एक्सप्लोरर

चारधाम यात्रा पर पहुंचे 28 लाख तीर्थयात्री, 10 लाख श्रद्धालुओं ने किए केदारनाथ धाम के दर्शन

Uttarakhand News: उत्तराखंड चारधाम को शुरू हुए 45 दिन बीत चुके हैं, इन 45 में अबतक 28 लाख तीर्थयात्रियों ने चारधाम यात्रा की. अकेले 10 लाख तीर्थयात्री केदारनाथ धाम पहुंचे.

Char Dham Yatra 2025: उत्तराखंड में पिछले 45 दिनों से चार धाम यात्रा जारी है, इन 45 दिनों में लगभग 28 लाख श्रद्धालुओं ने चारों धामों का भ्रमण किया हैं. खास बात यह कि इनमें सबसे अधिक तीर्थ यात्रियों ने केदारनाथ धाम के दर्शन किए हैं. आंकड़ों के अनुसार, बीते 15 दिनों में लगभग 10 लाख श्रद्धालुओं ने केदारनाथ धाम के दर्शन किए है.

चार धाम यात्रा में लगभग 70 हजार तीर्थ यात्री प्रतिदिन चारों धामों के दर्शन कर रहे हैं. तीर्थयात्रियों के लिए प्रशासन ने काफी अच्छी व्यवस्था बनाई है, जिसके चलते उत्तराखंड में चल रही चार धाम यात्रा में आ रहे श्रद्धालुओं को चारों धामों के दर्शन अच्छे से हो रहे हैं. प्रदेश में इस बार चारधाम यात्रा 30 अप्रैल से शुरू हुई थी.

तीर्थयात्रियों की संख्या में लगातार हो रहा इजाफा
बता दें कि मौसम की चुनौतियों के बाद भी चारों धामों व हेमकुंड साहिब में दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की संख्या में इजाफा देखने को मिल रहा है. उत्तराखंड पर्यटन विभाग की रिपोर्ट के अनुसार केदारनाथ, बदरीनाथ, गंगोत्री, यमुनोत्री धाम की यात्रा तेजी से आगे बढ़ रही है, यहां लगातार यात्रियों की संख्या बढ़ती जा रही है सब से बड़ी बात तो ये है कि यहां आने वाले सभी यात्रियों को सभी धामों में दर्शन अच्छे से हो रहे है,

खराब मौसम के बावजूद भी श्रद्धालुओं की संख्या में कोई कमी नहीं आ रही है, भले ही मौसम श्रद्धालुओं की परीक्षा ले रहा हैं. इसके बावजूद भी आस्था के कदम थम नहीं रहे हैं. यात्रा के लिए ऑनलाइन के साथ ऑफलाइन पंजीकरण की व्यवस्था है. हरिद्वार, ऋषिकेश, हरर्बटपुर, विकासनगर में केंद्रों में ऑफलाइन पंजीकरण की संख्या बढ़ रही है. एक दिन 28 हजार तक ऑफलाइन पंजीकरण हो रहे हैं.

कहां-कितने तीर्थ यात्रियों ने किया दर्शन?
चारधाम यात्रा पंजीकरण के नोडल अधिकारी योगेंद्र गंगवार का कहना है कि चारधाम यात्रा सुचारू रूप से चल रही है. अब तक 42 लाख यात्रियों ने पंजीकरण कराया है. इनमें से करीब 28 लाख से अधिक दर्शन कर चुके हैं. पर्यटन विभाग की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक, केदारनाथ धाम में 10 लाख, बदरीनाथ में 7 लाख 80 हजार, गंगोत्री धाम में 4 लाख 53 हजार, यमुनोत्री धाम में 4 लाख 50 हजार और हेमकुंड साहिब में 95,700 श्रद्धालुओं ने दर्शन किये हैं.

ये भी पढ़ें: 'तुर्किए ने दुश्मनी तो नहीं निकाली', बाबा रामदेव ने अहमदाबाद विमान हादसे के पीछे जताया साजिश का शक

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'मेरे सपनों का उत्तराखंड' अभियान से जुड़े 2.5 लाख छात्र, CM धामी ने की पहल
'मेरे सपनों का उत्तराखंड' अभियान से जुड़े 2.5 लाख छात्र, CM धामी ने की पहल
'जाति आधारित आरक्षण खत्म करो', आंदोलनकारियों से मिले ब्रजेश पाठक, केंद्र तक पहुंचाएंगे मांग
'जाति आधारित आरक्षण खत्म करो', आंदोलनकारियों से मिले ब्रजेश पाठक, केंद्र तक पहुंचाएंगे मांग
भदोही में वॉशरूम में छेद कर बनाता था छात्राओं का आपत्तिजनक वीडियो, गिरफ्तार
भदोही में वॉशरूम में छेद कर बनाता था छात्राओं का आपत्तिजनक वीडियो, गिरफ्तार
रक्षाबंधन पर महिलाओं को योगी सरकार का तोहफा, फ्री किया बस का सफर
रक्षाबंधन पर महिलाओं को योगी सरकार का तोहफा, फ्री किया बस का सफर

वीडियोज

यूपी पुलिस का एक्सपर्ट गालीबाज अफसर !
राखी से पहले लुधियाना में बड़ी कार्रवाई, गंदगी में बन रही थीं मिठाइयां!
UP से Bengaluru तक सड़कें बेहाल! आखिर कब सुधरेगी हालत?
एथेनॉल की कीमत...चीनी पर असर?
Akhilesh Yadav के चवन्नी वाले बयान से बवाल,Jayant ही नहीं अब जाट के सम्मान पर बात !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'कुछ नहीं आता है...', मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान पर BJP का पलटवार
'कुछ नहीं आता है...', मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान पर BJP का पलटवार
चिराग पासवान का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बड़ा बयान, 'आरक्षण खैरात नहीं'
चिराग पासवान का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बड़ा बयान, 'आरक्षण खैरात नहीं'
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स
किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स
BJP की नई टीम से मिले PM मोदी, पार्टी का Gen Z पर फोकस
BJP की नई टीम से मिले PM मोदी, पार्टी का Gen Z पर फोकस
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
Sugar Alternatives: चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? जानें गुड़, शहद और खजूर में कौन बेहतर
चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? जानें गुड़, शहद और खजूर में कौन बेहतर
मौत के 8 साल बाद भी पत्नी को रोज फूल देता है ये ड्राइवर- रुला देगा वीडियो
मौत के 8 साल बाद भी पत्नी को रोज फूल देता है ये ड्राइवर- रुला देगा वीडियो
Embed widget