एक्सप्लोरर

उत्तराखंड निकाय चुनाव के लिए 1515 मतदान केंद्र, देहरादून में सर्वाधिक संवेदनशील व अति संवेदनशील बूथ

इस बार राज्य में 100 नगर निकायों के चुनाव के लिए कुल 1,515 मतदान केंद्र और 3,394 मतदान बूथ बनाए गए हैं. इनमें 588 मतदान केंद्र और 1,290 बूथ संवेदनशील श्रेणी में हैं. देहरादूनमें 379 संवेदनशील बूथ हैं.

Uttarakhand Nikay Chunav: उत्तराखंड में 2025 के नगर निकाय चुनावों की तैयारियां तेज़ी से चल रही हैं. राज्य निर्वाचन आयोग ने सभी जिलों में संवेदनशील और अति संवेदनशील मतदान केंद्रों की पहचान पूरी कर ली है. देहरादून जिले में इनकी संख्या सबसे अधिक है. सुरक्षा व्यवस्था को प्राथमिकता देते हुए संवेदनशील और अति संवेदनशील श्रेणियों के मतदान केंद्रों पर पर्याप्त संख्या में सुरक्षा बल तैनात किए जाएंगे.
 
इस बार राज्य में 100 नगर निकायों के चुनाव के लिए कुल 1,515 मतदान केंद्र और 3,394 मतदान बूथ बनाए गए हैं. इनमें 588 मतदान केंद्र और 1,290 बूथ संवेदनशील श्रेणी में हैं, जबकि 419 मतदान केंद्र और 1,043 बूथ अति संवेदनशील श्रेणी में रखे गए हैं. देहरादून जिले में 440 मतदान केंद्र और 1,071 मतदान बूथ बनाए गए हैं. इनमें 414 मतदान केंद्र और 380 बूथ संवेदनशील हैं, जबकि 114 मतदान केंद्र और 302 बूथ अति संवेदनशील श्रेणी में आते हैं.
 
निकायचुनाव कराने की जिम्मेदारी 5 हजार से ज्यादा चुनावकार्मियों को
जिला निर्वाचन अधिकारी और जिलाधिकारी सविन बंसल के निर्देशन में निकाय चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए जिले में 5,252 चुनाव कर्मियों को जिम्मेदारी दी गई है. इनमें 27 जोनल मजिस्ट्रेट, 62 सेक्टर मजिस्ट्रेट, 1,300 पीठासीन अधिकारी और 3,863 मतदान अधिकारी शामिल हैं. देहरादून जिले में सात नगर निकाय शामिल हैं.
 
देहरादून नगर निगम वार्ड- 100 मतदान केंद्र- 330
 
बूथ- 845
 
संवेदनशील केंद्र- 89
 
अति संवेदनशील केंद्र- 75
ऋषिकेश नगर निगम वार्ड- 40 मतदान केंद्र- 36
बूथ- 86
संवेदनशील केंद्र- 19 अति संवेदनशील केंद्र- 12
डोईवाला नगर पंचायत
वार्ड- 20 मतदान केंद्र- 26 बूथ- 59
संवेदनशील केंद्र- 16
अति संवेदनशील केंद्र- 5
विकासनगर नगर पालिका वार्ड- 11 मतदान केंद्र- 11 बूथ- 22 संवेदनशील केंद्र- 3 अति संवेदनशील केंद्र- 3
मसूरी नगर पालिका वार्ड- 13 मतदान केंद्र- 20 बूथ- 30
संवेदनशील केंद्र- 6
अति संवेदनशील केंद्र- 10
हरबर्टपुर नगर पंचायत वार्ड- 9 मतदान केंद्र- 8 बूथ- 14 संवेदनशील केंद्र- 5 अति संवेदनशील केंद्र- 3
सेलाकुई नगर पंचायत वार्ड- 9 मतदान केंद्र- 9 बूथ- 15 संवेदनशील केंद्र- 3 अति संवेदनशील केंद्र- 6
 
देहरादून जिले में सर्वाधिक 379 संवेदनशील और 302 अति संवेदनशील बूथ हैं. हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर जिलों में भी इनकी संख्या अधिक है. पिथौरागढ़ जिले में महिला मतदाताओं की संख्या पुरुषों से 484 अधिक है. राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा जारी मतदाता सूची के अनुसार, देहरादून जिले में 4,85,103 महिलाएं, 5,13,080 पुरुष और 48 अन्य मतदाता हैं.
 
चुनाव गतिविधियों पर ध्यान देने के लिए देहरादून में 3 नियंत्रण कक्ष बनाए गए हैं
निकाय चुनावों के दौरान किसी भी तरह की परेशानी न हो, इसके लिए देहरादून में तीन नियंत्रण कक्ष बनाए गए हैं. मुख्य नियंत्रण कक्ष जिला आपदा प्रबंधन कार्यालय में स्थापित किया गया है. चुनाव प्रक्रिया की निगरानी के लिए जोनल और सेक्टर मजिस्ट्रेट की नियुक्ति की गई है. सभी संवेदनशील और अति संवेदनशील बूथों पर विशेष सुरक्षा प्रबंध किए जाएंगे ताकि मतदाता निडर होकर मतदान कर सकें. उत्तराखंड निकाय चुनाव 2025 के लिए सुरक्षा और प्रबंधन की व्यापक तैयारियां की गई हैं. निर्वाचन आयोग का उद्देश्य शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव कराना है.
 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IPS की मां की हत्या मामले में फैलाया जा रहा झूठ? और उलझी गुत्थी
IPS की मां की हत्या मामले में फैलाया जा रहा झूठ? और उलझी गुत्थी
गंगा-यमुना समेत कई नदियां उफान पर, दर्जनों जिले अलर्ट, योगी सरकार ने कसी कमर
गंगा-यमुना समेत कई नदियां उफान पर, दर्जनों जिले अलर्ट, योगी सरकार ने कसी कमर
यूपी में दुर्घटना योजना बनी वरदान, 38 हजार परिवारों को लाभ
यूपी में दुर्घटना योजना बनी वरदान, 38 हजार परिवारों को लाभ
नोएडा: जिला अस्पताल में इंजेक्शन भरता दिखा गार्ड, हुआ ये एक्शन
नोएडा: जिला अस्पताल में इंजेक्शन भरता दिखा गार्ड, हुआ ये एक्शन

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
IPS की मां की हत्या मामले में फैलाया जा रहा झूठ? और उलझी गुत्थी
IPS की मां की हत्या मामले में फैलाया जा रहा झूठ? और उलझी गुत्थी
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Delhi Revises Class 9 Exam Rules : दिल्ली में 9वीं के एग्जाम नियम बदले, जानें अब कौन-से विषय होंगे जरूरी?
दिल्ली में 9वीं के एग्जाम नियम बदले, जानें अब कौन-से विषय होंगे जरूरी?
Viral Video: लखनऊ में महिलाओं का अनोखा दंगल, पुरुषों की एंट्री बैन
लखनऊ में महिलाओं का अनोखा दंगल, पुरुषों की एंट्री बैन
Embed widget