एक्सप्लोरर

PMGSY के तहत सड़क निर्माण में अनियमितता की शिकायत पर एक्शन, मुख्य अभियंता पर गिरी गाज

Almora News: अल्मोड़ा के मुख्य अभियंता एस.एन. सिंह को कार्यों में लापरवाही और अनुशासनहीनता के आरोप में उनके मूल विभाग सिंचाई विभाग में वापस भेज दिया गया है.

Uttarakhand News: प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (PMGSY) के अंतर्गत कुमाऊं क्षेत्र में सड़क निर्माण कार्यों की गुणवत्ता को लेकर शिकायतों के बीच शासन ने बड़ा कदम उठाया है. पीएमजीएसवाई कुमाऊं क्षेत्र, अल्मोड़ा के मुख्य अभियंता एस.एन. सिंह को कार्यों में लापरवाही और अनुशासनहीनता के आरोप में उनके मूल विभाग सिंचाई विभाग में वापस भेज दिया गया है. उनके स्थान पर फिलहाल अधीक्षण अभियंता पीएमजीएसवाई वृत्त ज्योलीकोट कार्यभार संभालेंगे. यह कार्रवाई सचिव ग्राम्य विकास के निर्देश पर मुख्य कार्यकारी अधिकारी यूआरडीए हिमांशु खुराना द्वारा जारी आदेश के तहत की गई है. 

सूत्रों के अनुसार, मुख्य अभियंता पर कार्यों की गुणवत्ता पर प्रभावी कदम न उठाने, पर्यवेक्षण में कमी, अधीनस्थ कर्मचारियों पर नियंत्रण के अभाव और मुआवजा वितरण कार्य में धीमी प्रगति के आरोप लगे थे. हालांकि, इस कार्रवाई के पीछे विपक्ष के दबाव की भी अहम भूमिका बताई जा रही है. कांग्रेस की तरफ से पीएमजीएसवाई के तहत बन रही सड़कों की गुणवत्ता को लेकर लंबे समय से सवाल उठाए जा रहे थे. दन्या आरा सल्पड़ मोटर मार्ग और एमआरएल 18 कसियालेख-बुदिबाना-सूपी मोटर मार्ग को लेकर भी शिकायतें सामने आई थीं.

जिन सड़कों की हुई थी शिकायत, उनमें नहीं मिली खामियां
लेकिन दिलचस्प तथ्य यह है कि जिन सड़कों को लेकर शिकायतें दर्ज कराई गई थीं, उनकी जांच रिपोर्ट में बड़ी खामियां नहीं पाई गईं. जांच के बाद सड़कों की गुणवत्ता को संतोषजनक बताया गया था. इसके बावजूद संबंधित अधिकारियों को हटाना और नोटिस जारी करना यह संकेत देता है कि शासन विपक्ष के दबाव में आकर निर्णय ले रहा है.

शिकायतों पर कार्रवाई न करने वाले अधिकारियों को मिला नोटिस
गुणवत्ता शिकायतों पर प्रभावी कार्रवाई न करने के आरोप में कई अन्य अधिकारियों को भी कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है. अधीक्षण अभियंता विनोद कुमार, प्रभारी अधिशासी अभियंता ज्ञानेश चंद्र उपाध्याय और सहायक अभियंता के.एन. सती (पीएमजीएसवाई, सिंचाई खंड अल्मोड़ा) को नोटिस भेजे गए हैं. वहीं, एमआरएल 18 मोटर मार्ग से जुड़ी शिकायतों को लेकर अधिशासी अभियंता मीना भट्ट और सहायक अभियंता संजय तिवारी (पीएमजीएसवाई लोनिवि खंड काठगोदाम) से भी 2 दिन के भीतर संतोषजनक जवाब मांगा गया है.

शासन की तरफ से की इस कार्रवाई पर कांग्रेस नेताओं का कहना है कि विपक्ष द्वारा उठाए गए मुद्दों की शासन ने अनदेखी नहीं की और जनता की आवाज सुनी. कांग्रेस अब इसे क्षेत्र में एक बड़ा मुद्दा बनाकर पेश करने की तैयारी कर रही है, जिससे आगामी चुनावों में जनता के बीच शासन को घेरा जा सके.

विशेषज्ञों ने कार्रवाई पर उठाया सवाल
हालांकि, कई जानकार और विशेषज्ञ यह सवाल उठा रहे हैं कि यदि जांच में सड़कों की गुणवत्ता सही पाई गई थी, तो फिर अधिकारियों के खिलाफ इतनी सख्त कार्रवाई क्यों की गई? क्या केवल विपक्ष के दबाव में आकर शासन ने यह निर्णय लिया है? यह स्थिति शासन की कार्यशैली पर भी सवाल खड़े कर रही है. यदि अधिकारी बेवजह कटघरे में खड़े किए जाएंगे तो इसका असर उनके मनोबल और कामकाज पर भी पड़ेगा.

