिर में पूजा अर्चना की. इस दौरान उन्होंने प्रदेश के धार्मिक स्थलों को विकसित करने की बात कही.

Uttarkashi News: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (Pushakar Singh Dhami) ने उत्तरकाशी (Uttarkashi) स्थित नागराज मंदिर में भगवान नागराज प्रकट दिवस के अवसर पर आयोजित आध्यात्मिक, सांस्कृतिक एवं धार्मिक मेले 'गौ महोत्सव' कार्यक्रम में हिस्सा लिया, इस अवसर पर उन्होंने नागराज मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रदेश में खुशहाली एवं तरक्की की कामना की. इसके बाद वो मंदिर परिसर में कथावाचक स्वामी गोपाल मणि महाराज की कथा में सम्मलित हुए और आशीर्वाद प्राप्त किया. 

सीएम धामी ने कहा, पूज्य संत गोपाल मणि महाराज जी के प्रयासों से देश-विदेश में सनातन संस्कृति को संवारने एवं गौ माता के सम्मान और संरक्षण के लिए विभिन्न स्तरों पर काम हो रहे हैं. इसके साथ ही उन्होंने भरोसा दिलाया कि नागराज मंदिर में पैदल एवं सड़क मार्ग को शीघ्र विकसित किया जाएगा और स्थानीय लोगों की समस्याओं का भी जल्द समाधान होगा. 

गो सरंक्षण के प्रति सरकार वचनबद्ध

पुष्कर सिंह धामी ने कहा, 'गाय हमारी सनातन सभ्यता और संस्कृति का प्रमुख अंग ही नही बल्कि हमारी जीवन पद्धति अभिन्न हिस्सा है. राज्य सरकार गो संरक्षण के प्रति वचनबद्ध है. भारत के डेरी सेक्टर को मजबूत करना, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व वाली सरकार की सर्वाेच्च प्राथमिकताओं में से एक है. प्रदेश सरकार गौ संरक्षण के साथ-साथ लगातार इस दिशा में काम कर रही है. उन्होंने कहा उत्तराखंड की स्थानीय संस्कृति तथा धार्मिक आयोजनों को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाई जाए इस पर कार्य किया जा रहा है.'  

देवस्थानों और पूजा स्थलों को किया जाएगा विकसित

सीएम धामी ने कहा, राज्य सरकार देवभूमि के सभी देव स्थानों, मंदिरों और पूजा स्थलों को विकसित करने और उनका नियमित रख रखाव करने के लिए प्रतिबद्ध है. देवभूमि के विख्यात मंदिरों के साथ-साथ स्थानीय पूजा स्थलों और पौराणिक स्थलों को भी तीर्थाटन और पर्यटन के नक्शे पर स्थापित करने का प्रयास किया जा रहा है. उत्तराखंड को देश और दुनिया की आध्यात्मिक व सांस्कृतिक राजधानी बनाने के लिए हम निरंतर प्रयासरत हैं. पीएम मोदी के नेतृत्व में राज्य सरकार, उत्तराखंड के गांवों और युवाओं को सशक्त बनाए जाने हेतु हर सम्भव प्रयास कर रही है. 

मुख्यमंत्री ने कहा, राज्य सरकार का लक्ष्य है कि सुदूर गांवों तक सभी प्रकार की बुनियादी सुविधाएं पहुंचे. देवभूमि के सभी गांव 21वीं सदी के गांव बने. प्रदेश में सैकड़ो दिव्य स्थल एवं पौराणिक धरोहरें को पर्यटक स्थल के रूप में विकसित करने का कार्य भी तेज़ी से चल रहा है, जिससे स्थानीय स्तर पर स्वरोजगार को बढ़ावा मिलेगा. उन्होंने कहा राज्य के प्रत्येक व्यक्ति की सहभागिता से उत्तराखंड राज्य को देश का सर्वश्रेष्ठ राज्य बनाने पर कार्य किया जा रहा है. 

