एक्सप्लोरर

Uttarakhand: अक्टूबर में होंगे नगर निकाय चुनाव, मंत्री बोले- 'कुछ लोग कर रहे गलत बयानबाजी'

Uttarakhand News: उत्तराखंड में निकाय चुनाव अक्टूबर अंत में होने की संभावना है. ओबीसी आरक्षण और सीमांकन की तैयारी 15 सितंबर तक पूरी की जाएगी. इसके बाद राज्य निर्वाचन आयोग को पत्र भेज दिया जाएगा.

Uttarakhand News: उत्तराखंड में नगर निकायों के चुनाव अक्टूबर के आखिरी सप्ताह में होने की संभावना है. सरकार ने इस टाइमलाइन के साथ तैयारियां तेज कर दी हैं. ओबीसी आरक्षण से लेकर निकायों के परिसीमन आदि की सभी तैयारियां 15 सितंबर से पहले पूरी कर ली जाएंगी. इसके बाद राज्य निर्वाचन आयोग को पत्र भेज दिया जाएगा.

प्रदेश में नगर निगम, नगर पालिका और नगर पंचायतों का कार्यकाल पिछले साल दो दिसंबर को पूरा हो गया था. छह माह यानी दो जून तक के लिए निकाय प्रशासकों के हवाले हो गए थे. इस अवधि में चुनाव न होने के चलते सरकार ने तीन माह के लिए अवधि बढ़ा दी थी. लेकिन इस बीच हाईकोर्ट के आदेश आए और सरकार ने अंतिम टाइमलाइन तय कर ली है. अब राज्य में अक्टूबर के अंतिम सप्ताह में निकाय चुनाव होंगे. इससे पहले 15 सितंबर तक ओबीसी आरक्षण लागू करने के लिए नियमावली आदि का काम पूरा होगा. 

क्या बोले शहरी विकास मंत्री
इसको लेकर शहरी विकास मंत्री प्रेम चंद्र अग्रवाल ने एबीपी लाइव से बात करते हुए बताया कि राज्य सरकार इसके लिए तेजी से काम कर रही है. वहीं सरकार ने निकाय चुनाव से पहले अल्मोड़ा और पिथौरागढ़ को नगर निगम बनाने की कवायद भी तेज कर दी है. नगर पालिका अल्मोड़ा और नगर पालिका पिथौरागढ़ को नगर निगम बनाने के लिए शासन स्तर से जिलाधिकारी को पत्र भेज दिया गया है. इसी तरह गढ़वाल मंडल के डोईवाला नगर पालिका को तृतीय श्रेणी से उच्चीकृत कर प्रथम श्रेणी में करने का विचार किया जा रहा है.

माना जा रहा कि चुनाव से पहले ही सरकार इन्हें निगम बनाएगी, शहरी विकास मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा कि इन क्षेत्रों के विकास व अच्छी सुविधाओं के लिए ऐसा किया जा रहा है. कुछ लोग इसको लेकर गलत बयान बाजी कर रहे हैं कि हम सीमा विस्तार करने जा रहे हैं, ऐसा कुछ नहीं है. हमारा मकसद केवल इन क्षेत्रों का विकास करना है.बता दें कि उत्तराखंड में निकाय चुनाव को लेकर विपक्ष लगातार राज्य सरकार पर हमलावर है वही राज्य सरकार भी अब निकाय चुनाव के लिए तेजी से काम कर रही है उम्मीद है की जल्द प्रदेश में निकाय चुनाव होंगे.

ये भी पढ़ें: Uttarakhand Rain Alert: 10 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी, कई हिस्सों में आपदा जैसे हालात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अलीगढ़: कुत्ते के भौंकने पर गुस्साया शख्स, लाइसेंसी रिवॉल्वर से मारी गोली
अलीगढ़: कुत्ते के भौंकने पर गुस्साया शख्स, लाइसेंसी रिवॉल्वर से मारी गोली
यूपी में करते हैं गो पालन तो योगी सरकार की इस योजना से होगी बंपर कमाई, जानें- कैसे?
यूपी में करते हैं गो पालन तो योगी सरकार की इस योजना से होगी बंपर कमाई, जानें- कैसे?
योगी सरकार ने यूपी वालों को दिया 15 अगस्त का तोहफा, सभी 75 जिलों में लागू होगी योजना
योगी सरकार ने यूपी वालों को दिया 15 अगस्त का तोहफा, सभी 75 जिलों में लागू होगी योजना
आकाश आनंद ने अखिलेश और राहुल को कहा 'अंकल', भड़की सपा बोली- फिर निकाले जाएंगे
आकाश आनंद ने अखिलेश और राहुल को कहा 'अंकल', भड़की सपा बोली- फिर निकाले जाएंगे

वीडियोज

Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूक्रेन के हमले में 13 की मौत, रूस ने बताया दो साल का सबसे भयावह हमला
यूक्रेन के हमले में 13 की मौत, रूस ने बताया दो साल का सबसे भयावह हमला
आकाश आनंद ने खुद बताया- अखिलेश यादव और राहुल गांधी को क्यों कहा अंकल?
आकाश आनंद ने खुद बताया- अखिलेश यादव और राहुल गांधी को क्यों कहा अंकल?
OTD: भारत ने बोर्ड पर लगाए 664 रन, नंबर 8 के बल्लेबाज ने जड़ा शतक; बन गया रिकॉर्ड 
भारत ने बोर्ड पर लगाए 664 रन, नंबर 8 के बल्लेबाज ने जड़ा शतक; बन गया रिकॉर्ड 
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
TMC के बागी यूसुफ पठान का बड़ा बयान, 'ताकत और पद तो...'
TMC के बागी यूसुफ पठान का बड़ा बयान, 'ताकत और पद तो...'
'शुभेंदु अधिकारी ने...', ममता पर अटैक को लेकर अभिषेक बनर्जी का बड़ा आरोप
'शुभेंदु अधिकारी ने...', ममता पर अटैक को लेकर अभिषेक बनर्जी का बड़ा आरोप
अमित शाह के संसद में बोलने के रिजिजू के बयान पर खेड़ा का सवाल- वे किस मुद्दे पर…
अमित शाह के संसद में बोलने के रिजिजू के बयान पर खेड़ा का सवाल- वे किस मुद्दे पर…
संसद से पास बैंकर्स बुक्स एविडेंस बिल, जानें राज्यसभा में क्या बोलीं वित्त मंत्री?
संसद से पास बैंकर्स बुक्स एविडेंस बिल, जानें राज्यसभा में क्या बोलीं वित्त मंत्री?
Embed widget