एक्सप्लोरर

Kashipur News: उत्तराखंड के काशीपुर में घनी आबादी में मृत मिला पड़ा तेंदुए का शावक, इस वजह से हुई मौत

Uttarakhand News: काशीपुर के आबादी वाले क्षेत्र में तेंदुआ शावक का शव मिलने की यह दूसरी घटना है. लगभग ढाई माह पूर्व बीती 17 मई को भी गोविषाण टीले की रेलिंग में एक तेंदुआ शावक का शव फंसा मिला था.

Kashipur Leopard Cub Died: उत्तराखंड के काशीपुर में आज तड़के आबादी क्षेत्र में तेंदुआ शावक का शव मिलने से हड़कंप मच गया. सूचना मिलने पर पहुंची टीम ने तेंदुआ शावक के शव को कब्जे में ले लिया है. प्रथम दृष्टतया शावक की मौत बिजली के खम्बे में लगे ट्रांसफार्मर में करंट लगने की वजह से होना प्रतीत हो रही है.

काशीपुर नगर के मध्य में स्थित गोविषाण टीले व उसके आसपास पिछले कुछ माह से तेंदुआ व उसके शावक की आवाजाही दिखाई दे रही है. कई जगह सीसीटीवी कैमरों में आवाजाही की तस्वीर कैद होने के बाद वन विभाग ने कुछ स्थानों पर पिंजरे लगाए हुए हैं. आज सुबह इसी टीले के निकट जसपुर खुर्द में एक वेंकट हाल की दीवार के पास एक तेंदुए शावक की मृत अवस्था मे पड़े होने की सूचना लोगों ने स्थानीय पार्षद अनिल कुमार को दी. पार्षद ने मौके पर पहुंच वन विभाग को घटना से अवगत कराया जिसके बाद उप वन क्षेत्राधिकारी रमेश चन्द्र मौके पर पहुंच गए और तेंदुआ शावक के शव को कब्जे में ले लिया.

तीन माह में आबादी क्षेत्र में मिला है दूसरे शावक का शव

काशीपुर के आबादी वाले क्षेत्र में तेंदुआ शावक का शव मिलने की यह दूसरी घटना है. लगभग ढाई माह पूर्व बीती 17 मई को भी गोविषाण टीले की रेलिंग में एक तेंदुआ शावक का शव फंसा मिला था. आज एक और शावक का शव मिलने के बाद से वन विभाग में हड़कम्प मचा हुआ है.

शावक के शव के साथ सेल्फी लेने व फोटो खींचने को मची होड़

आज सुबह जैसे ही तेंदुआ शावक के मृत अवस्था मे पड़े होने की सूचना लोगों को मिली तो लोग भारी संख्या में मौके पर पहुँच गए. इस दौरान लोग तेंदुआ शावक के शव के साथ सेल्फी खींचने व उसकी फोटो खींचने की होड़ में लग गए. ऐसे में कुछ तो स्माइल करते हुए सेल्फी लेते दिखाई पड़े.

आवादी क्षेत्र में पिछले कई माह से है तेंदुए का आतंक

काशीपुर नगर के मध्य लगातार तेंदुए की दस्तक से लोगोँ में भय बना हुआ है. हर दूसरे दिन काशीपुर की विभिन्न कालोनियों के साथ ही कई स्थानों पर तेंदुए की आवाजाही की तस्वीर कैमरो में कैद हो रही है. वन विभाग के साथ ही प्रशासन व पुलिस लोगों को रात्रि के समय अकेले न निकलने के साथ ही गोविषाण टीले के आसपास न घूमने की अपील कर रही है. ताज्जुब की बात यह है कि इनके आबादी वाले क्षेत्र में कितनी संख्या है इस बात का पता भी नही चल पाया है. अलग अलग तस्वीरों से साफ लगता है कि यह ज्यादा संख्या में नगर के मध्य मौजूद हैं.

