एक्सप्लोरर

उत्तराखंड में जमकर बरसेंगे बादल, मानसून को लेकर IMD की भविष्यवाणी, पहाड़ों पर बढ़ेगी मुश्किल

Uttarakhand Monsoon Update: मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, जून से सितंबर के बीच राज्य में भारी वर्षा हो सकती है, जिससे विशेष रूप से पर्वतीय इलाकों में जनजीवन प्रभावित होने की आशंका है.

Uttarakhand Monsoon: उत्तराखंड में इस साल मानसून के दौरान सामान्य से अधिक बारिश की संभावना जताई गई है. मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, जून से सितंबर के बीच राज्य में भारी वर्षा हो सकती है, जिससे विशेष रूप से पर्वतीय इलाकों में जनजीवन प्रभावित होने की आशंका है. मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून की रिपोर्ट के मुताबिक, इस बार मानसून सक्रिय रहेगा और इसके प्रभाव से पहाड़ों में कई दौर की तेज बारिश देखने को मिल सकती है.

मौसम वैज्ञानिक रोहित थपलियाल ने बताया कि जून से सितंबर तक पूरे देश में सामान्य से अधिक बारिश होने की संभावना है और उत्तराखंड भी इससे अछूता नहीं रहेगा. उन्होंने कहा कि राज्य के पर्वतीय जिलों में बारिश की तीव्रता ज्यादा हो सकती है, जिससे भूस्खलन, सड़क अवरोध और अन्य आपदाओं का खतरा बढ़ सकता है.

सामान्य से अधिक रहेगा मानसून
पूर्वानुमान के अनुसार, भारतीय मानसून पर प्रभाव डालने वाले वैश्विक कारकों में से एक हिंद महासागर द्विध्रुव (आईओडी) फिलहाल तटस्थ स्थिति में बना हुआ है, जो कि मानसून के लिए अनुकूल संकेत माना जा रहा है. इसके अलावा, यूरेशिया और उत्तरी गोलार्ध में इस वर्ष जनवरी से मार्च तक सामान्य से कम बर्फबारी हुई है, जिसका असर भी मानसून की स्थिति पर पड़ता है. आंकड़े बताते हैं कि जब इन क्षेत्रों में कम बर्फबारी होती है, तो भारत में मानसून अपेक्षाकृत मजबूत रहता है.

सीएम योगी बोले- 'अन्याय चाहे बांग्लादेश में हो या पाकिस्तान में, कांग्रेस और सपा खामोश'

वर्तमान मौसम की बात करें तो मौसम विभाग ने बुधवार को प्रदेश के कई जिलों में हल्की बारिश और गर्जन के साथ बिजली गिरने की संभावना जताई है. देहरादून, उत्तरकाशी, चमोली, पिथौरागढ़, बागेश्वर, रुद्रप्रयाग और टिहरी गढ़वाल में हल्की बारिश की संभावना जताई गई है. इन जिलों में यलो अलर्ट भी जारी किया गया है. अन्य मैदानी जिलों में मौसम फिलहाल शुष्क रहने का अनुमान है.

सप्ताह के अंत तक मौसम में और बदलाव आने की संभावना है. मौसम विभाग ने संकेत दिए हैं कि पर्वतीय जिलों में बारिश के साथ ओलावृष्टि भी हो सकती है. इससे कृषि पर असर पड़ सकता है, साथ ही सड़क यातायात और जनसुरक्षा से जुड़े अन्य पहलुओं पर भी निगरानी की जरूरत होगी. राज्य सरकार और आपदा प्रबंधन विभाग को पहले से सतर्क रहने की सलाह दी गई है ताकि संभावित आपदा की स्थिति में तेजी से राहत और बचाव कार्य किए जा सकें. 

मौसम विभाग मई के अंतिम सप्ताह में मानसून को लेकर विस्तृत और अद्यतन पूर्वानुमान जारी करेगा. तब तक राज्य के लोगों और प्रशासन को मौसम संबंधी चेतावनियों पर नजर बनाए रखने की आवश्यकता है. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

MLC चुनावः गोरखपुर के DDU में काउंटिंग की तैयारी पूरी, प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला कल
MLC चुनावः गोरखपुर के DDU में काउंटिंग की तैयारी पूरी, प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला कल
देश की 27 सर्वश्रेष्ठ प्रशासनिक पहल में आजीविका मिशन के UP के 3 मॉडल
देश की 27 सर्वश्रेष्ठ प्रशासनिक पहल में आजीविका मिशन के UP के 3 मॉडल
योगी सरकार की यूपी बोर्ड परीक्षा 2027 की तैयारी तेज, 7526 केंद्रों की सूची जारी
योगी सरकार की यूपी बोर्ड परीक्षा 2027 की तैयारी तेज, 7526 केंद्रों की सूची जारी
चक्रवात 'अर्णब' को लेकर UP में अलर्ट, राहत-बचाव की तैयारियों में जुटी योगी सरकार
चक्रवात 'अर्णब' को लेकर UP में अलर्ट, राहत-बचाव की तैयारियों में जुटी योगी सरकार

वीडियोज

Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP
Chitra Tripathi: 'मोहब्बत की दुकान' में 'नफरत का सामान'? | Kharge on PM Modi | Baap Remark | Rahul
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: बाप पर गई कांग्रेस पर BJP का फूटा गुस्सा! | Congress | BJP
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: PM के पिता का अपमान, छिड़ा घमासान! | Breaking | ABP News
Yeh Fitoor Tera: Saumya के रबर बैंड को Jeet ने लगाया सीने से, नशे की हालत में भी छलका प्यार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
'मोदी कहीं नहीं जाएगा ब्रो', खरगे के बयान पर भड़की बीजेपी, पटना-भोपाल से जम्मू तक भारी बवाल
'मोदी कहीं नहीं जाएगा ब्रो', खरगे के बयान पर भड़की बीजेपी, पटना-भोपाल से जम्मू तक भारी बवाल
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
तमिलनाडु: पूर्व स्कूली शिक्षामंत्री अनबिल महेश अरेस्ट, 100 करोड़ के कथित घोटाले का आरोप
तमिलनाडु: पूर्व स्कूली शिक्षामंत्री अनबिल महेश अरेस्ट, 100 करोड़ के कथित घोटाले का आरोप
कौन-कौन सी किताब लिख चुका उमर खालिद, क्या है इसका सब्जेक्ट?
कौन-कौन सी किताब लिख चुका उमर खालिद, क्या है इसका सब्जेक्ट?
बिहार के गयाजी से बैंकॉक के लिए सीधी उड़ान, CM सम्राट ने दिखाई हरी झंडी
बिहार के गयाजी से बैंकॉक के लिए सीधी उड़ान, CM सम्राट ने दिखाई हरी झंडी
Embed widget