एक्सप्लोरर

उत्तराखंड में PCS अधिकारी भर्ती का ऐलान, डिप्टी कलेक्टर सहित एक सैकड़ से अधिक पदों पर भर्ती

Uttarakhand: उत्तराखंड लोक सेवा आयोग पीसीएस के 122 पदों पर भर्ती के लिए विज्ञप्ति जारी करने जा रहा है. यह भर्ती डिप्टी कलेक्टर, डीएसपी, वित्त अधिकारी, सहायक निदेशक समेत कई महत्वपूर्ण पदों के लिए होगी.

Uttarakhand Government Job: उत्तराखंड के युवाओं के लिए सरकारी सेवा में जाने का सुनहरा अवसर आ गया है. उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (UKPSC) जल्द ही पीसीएस (प्रवर अधीनस्थ सेवा) के 122 पदों पर भर्ती के लिए विज्ञप्ति जारी करने जा रहा है. यह भर्ती डिप्टी कलेक्टर, डीएसपी, वित्त अधिकारी, सहायक निदेशक समेत कई महत्वपूर्ण पदों के लिए होगी. परीक्षा 29 जून 2025 को आयोजित की जाएगी. उत्तराखंड लोक सेवा आयोग के सचिव गिरधारी सिंह रावत ने बताया कि सरकार से विभिन्न विभागों में पीसीएस के 122 पदों पर भर्ती का प्रस्ताव मिल चुका है.

इनमें निम्नलिखित पद शामिल हैं: डिप्टी कलेक्टर 3 पद, डीएसपी 7 पद, वित्त अधिकारी 10 पद, सहायक निदेशक (वित्त) 6 पद, उप निबंधक श्रेणी-2 (वित्त विभाग) 12 पद, सहायक आयुक्त (राज्य कर) 13 पद, राज्य कर अधिकारी  17 पद, सहायक नगर आयुक्त 7 पद, कार्य अधिकारी (जिला पंचायत) 2 पद, उप शिक्षा अधिकारी 14 पद, जिला समाज कल्याण अधिकारी 1 पद, अधीक्षक (समाज कल्याण) 3 पद, सहायक निदेशक (संस्कृत शिक्षा) 4 पद, सहायक गन्ना आयुक्त 1 पद, जिला परिवीक्षा अधिकारी 1 पद, सूचना अधिकारी 3 पद, संपादक 1 पद, फीचर लेखक 1 पद, सहायक निदेशक (कृषि) 8 पद, सहायक निदेशक (सांख्यिकी) 1 पद, खाद्य प्रसंस्करण अधिकारी 2 पद, प्रादेशीय मौन विशेषज्ञ 2 पद, सांख्यिकी अधिकारी-2 के लिए 1 पद और सहायक निदेशक (रेशम) 2 पद के लिए अधिसूचना जारी की गई है.

29 जून 2025 को आयोजित की जाएगी परीक्षा
उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने पहले ही 10 जनवरी को जारी परीक्षा कैलेंडर में सम्मिलित राज्य सिविल प्रवर अधीनस्थ सेवा प्रारंभिक परीक्षा-2025 की तिथि घोषित कर दी थी. यह परीक्षा 29 जून 2025 को आयोजित की जाएगी. परीक्षा दो चरणों में होगी. प्रारंभिक परीक्षा और मुख्य परीक्षा. प्रारंभिक परीक्षा पास करने वाले अभ्यर्थियों को मुख्य परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा. आयोग जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट पर भर्ती से संबंधित विज्ञप्ति जारी करेगा. इच्छुक अभ्यर्थियों को ऑनलाइन आवेदन करना होगा. विस्तृत जानकारी, पात्रता मानदंड और परीक्षा पैटर्न आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध होगा.

उत्तराखंड में पीसीएस भर्ती की यह प्रक्रिया युवाओं के लिए एक बड़ा अवसर है. खासकर उन उम्मीदवारों के लिए जो प्रशासनिक सेवा में शामिल होकर राज्य के विकास में योगदान देना चाहते हैं. सरकार का लक्ष्य इस भर्ती प्रक्रिया को पारदर्शी और समयबद्ध तरीके से पूरा करना है ताकि योग्य उम्मीदवारों को जल्द से जल्द नियुक्त किया जा सके.

