एक्सप्लोरर

Uttarakhand News: देहरादून में 2.77 हेक्टेयर वन भूमि को खेल वन के रूप में किया जा रहा विकसित, खिलाड़ियों के नाम लगेंगे पेड़

Dehradun News: 38 वें राष्ट्रीय खेलों का आयोजन ग्रीन गेम्स की थीम पर आयोजित किया गया. देहरादून के आसपास के क्षेत्र को "खेल वन" के रूप में विकसित किया जा रहा है.

Uttarakhand News: उत्तराखंड में आयोजित 38वें राष्ट्रीय खेलों में पर्यावरण संरक्षण को ध्यान में रखते हुए "ग्रीन गेम्स" की थीम पर आयोजित किया गया. इस थीम को वास्तविकता में बदलने के लिए महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज, रायपुर देहरादून के आसपास के क्षेत्र को "खेल वन" के रूप में विकसित किया जा रहा है. इस खेल वन में 38वें राष्ट्रीय खेलों में पदक जीतने वाले 1600 विजेता खिलाड़ियों के नाम पर एक-एक पेड़ लगाया जाएगा. बुधवार को उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने विजेता खिलाड़ियों के साथ मिलकर इस खेल वन में पौधारोपण का शुभारंभ किया. इस दौरान उन्होंने कहा कि यह वन खिलाड़ियों की मेहनत और राज्य की यादों को संजोकर रखने का एक अनूठा प्रयास होगा.

सीएम धामी ने कहा कि उत्तराखंड खेल और पर्यावरण संरक्षण को एक साथ जोड़ने वाला पहला राज्य बन गया है. 2.77 हेक्टेयर वन भूमि को खेल वन के रूप में विकसित किया जा रहा है, जहां 38वें राष्ट्रीय खेलों में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों के नाम पर पौधे लगाए जाएंगे. सीएम ने कहा कि "खेल सिर्फ प्रतिस्पर्धा नहीं, बल्कि पर्यावरण संरक्षण का भी माध्यम बन सकता है. इन खेलों में विजयी खिलाड़ियों का नाम इन पेड़ों के माध्यम से सदैव जीवित रहेगा. यह वन न केवल पर्यावरण को समृद्ध करेगा बल्कि खेल भावना को भी दर्शाएगा.

पर्यावरण सुरक्षा को लेकर उठाए गए ये कदम
सीएम ने बताया कि राष्ट्रीय खेलों में पर्यावरण संरक्षण को प्राथमिकता दी गई है. जिसमें इलेक्ट्रिक वाहनों का अधिकतम उपयोग किया गया ताकि प्रदूषण कम हो. रीसाइकल बोतलों का उपयोग किया गया ताकि प्लास्टिक कचरे को रोका जा सके.
स्पोर्ट्स कॉलेज रायपुर में 2 मेगावाट का सोलर प्लांट स्थापित किया गया, जिससे खेल परिसर की बिजली आवश्यकताएं पूरी की जा सकें. रीसाइकिल वेस्ट से सजावट की चीजें बनाई गईं, जिससे पर्यावरण को नुकसान पहुंचाने वाले कचरे को कम किया जा सके. खेल परिसरों में स्वच्छता और सफाई का विशेष ध्यान रखा गया.

सीएम ने कहा कि ये सभी प्रयास उत्तराखंड को ग्रीन और क्लीन राज्य बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम हैं. इस वन से खेलों की यादें सहेजने के साथ ही पर्यावरण संरक्षण को भी बढ़ावा मिलेगा. सीएम ने इस मौके पर राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों से अपील की कि वे भी पर्यावरण संरक्षण के इस अभियान में अपनी भागीदारी निभाएं. उन्होंने कहा कि जिस तरह खिलाड़ी अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए मेहनत करते हैं, उसी तरह हमें प्रकृति को बचाने के लिए भी संकल्प लेना चाहिए. भारतीय ओलंपिक संघ की अध्यक्ष डॉ. पी.टी. उषा ने उत्तराखंड सरकार की इस पहल की सराहना की.

