एक्सप्लोरर

उत्तराखंड: पर्यटन स्थलों पर हुड़दंग करने वालों से निपटेगी पुलिस, शुरू किया 'ऑपरेशन मर्यादा' 

उत्तराखंड पुलिस के डीजीपी अशोक कुमार ने कहा कि पर्यटन स्थलों पर हुड़दंग करने वालों से सख्ती से निपटा जाएगा. पुलिस ने 'ऑपरेशन मर्यादा' अभियान शुरू किया है.

कोविड नियमों में छूट मिलते ही बड़ी संख्या में सैलानी पहाड़ों की ओर रुख करने लगे हैं. उत्तराखंड में भी पर्यटक बड़ी संख्या में घूमने आ रहे हैं. हालांकि, पहाड़ों में पर्यटकों के हुड़दंग करने के भी मामले सामने आ रहे हैं. पर्यटन स्थलों की मर्यादा को बनाये रखने के लिए उत्तराखंड पुलिस ने विशेष अभियान शुरू किया है. उत्तराखंड पुलिस ने इस अभियान को 'ऑपरेशन मर्यादा' नाम दिया है. 

उत्तराखंड पुलिस ने पर्यटकों से अपील है कि वे पर्यटक स्थलों पर मर्यादा बनाये रखें. बताते चलें कि कुछ दिनों पहले हरिद्वार स्थित हर की पौड़ी का एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें कुछ युवक गंगा जी किनारे हुक्का पीते हुए पकड़े गए थे. पुलिस ने भी ऐसे लोगों पर कार्रवाई की थी.

डीजीपी अशोक कुमार ने कहा कि देवभूमि उत्तराखंड में पर्यटन व तीर्थ स्थलों की मर्यादा बनी रहें. इस वायरल वीडियो से अच्छा संदेश नहीं गया है. ऐसे में पुलिस लगातार इस तरह के अराजक तत्वों के खिलाफ सख्ती कर रही है. डीजीपी ने ये भी कहा कि इस तरह की अराजकता करने वालों के खिलाफ सख्त एक्शन लिया जाएगा. उन्होंने ये भी कहा कि इस विशेष अभियान के अन्तर्गत तीर्थ स्थलों एवं गंगा किनारों पर हुड़दंग और मादक पदार्थों का सेवन करने वालों को तुरंत गिरफ्तार कर कठोर कार्यवाही की जाएगी. साथ ही पर्यटन स्थलों पर गंदगी करने वालों के विरूद्ध जुर्माने की कार्यवाही की जाएगी.

देहरादून में टू व्हीलर की नो एंट्री
वहीं कोविड संक्रमण की रोकथाम के लिए वीकेंड पर पर्यटन स्थलों में देहरादून जिला प्रशासन ने टू-व्हीलर की नो एंट्री कर दी है. शनिवार और रविवार को दो-पहिया वाहनों के जाने की अनुमति नहीं होगी. वहीं मसूरी जाने वाले पर्यटकों को देहरादून स्मार्ट सिटी पोर्टल पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराना होगा. इसके अलावा 72 घंटे पूर्व की कोविड आरटीपीसीआर नेगेटिव टेस्ट रिपोर्ट तथा मसूरी में होटल की बुकिंग भी दिखानी अनिवार्य होगी. इसके बाद ही पर्यटकों को मसूरी जाने दिया जायेगा.

ये भी पढ़ें:

गाजियाबाद: ओवैसी के कार्यक्रम में उमड़ा कार्यकर्ताओं का हुजूम, अव्यवस्था देख वापस लौटे

बीएसपी सुप्रीमो मायावती बोलीं- यूपी में है 'जंगलराज', बीजेपी सरकार में बढ़ रहा हर तरह का अपराध

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

उत्तराखंड: पिथौरागढ़ में भूकंप से डोली धरती, रिक्टर स्केल पर 3.7 तीव्रता
उत्तराखंड: पिथौरागढ़ में भूकंप से डोली धरती, रिक्टर स्केल पर 3.7 तीव्रता
वाल्मीकि आश्रम जाएंगे मुख्यमंत्री, आदिकवि को अर्पित करेंगे श्रद्धा-सुमन
वाल्मीकि आश्रम जाएंगे मुख्यमंत्री, आदिकवि को अर्पित करेंगे श्रद्धा-सुमन
गंगा के ऊपर गरजा भारत का शौर्य, काशी के आसमान में गूंजा वायु शक्ति का उद्घोष
गंगा के ऊपर गरजा भारत का शौर्य, काशी के आसमान में गूंजा वायु शक्ति का उद्घोष
काशीवासियों के अभिवादन के लिए कार से बाहर आए प्रधानमंत्री मोदी, नमो घाट तक दिखा उत्सवी माहौल
काशीवासियों के अभिवादन के लिए कार से बाहर आए प्रधानमंत्री मोदी, नमो घाट तक दिखा उत्सवी माहौल

वीडियोज

Bareily Ke Bachchan: Sangam फंसी धर्मसंकट में! मस्ती के बीच Satluj-Nirgun में छिड़ी तगड़ी जंग!
Bollywood News: राम-सीता के प्रेम में डूबा ‘मंगल रंग’, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने जीता दिल! (25.10.26)
Delhi News: स्कूल में मौत की पहेली ! | Sansani | ABP News
JDU Action on Anant Singh: बगावत की सजा...अनंत सिंह JDU से विदा! | MLC Election Bihar
Janhit With Chitra Tripathi: कारोबारियों की दीवाली..काली करके मानेंगे राहुल? | Delhi | Gyanesh Kumar

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छोटी सी गलती पड़ जाएगी भारी! भारत ने सऊदी में नागरिकों के लिए जारी की एडवाइजरी
छोटी सी गलती पड़ जाएगी भारी! भारत ने सऊदी में नागरिकों के लिए जारी की एडवाइजरी
बस्तीः धीरेंद्र शास्त्री से कथा करवाने की जिद, पैड़ा वाले बाबा ने Live आकर पीया 'जहर'
बस्तीः धीरेंद्र शास्त्री से कथा करवाने की जिद, पैड़ा वाले बाबा ने Live आकर पीया 'जहर'
शाहीन अफरीदी ने सबसे तेज 150 विकेट लेने में तोड़ा अख्तर और वकार का रिकॉर्ड
शाहीन अफरीदी ने सबसे तेज 150 विकेट लेने में तोड़ा अख्तर और वकार का रिकॉर्ड
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस, 6 दिन की पुलिस कस्टडी में भेजा गया 11वां आरोपी प्रांजल ठाकर
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस, 6 दिन की पुलिस कस्टडी में भेजा गया 11वां आरोपी प्रांजल ठाकर
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली पर गिरिराज सिंह का निशाना, 'अर्बन-नक्सल...'
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली पर गिरिराज सिंह का निशाना, 'अर्बन-नक्सल...'
विपक्ष के नैरेटिव को तोड़ने BJP की कुछ देर में बड़ी बैठक, अमित शाह होंगे शामिल
विपक्ष के नैरेटिव को तोड़ने BJP की कुछ देर में बड़ी बैठक, अमित शाह होंगे शामिल
दुनिया की पहली AI क्रूजर बाइक, चलते-चलते चार्ज होगी बैटरी
दुनिया की पहली AI क्रूजर बाइक, चलते-चलते चार्ज होगी बैटरी
पशुपालन में 70 फीसदी खर्च चारे-दाने पर? इन 5 तरीकों से बचाएं पैसे
पशुपालन में 70 फीसदी खर्च चारे-दाने पर? इन 5 तरीकों से बचाएं पैसे
Embed widget