विशेषज्ञों का मानना है कि विकास कार्यों में पारदर्शिता और जवाबदेही जरूरी है, लेकिन साथ ही अधिकारियों को राजनीतिक दबाव से मुक्त रखकर स्वतंत्र और निष्पक्ष तरीके से कार्य करने का माहौल भी दिया जाना चाहिए. अन्यथा, इससे ईमानदारी से काम करने वाले अधिकारियों में असुरक्षा की भावना पनप सकती है. 

फिलहाल, पीएमजीएसवाई से जुड़े इन मामलों पर शासन की अगली कार्रवाई और अधिकारियों के जवाब का इंतजार रहेगा, जिससे तस्वीर साफ हो सकेगी कि वाकई गड़बड़ी थी या फिर केवल राजनीतिक दबाव में यह कार्रवाई हुई.

ये भी पढ़ें: Mahoba News: महोबा में खड़ी बस में लगी भीषण आग, दमकल कर्मियों ने आग पर पाया काबू

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ग्रेटर नोएडा: STP टैंक की सफाई के दौरान 2 लोगों की मौत, लापरवाही से कर्मचारी और गार्ड की गई जान
ग्रेटर नोएडा: STP टैंक की सफाई के दौरान 2 लोगों की मौत, लापरवाही से कर्मचारी और गार्ड की गई जान
कारगिल विजय दिवस पर CM योगी ने वीर शहीदों को किया नमन, बोले- शौर्य और बलिदान रहेगा अमर
कारगिल विजय दिवस पर CM योगी ने वीर शहीदों को किया नमन, बोले- शौर्य और बलिदान रहेगा अमर
'देर आए, दुरुस्त आए...', धर्मेद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोले BJP के वरिष्ठ नेता मुरली मनोहर जोशी
'देर आए, दुरुस्त आए...', धर्मेद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोले BJP के वरिष्ठ नेता मुरली मनोहर जोशी
'चाचा-भतीजे की जोड़ी भ्रष्टाचार में थी लिप्त', आगरा में सपा पर जमकर बरसे सीएम योगी आदित्यनाथ
'चाचा-भतीजे की जोड़ी भ्रष्टाचार में थी लिप्त', आगरा में सपा पर जमकर बरसे सीएम योगी आदित्यनाथ

वीडियोज

Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Exclusive: पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी की क्यों हुई हार? प्रशांत का बड़ा बयान, कहा- 'क्योंकि दीदी को...'
पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी की क्यों हुई हार? प्रशांत का बड़ा बयान, कहा- 'क्योंकि दीदी को...'
'नौल' का कहर: चीन में रेड अलर्ट, तूफान से पहले थमी रफ्तार; 410 उड़ानें और 150 ट्रेनें रद्द
'नौल' का कहर: चीन में रेड अलर्ट, तूफान से पहले थमी रफ्तार; 410 उड़ानें और 150 ट्रेनें रद्द
IND vs ZIM 3rd T20 Playing 11: बदल जाएगी भारत की प्लेइंग 11, तीसरे T20 में ये बदलाव संभव
बदल जाएगी भारत की प्लेइंग 11, ZIM के खिलाफ तीसरे T20 में ये बदलाव संभव
काम हाथ से न चला जाए इस डर से छुपा कर रखा स्टेज 3 कैंसर, झेली पैसे की तंगी, एक्ट्रेस शगुफ्ता अली ने सुनाई आपबीती
काम हाथ से न चला जाए इस डर से छुपा कर रखा स्टेज 3 कैंसर, झेली पैसे की तंगी, एक्ट्रेस शगुफ्ता अली ने सुनाई आपबीती
'अगर अखिलेश यादव कुर्सी पर बैठेगा तो...', मुरादाबाद की जनसभा में सपा पर बरसे AIMIM चीफ ओवैसी
'अगर अखिलेश यादव कुर्सी पर बैठेगा तो...', मुरादाबाद की जनसभा में सपा पर बरसे AIMIM चीफ ओवैसी
लाल सागर में तनाव बरकरार, हूतियों ने सऊदी तेल टैंकर को बनाया निशाना, जहाजों पर भी मंडरा रहा खतरा
लाल सागर में तनाव बरकरार, हूतियों ने सऊदी तेल टैंकर को बनाया निशाना, जहाजों पर भी मंडरा रहा खतरा
देश में बढ़ीं MBBS सीटें, लेकिन 778 लोगों पर एक ही डॉक्टर
देश में बढ़ीं MBBS सीटें, लेकिन 778 लोगों पर एक ही डॉक्टर
सेकेंड हैंड कार खरीदने से पहले ये चीजें चेक करना बेहद जरूरी
सेकेंड हैंड कार खरीदने से पहले ये चीजें चेक करना बेहद जरूरी
Embed widget