Uttarakhand News: हल्द्वानी में ज्योति मौर्य जैसा केस, पत्नी को पढ़ाकर प्रोफेसर बनाया, अब न्याय के लिए धरने पर बैठा पति

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नूंह में ओवरलोड डंपर ने पुलिस की बोलेरो को 20 मीटर तक घसीटा, चालक समेत 2 आरोपी गिरफ्तार
नूंह में ओवरलोड डंपर ने पुलिस की बोलेरो को 20 मीटर तक घसीटा, चालक समेत 2 आरोपी गिरफ्तार
महोबा में अधिवक्ता पर हमले को लेकर फूटा वकीलों का गुस्सा, काम ठप, सड़कों पर किया प्रदर्शन
महोबा में अधिवक्ता पर हमले को लेकर फूटा वकीलों का गुस्सा, काम ठप, सड़कों पर किया प्रदर्शन
अलीगढ़ में भू-माफियाओं पर बड़ा एक्शन, प्लॉटों पर कब्जे की कोशिश के मामले में 10 मुकदमे, 2 गिरफ्तार
अलीगढ़ में भू-माफियाओं पर बड़ा एक्शन, प्लॉटों पर कब्जे की कोशिश के मामले में 10 मुकदमे, 2 गिरफ्तार
आगरा: पति को मारकर बाथरूम में दफनाया, फिर करवा दिया फर्श, 45 दिन बाद हुआ चौंकाने वाला खुलासा
आगरा: पति को मारकर बाथरूम में दफनाया, फिर करवा दिया फर्श, 45 दिन बाद ऐसे हुआ खुलासा

वीडियोज

Ketan Murder Case : मंगेतर Siya Goyal का सबसे बड़ा झूठ पकड़ा गया || Chetan Chaudhary | ABP Report
Bollywood News: 5 जुलाई को गौरी स्प्रैट संग शादी करेंगे आमिर खान, खास होगी नई शुरुआत (03.07.26)
Chitra Tripathi : चढ़ावा चोरी में राम मंदिर ट्रस्ट पर 'जीरो ट्रस्ट'! | Champat Rai | SIT
Ram Mandir Theft : Champat Rai और Anil Mishra पर संगीन आरोप, क्या जेल जाएंगे आरोपी? | Ayodhya | RSS
Sairaab: Ishaan का सच्चा प्यार! Nayanika ने बढ़ाया दोस्ती का हाथ, क्या बदलेगी कहानी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
आगरा: पति को मारकर बाथरूम में दफनाया, फिर करवा दिया फर्श, 45 दिन बाद हुआ चौंकाने वाला खुलासा
आगरा: पति को मारकर बाथरूम में दफनाया, फिर करवा दिया फर्श, 45 दिन बाद ऐसे हुआ खुलासा
देश को मिलेगी पहली ग्रीनफील्ड रिफाइनरी, PM मोदी करेंगे लोकार्पण, राजस्थान को देंगे करोड़ों की सौगात
देश को मिलेगी पहली ग्रीनफील्ड रिफाइनरी, PM मोदी राजस्थान को देंगे करोड़ों की सौगात
WhatsApp यूजरनेम फीचर पर विवाद! मेटा की टीम ने सरकार से की मुलाकात; 3 दिन में मांगा जवाब
WhatsApp यूजरनेम फीचर पर विवाद! मेटा की टीम ने सरकार से की मुलाकात; 3 दिन में मांगा जवाब
साई सुदर्शन और देवदत्त पडिक्कल दूसरे दिन छाए, श्रीलंका के गेंदबाजों का निकाला दम; शतक से लूटी महफिल
साई सुदर्शन और देवदत्त पडिक्कल दूसरे दिन छाए, श्रीलंका के गेंदबाजों का निकाला दम
Welcome To The Jungle BO Collection: बॉक्स ऑफिस पर बड़ा रिकॉर्ड बनाने जा रही 'वेलकम 3', जानें कलेक्शन
बॉक्स ऑफिस पर बड़ा रिकॉर्ड बनाने जा रही 'वेलकम 3', जानें 7 दिनों का कलेक्शन
पंजाब: विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस में कलह! चरणजीत चन्नी के घर जुटे नेता, इस बात पर मच रहा बवाल
पंजाब: विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस में कलह! चरणजीत चन्नी के घर जुटे नेता, इस बात पर मच रहा बवाल
TMC ऑफिस पर बागी गुट ने किया कब्जा! BJP बोली- तृणमूल बंगाल में इतिहास हुई, सिर्फ भतीजा उनके साथ
TMC ऑफिस पर बागी गुट ने किया कब्जा! BJP बोली- तृणमूल बंगाल में इतिहास हुई, सिर्फ भतीजा उनके साथ
Train News: कुली की मनमानी नहीं चलेगी, ज्यादा पैसे मांगने पर करें शिकायत, रेलवे लेगा सख्त एक्शन
Train News: कुली की मनमानी नहीं चलेगी, ज्यादा पैसे मांगने पर करें शिकायत, रेलवे लेगा सख्त एक्शन
Embed widget