ये भी पढ़ें- UP Politics: प्रदूषण पर सीएम योगी ने जताई चिंता, कहा, "सरकार अपने स्तर पर कर रही गंभीर प्रयास"

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कांग्रेस का CEC के खिलाफ प्रदर्शन, हिरासत में ली गईं प्रदेश अध्यक्ष आराधना मिश्रा
कांग्रेस का CEC के खिलाफ प्रदर्शन, हिरासत में ली गईं प्रदेश अध्यक्ष आराधना मिश्रा
चित्रकूट में बनेगा बचपन डे केयर सेंटर, योगी सरकार से मंजूरी, पहली किश्त जारी
चित्रकूट में बनेगा बचपन डे केयर सेंटर, योगी सरकार से मंजूरी, पहली किश्त जारी
UP पुलिस की वर्दी में खिलाड़ी सभालेंगे कानून-व्यवस्था, CM योगी ने सौंपा नियुक्ति पत्र
UP पुलिस की वर्दी में खिलाड़ी सभालेंगे कानून-व्यवस्था, CM योगी ने सौंपा नियुक्ति पत्र
UP चुनाव से पहले CM योगी ने बताया NDA का नया फुलफॉर्म, 'नौकरी देंगे अलायंस'
UP चुनाव से पहले CM योगी ने बताया NDA का नया फुलफॉर्म, 'नौकरी देंगे अलायंस'

वीडियोज

बीवी की बेवफाई....पति का गुस्सा !
Rahul Gandhi पर पुलिस का एक्शन! हिरासत में लेकर बस में बैठाया
प्रेमानंद महाराज के यहां जाने पर मिले 5 करोड़?
विपक्ष का प्रदर्शन...कांग्रेस ने किया 'हाइजैक' ?
त्योहारों से पहले RBI का बड़ा झटका! महंगा हुआ Loan, बढ़ी Repo Rate

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'अभी इंतजार कीजिए', स्टारलिंक विवाद पर क्यों एलन मस्क बोले- थैंक्यू राहुल
'अभी इंतजार कीजिए', स्टारलिंक विवाद पर क्यों एलन मस्क बोले- थैंक्यू राहुल
ध्रुव राठी ने बिहार का नाम लेकर बेंगलुरु में क्या कहा? 'करीब 65 लाख…'
ध्रुव राठी ने बिहार का नाम लेकर बेंगलुरु में क्या कहा? 'करीब 65 लाख…'
टीम इंडिया पर WI के खिलाफ दूसरा टी20 गंवाने का संकट! रांची के रिकॉर्ड से बढ़ी टेंशन
टीम इंडिया पर WI के खिलाफ दूसरा टी20 गंवाने का संकट! रांची के रिकॉर्ड से बढ़ी टेंशन
नाना पाटेकर के अंतिम दर्शन के लिए उमड़ा जन सैलाब, राजकीय सम्मान से होगा अंतिम संस्कार
नाना पाटेकर के अंतिम दर्शन के लिए उमड़ा जन सैलाब, राजकीय सम्मान से होगा अंतिम संस्कार
'घर में रहे, Video न शेयर करें', भारतीय दूतावास की सऊदी में अपने नागरिकों के लिए एडवाइजरी
'घर में रहे, Video न शेयर करें', भारतीय दूतावास की सऊदी में अपने नागरिकों के लिए एडवाइजरी
'ज्ञानेश कुमार की तय हो जवाबदेही', दीपके को डर- '10 अक्टूबर से पहले गिरफ्तार..'
'ज्ञानेश कुमार की तय हो जवाबदेही', दीपके को डर- '10 अक्टूबर से पहले गिरफ्तार..'
SIR के पक्ष में उतरे 42 रिटायर्ड जज, देश के नाम खुला खत लिखकर किया आगाह
SIR के पक्ष में उतरे 42 रिटायर्ड जज, देश के नाम खुला खत लिखकर किया आगाह
UP में स्मृति एक्टिव, सपा के बागी MLAs को शामिल कराएंगी BJP, कौन-कौन मारेगा एंट्री?
UP में स्मृति एक्टिव, सपा के बागी MLAs को शामिल कराएंगी BJP, कौन-कौन मारेगा एंट्री?
Embed widget