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशानुसार राज्य में सरकारी भर्तियों को सुचारू रूप से पूरा करने पर जोर दिया जा रहा है. आयोग भी यह सुनिश्चित कर रहा है कि परीक्षा प्रक्रिया निष्पक्ष और सुव्यवस्थित तरीके से हो.युवाओं को अब परीक्षा की तैयारी में जुट जाना चाहिए, क्योंकि यह परीक्षा उनके करियर को एक नई दिशा देने का सुनहरा मौका है.

ये भी पढ़ें: समलैंगिक एप दिखे तो हो जाएं सावधान! नॉलेज पार्क पुलिस ने किया ऐसा खुलासा, उड़ जाएंगे होश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लखनऊ यूनिवर्सिटी में ABVP का प्रदर्शन, CJP के खिलाफ जमकर नारेबाजी
लखनऊ यूनिवर्सिटी में ABVP का प्रदर्शन, CJP के खिलाफ जमकर नारेबाजी
नवरात्र पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को CM योगी का तोहफा, मानदेय बढ़ाया
नवरात्र पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को CM योगी का तोहफा, मानदेय बढ़ाया
हापुड़ में पत्रकार की संदिग्ध मौत, दबंगों पर पीटने का आरोप, केस दर्ज
हापुड़ में पत्रकार की संदिग्ध मौत, दबंगों पर पीटने का आरोप, केस दर्ज
'AI बेस्ड सीसीटीवी और इलेक्ट्रिक फेंसिंग', योगी सरकार ने जेलों को बनाया अभेद्य
'AI बेस्ड सीसीटीवी और इलेक्ट्रिक फेंसिंग', योगी सरकार ने जेलों को बनाया अभेद्य

वीडियोज

Bollywood News: 'कॉफी विद करण 9' में 'विरोश' का तड़का: काउच पर दिखेगा विजय और रश्मिका का रोमांस! (18.10.26)
YRKKH: 🫨Tanya का Damani परिवार से जुड़ा रिश्ता! ढोल-नगाड़ों के साथ Poddar परिवार ने मारी एंट्री #sbs
ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', किरेन रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
'...तब मेरे ऊपर कोई FIR नहीं करता', CEC विवाद पर राहुल गांधी का बड़ा बयान
'...तब मेरे ऊपर कोई FIR नहीं करता', CEC विवाद पर राहुल गांधी का बड़ा बयान
'बीजेपी फर्जी वोट और बेईमानी को अपनी ताकत...', अखिलेश यादव का तीखा हमला
'बीजेपी फर्जी वोट और बेईमानी को अपनी ताकत...', अखिलेश यादव का तीखा हमला
बाबर आजम ने रचा इतिहास, छुआ 16000 रनों का आंकड़ा; खास क्लब में मारी एंट्री
बाबर आजम ने रचा इतिहास, छुआ 16000 रनों का आंकड़ा; खास क्लब में मारी एंट्री
'मंदादि' क्लोजिंग बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, बनाया बड़ा रिकॉर्ड, कमाया 176.48% प्रॉफिट
'मंदादि' क्लोजिंग बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, बनाया बड़ा रिकॉर्ड, कमाया 176.48% प्रॉफिट
राहुल गांधी ने शिक्षा व्यवस्था को बताया 'बहिष्कार व्यवस्था', कहा- 'पैसा, ताकत...'
राहुल गांधी ने शिक्षा व्यवस्था को बताया 'बहिष्कार व्यवस्था', कहा- 'पैसा, ताकत...'
मणिपुर में उग्रवादियों के बीच गोलीबारी में 3 घायल, दो गांवों को आग में झोंका
मणिपुर में उग्रवादियों के बीच गोलीबारी में 3 घायल, दो गांवों को आग में झोंका
कैसे शुरू कर सकते हैं नर्सरी बिजनेस, जान लें पूरा प्रॉसेस
कैसे शुरू कर सकते हैं नर्सरी बिजनेस, जान लें पूरा प्रॉसेस
Embed widget