एक्सप्लोरर

यूपी विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने तेज की तैयारी, सांसदों के साथ दिल्ली में होगा मंथन

पहले दिन यानि आज ब्रज, पश्चिमी यूपी और कानपुर क्षेत्र के सांसदों को बुलाया गया है. इस मीटिंग में लोकसभा और राज्यसभा, दोनों ही सदनों के एमपी शामिल होंगे.

UP Assembly Election 2022: उत्तर प्रदेश में 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के यूपी के सांसदों की बैठक दिल्ली में 28 और 29 जुलाई को होगी. इसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, प्रदेश प्रभारी राधा मोहन सिंह, प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह और महामंत्री (संगठन) सुनील बसंल के शामिल होंने की संभावना है. 28 और 29 जुलाई को तीन अलग-अलग क्षेत्रों की बैठक होगी. बैठक में 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारियों और प्रदेश में चल रहे अभियानों की चर्चा होगी. इसके अलावा संगठनात्मक रूप से इसे कैसे मजबूत किया जाये इस पर भी चर्चा होगी.

पहले दिन यानि आज ब्रज, पश्चिमी यूपी और कानपुर क्षेत्र के सांसदों को बुलाया गया है. जबकि अगले दिन यानी गुरुवार को काशी, अवध और गोरखपुर क्षेत्र के सांसदों की बैठक तय की गई है. बीजेपी सूत्रों की मानें तो सांसदों के साथ बैठक करके उनके क्षेत्रों के विधायकों का फीडबैक लिया जाना है. किस क्षेत्र में विधायक की कैसी पकड़ है. कोरोना सकंट के दौरान कौन सा विधायक कितना एक्टिव रहा है. किस-किस ने अपने बयानों से सरकार की किरकिरी करवाई है. इसके अलावा पंचायत चुनाव में किसने पार्टी विरोधी गतिविधियां की हैं. उनकी भी जानकारी ली जाएगी. बीजेपी सत्ता में आने के लिए कोई कोर कसर बाकी नहीं रखना चाहती है. 

लोकसभा और राज्यसभा, दोनों ही सदनों के एमपी शामिल होंगे

पार्टी इस बार कोई रिस्क नहीं लेना चाहती है. जिसने भी पार्टी विरोधी गतिविधियां अपना रखी है, उनके टिकट पर विचार करने की बात हो रही है. क्षेत्र में काम की लोकप्रियता के आधार पर ही मौका दिए जाने की बात भी सामने आ रही है. इसके साथ ही पंचायत अध्यक्षों और ब्लॉक प्रमुखों को भी पार्टी अभियानों से जोड़कर उनका भी उपयोग करते हुए गांवों और ब्लