एक्सप्लोरर

Uttarakhand: पर्यटकों को सरकार ने दी सौगात, 30 दिसंबर से 2 जनवरी तक 24 घंटे खुले रहेंगे होटल-ढाबे

उत्तराखंड में नए साल के अवसर पर बड़ी संख्या में पर्यटकों के आने की उम्मीद है. ऐसे में पर्यटकों के खाने-पीने की सुविधा को देखते हुए राज्य की पुष्कर सिंह धामी सरकार ने बड़ा फैसला किया है.

Uttarakhand News: उत्तराखंड सरकार (Uttarakhand Government) ने पर्यटकों और होटल व्यवसायियों को नई सौगात दी है. नए साल के जश्न से पहले सरकार की तरफ से ऐसा फैसला किया है जिससे पर्यटकों और व्यवसायियों दोनों के चेहरे पर खुशी बिखर सकती है. दरअसल, सरकार ने  30 दिसंबर से 2 जनवरी तक राज्य के सभी होटल, रेस्टोरेंट, ढाबे, चाय और खानपान की दुकानें 24 घंटे खुली रखने का फैसला किया है.

सरकार का कहना है कि सभी होटल, रेस्टोरेंट और ढाबे शर्त के साथ खुले रहेंगे. अपर सचिव रवि शंकर की ओर से जारी बयान के मुताबिक, 'नववर्ष 2023 को देखते हुए उत्तराखंड राज्य में पर्यटकों के अत्यधिक संख्या में आने की संभावना है. इसलिए पर्यटकों को सुविधाएं उपलब्ध कराए जाने के लिए 30 दिसंबर से दिनांक 2 जनवरी, 2023 तक जनहित में उत्तराखंड राज्य के सभी होटल, रेस्तरां, ढाबे, चाय और खान-पान की अन्य दुकानें 24 घंटे खुला रखने की इस शर्त के साथ अनुमति दी जाती है कि सुसंगत नियमों का अनुपालन सुनिश्चित किया जाएगा.' 

इन स्थानों पर पर्यटकों की भीड़ जुटने की संभावना

सरकार ने भले ही रेस्तरां और ढाबों के समय को लेकर रियायत बरती हुई हो. दरअसल कोरोना वायरस के नए वेरिएंट को लेकर पर्यटकों में थोड़ा संशय का भी माहौल है. माना जा रहा है कि उत्तराखंड के पर्यटन स्थल मसूरी, नैनीताल, धनौल्टी, ऋषिकेश, मुनस्यारी, रानीखेत और टिहरी में नए साल पर 1- लाख से अधिक पर्यटकों के आने की उम्मीद है. कोविड को लेकर राज्य सरकार भी अलर्ट मोड पर है और ऐसे में पर्यटकों के लिए भी कोई न कोई गाइडलाइन जारी की जा सकती है. 

ये भी पढ़ें -

Kanpur: कानपुर में फर्जीवाड़ा, दोस्तों के नाम से 100 से ज्यादा खाते खुलवाकर किया करोड़ों का हेर-फेर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अयोध्या मेडिकल कॉलेज में संदिग्ध पर्ची मिलने से हड़कंप, पुलिस जांच में जुटी
अयोध्या मेडिकल कॉलेज में संदिग्ध पर्ची मिलने से हड़कंप, पुलिस जांच में जुटी
किशोरियों से छेड़छाड़ का आरोप, ग्रामीणों ने दो युवकों की पिटाई, वीडियो वायरल
किशोरियों से छेड़छाड़ का आरोप, ग्रामीणों ने दो युवकों की पिटाई, वीडियो वायरल
मसूरी में चला बुलडोजर, प्रशासन की कार्रवाई के दौरान सुरक्षा व्यवस्था कड़ी
मसूरी में चला बुलडोजर, प्रशासन की कार्रवाई के दौरान सुरक्षा व्यवस्था कड़ी
एम्स ऋषिकेश चोरी का खुलासा, शातिर चोर गिरफ्तार, 50 लाख के जेवर बरामद
एम्स ऋषिकेश चोरी का खुलासा, शातिर चोर गिरफ्तार, 50 लाख के जेवर बरामद

वीडियोज

Kiara Advani ने Toxic Controversy पर तोड़ी चुप्पी, Yash की फिल्म का किया बचाव
Ramayana Trailer में Lord Vishnu कौन? Ranbir Kapoor, Mahesh Babu या Saurabh Raj Jain
Aaradhya Bachchan को था Ranbir Kapoor पर Crush, Aishwarya Rai ने बताया मजेदार किस्सा
Mannat:😱Vikrant की सुरक्षा की बड़ी जंग, अपनों के ही खिलाफ Mannat ने उठाया बड़ा कदम #sbs
Bollywood News: क्या राम गोपाल वर्मा और उर्मिला मातोंडकर ने गुप्त चुप तरीके से कर ली थी शादी? दिग्गज पत्रकार का दावा, चिरंजीवी ने कैसे खोला था राज? (01.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शुभेंदु, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट…, JeM ऑपरेटिव की साजिश के खुलासे से हड़कंप
शुभेंदु, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट…, JeM ऑपरेटिव की साजिश के खुलासे से हड़कंप
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
पप्पू यादव की पत्नी के घर के बाहर प्रदर्शन, सांसद बोले- 'आओ न कल…’
पप्पू यादव की पत्नी के घर के बाहर प्रदर्शन, सांसद बोले- 'आओ न कल…’
'लॉक अप 2' से अलायंस' तक सारे रियलिटी शो के छक्के छुड़ाने आ रहा 'भोजपुरी बवाल', जानें कब और कहां देखें
'लॉक अप 2' से अलायंस' तक सारे रियलिटी शो के छक्के छुड़ाने आ रहा 'भोजपुरी बवाल', जानें कब और कहां देखें
CWG: फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
मनमर्जी नहीं होती आजादी…, अजीत डोभाल ने Zen-G को समझाया ‘सही मतलब’!
मनमर्जी नहीं होती आजादी…, अजीत डोभाल ने Zen-G को समझाया ‘सही मतलब’!
'जंतर-मंतर पर जिसने किया प्रदर्शन, नर्क हो जाएगा जीवन', PM मोदी ने ऐसा कहा?
'जंतर-मंतर पर जिसने किया प्रदर्शन, नर्क हो जाएगा जीवन', PM ने ऐसा कहा?
'वैचारिक छाप छोड़ने की जल्दी', हॉकी टीम की जर्सी का रंग बदलने पर भड़के कांग्रेस अध्यक्ष
'वैचारिक छाप छोड़ने की जल्दी', हॉकी टीम की जर्सी का रंग बदलने पर भड़के कांग्रेस अध्यक्ष
Embed widget