ये  भी पढ़ें: यूपी में रविदास जयंती पर नाम पर सियासत! मायावती ने सपा पर साधा निशाना, बीजेपी को भी घेरा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गोरखपुर में दर्दनाक हादसा: डिवाइडर पर सो रहे मजदूर पर डंपर ने पलटी मिट्टी, दबकर मौत
गोरखपुर में दर्दनाक हादसा: डिवाइडर पर सो रहे मजदूर पर डंपर ने पलटी मिट्टी, दबकर मौत
UP Weather: यूपी में आज भी आंधी-बारिश मचाएगी तबाही, आगरा से वाराणसी तक ऑरेंज अलर्ट, नोएडा में भी छाए बादल
यूपी में आज भी आंधी-बारिश मचाएगी तबाही, आगरा से वाराणसी तक ऑरेंज अलर्ट, नोएडा में भी छाए बादल
54 साल के हुए योगी आदित्यनाथ: 22 की उम्र में संन्यास, फिर महंत से मुख्यमंत्री तक का सफर, ऐसे हैं अजय सिंह बिष्ट
54 साल के हुए योगी आदित्यनाथ: 22 की उम्र में संन्यास, फिर महंत से मुख्यमंत्री तक का सफर
Varanasi News: काशी में भीषण गर्मी का तांडव, बाबा विश्वनाथ के दर्शन करने आए श्रद्धालु की बिगड़ी तबीयत, मौत
काशी में भीषण गर्मी का तांडव, बाबा विश्वनाथ के दर्शन करने आए श्रद्धालु की बिगड़ी तबीयत, मौत

वीडियोज

Breaking | Malviya Nagar Fire Update: होटल जला तो पता चला, सब मिले हैं जी! | Delhi News | Fire
Malviya Nagar Fire | Janhit: 'करप्शन' की 'आग' में पूरा परिवार खत्म! | Delhi News | Chitra Tripathi
Delhi Malviya Nagar Fire | Bharat Ki Baat: 1 परिवार, 8 जिंदगी...'सिस्टम' ने छीन ली! | Fire Accident
Sandeep Chaudhary: 'FLOP SYSTEM' की पोल-खेल Analysis! | Lavkesh Bajaj | Malviya Fire News | Delhi
Malviya Nagar Fire News | Mahadangal: कागजों मे ही कायदे कानूनहकीकत में तबाही और मौत? | Breaking

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Aaj Ka Mausam: 19 राज्यों में आंधी-बारिश, 80 KMPH की रफ्तार से तूफानी हवाएं, देश में मानसून की एंट्री के बाद IMD की नई चेतावनी
19 राज्यों में आंधी-बारिश, 80 KMPH की रफ्तार से तूफानी हवाएं, देश में मानसून की एंट्री के बाद IMD की नई चेतावनी
54 साल के हुए योगी आदित्यनाथ: 22 की उम्र में संन्यास, फिर महंत से मुख्यमंत्री तक का सफर, ऐसे हैं अजय सिंह बिष्ट
54 साल के हुए योगी आदित्यनाथ: 22 की उम्र में संन्यास, फिर महंत से मुख्यमंत्री तक का सफर
मार्क बाउचर की टेस्ट वर्ल्ड XI में 3 भारतीय, कोहली-रोहित किसी को जगह नहीं, कप्तान किसे बनाया जानिए
मार्क बाउचर की टेस्ट वर्ल्ड XI में 3 भारतीय, कोहली-रोहित किसी को जगह नहीं, कप्तान किसे बनाया जानिए
Gullak 5 Review: पहले की तरह तो नहीं लेकिन इस बार भी दिल छूएगी रिश्तों की ये 'गुल्लक', अन्नू भैया का सिर्फ चेहरा बदला, अंदाज नहीं
गुल्लक 5 रिव्यू: इस बार भी दिल छूएगी रिश्तों की ये 'गुल्लक', अन्नू भैया का सिर्फ चेहरा बदला, अंदाज नहीं
Maharashtra News: पाकिस्तान से आए मैसेज, डिलीट हुई चैट्स, महाराष्ट्र ATS ने जब्त किए कई मोबाइल फोन
पाकिस्तान से आए मैसेज, डिलीट हुई चैट्स, महाराष्ट्र ATS ने जब्त किए कई मोबाइल फोन
Black Hole: ब्लैक होल के नजदीक चला जाए सूरज तो क्या होगा, जानें पृथ्वी पर कैसा पड़ेगा असर?
ब्लैक होल के नजदीक चला जाए सूरज तो क्या होगा, जानें पृथ्वी पर कैसा पड़ेगा असर?
सिर्फ डिजाइन देखकर Smartwatch लेना पड़ सकता है भारी, खरीदते समय इन चीजों का रखें ध्यान
सिर्फ डिजाइन देखकर Smartwatch लेना पड़ सकता है भारी, खरीदते समय इन चीजों का रखें ध्यान
UP Recruitment 2026: यूपी में निकली एक्साइज कॉन्स्टेबल की बंपर भर्ती, 12वीं पास उम्मीदवार 24 जून तक करें अप्लाई
यूपी में निकली एक्साइज कॉन्स्टेबल की बंपर भर्ती, 12वीं पास उम्मीदवार 24 जून तक करें अप्लाई
Embed widget