एक्सप्लोरर

Uttarakhand Minister: सस्ता गल्ला विक्रेताओं की हड़ताल बेबुनियाद, नहीं माने तो लाइसेंस होगा निरस्त

Uttarakhand Minister Banshidhar Bhagat: उत्तराखंड के मंत्री बंशीधर भगत ने राशन विक्रेताओं की हड़ताल को गैरकानूनी बताया. उन्होंने कहा, अगर ये खत्म नहीं हुई तो कार्रवाई होगी.

Uttarakhand Minister Banshidhar Bhagat: प्रदेश के शहरी विकास व खाद्य आपूर्ति मंत्री बंशीधर भगत ने कहा कि, फिलहाल कोई भी राशन कार्ड निरस्त नहीं किया जाएगा. उन्होंने कहा कि, सस्ता गल्ला विक्रेताओं के ढुलान भाड़े को सरकार शीघ्र ही देने जा रही है. सरकार बेहतर काम कर रही है. सरकार के बेहतर कार्यों की वजह से आगामी विधान सभा चुनावों में भाजपा 60 से अधिक सीटें जीत कर पुनः सरकार बनाएगी.

बीजेपी से जाने वालों पर निशाना 

लोनिवि गेस्ट हाउस में गुरुवार को पत्रकारों से बातचीत में भगत ने कहा कि, बागेश्वर महायोजना को समाप्त करने के लिए विधायकों से वार्ता हुई है. जिस पर सरकार जल्द ही निर्णय लेगी. उन्होंने कहा कि, भाजपा से वह लोग जा रहे हैं, जो निजी स्वार्थों के चलते भाजपा में आए थे. भाजपा निष्ठावान कार्यकर्ताओं वाली पार्टी है. सरकार व संगठन मिलकर बेहतर कार्य कर रहे हैं. सरकार व संगठन के कार्यों के दम पर भाजपा 2022 के चुनाव में साठ से अधिक सीटें जीतकर पुनः सत्ता पर काबिज होगी.

हड़ताल को गैरकानूनी बताया 

सस्ता गल्ला विक्रेताओं की हड़ताल को गैरकानूनी करार देते हुए मंत्री ने कहा कि, उन्होने सभी जिलों के जिलाधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वह एक बार सभी सस्ता गल्ला विक्रेताओं के साथ बैठक कर उनसे वार्ता करें. अगर सरकार के निर्णय से गल्ला विक्रेता सहमत नहीं होते हैं, तो उन्हें नोटिस जारी कर लाइसेंस निरस्तीकरण की कार्रवाई अमल में लाए. उन्होंने कहा कि, नगर की सीवर लाइन का प्रस्ताव आया है. जिस पर सरकार के स्तर पर कार्रवाई चल रही है. त्रुटिपूर्ण राशनकार्ड ठीक करने के लिए सरकार ने सभी पूर्ति अधिकारियों को शिविर लगाकर ठीक करने को निर्देशित किया है. कहा कि, फिलहाल सरकार का किसी भी राशन कार्डों को निरस्त करने की योजना नहीं है.

ये भी पढ़ें.

Lakhimpur Incident: आशीष मिश्रा समेत अन्य आरोपियों को घटनास्थल लेकर पहुंची SIT की टीम, हुआ सीन रिक्रिएशन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'सीएम बनाओ तब मैं…', अखिलेश से आजम खान ने की यह डिमांड? राजभर का दावा
'सीएम बनाओ तब मैं…', अखिलेश से आजम खान ने की यह डिमांड? राजभर का दावा
यूपी में MLC की 11 सीटों पर वोटिंग जारी, सपा-बीजेपी में सीधा मुकाबला
यूपी में MLC की 11 सीटों पर वोटिंग जारी, सपा-बीजेपी में सीधा मुकाबला
बाराबंकी MLC चुनाव से पहले आधी रात भिड़े BJP-सपा नेता, बूथ लगाने पर लड़ाई
बाराबंकी MLC चुनाव से पहले आधी रात भिड़े BJP-सपा नेता, बूथ लगाने पर लड़ाई
यूपी में फिर घिरेंगे बादल, गरज-चमक के साथ होगी बारिश, IMD का अपडेट
यूपी में फिर घिरेंगे बादल, गरज-चमक के साथ होगी बारिश, IMD का अपडेट

वीडियोज

Sansani: दिलकश डांसर का दुश्मन दारोगा !
Regime Change की साजिश, International खुलासा!
आजम परिवार से अखिलेश यादव क्या हुई बात ?
वोट का गड़बड़झाला और विदेशी टूलकिट! विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण
रेहान वाड्रा के साथ क्या हुआ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'भाई, हमारी चिंता छोड़ो, टोकरा उठाओ और...', कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने PM मोदी से क्या कहा?
'भाई, हमारी चिंता छोड़ो, टोकरा उठाओ और...', कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने PM मोदी से क्या कहा?
'वो औलाद की तरह...', अखिलेश से मुलाकात के बाद बोलीं आजम खान की पत्नी
'वो औलाद की तरह...', अखिलेश से मुलाकात के बाद बोलीं आजम खान की पत्नी
पाकिस्तान, चीन और अफगानिस्तान में सुबह-सुबह कांपी धरती, तिब्बत में देर रात भूकंप से 16 की मौत
पाकिस्तान, चीन और अफगानिस्तान में सुबह-सुबह कांपी धरती, तिब्बत में देर रात भूकंप से 16 की मौत
ईरान का राष्ट्रगान बजने से विवाद...एशियन पैरा गेम्स अधिकारी ने मांगी माफी
ईरान का राष्ट्रगान बजने से विवाद...एशियन पैरा गेम्स अधिकारी ने मांगी माफी
The Vvaan Box Office: 'द वन' बन पाई तमन्ना भाटिया की सबसे बड़ी बॉलीवुड फिल्म? जानें- 28 दिनों का कलेक्शन
'द वन' बन पाई तमन्ना की सबसे बड़ी बॉलीवुड फिल्म? जानें- 28 दिनों का कलेक्शन
आंध्र प्रदेश में बवाल! निकाय चुनाव नामांकन के दौरान हिंसा, YSR कांग्रेस का TDP पर आरोप
आंध्र प्रदेश में बवाल! निकाय चुनाव नामांकन के दौरान हिंसा, YSR कांग्रेस का TDP पर आरोप
दिल्ली-NCR में AQI पहुंचा 200 पार, बारिश के भी आसार, मिलेगी दमघोंटू हवा से राहत?
दिल्ली-NCR में AQI पहुंचा 200 पार, बारिश के भी आसार, मिलेगी दमघोंटू हवा से राहत?
पति ने जीता तलाक केस, फिर भी देने होगी 36.25 लाख एलिमनी, पटना HC ने इस कानून का किया जिक्र
पति ने जीता तलाक केस, फिर भी देने होगी 36.25 लाख एलिमनी, पटना HC ने इस कानून का किया जिक्र
Embed widget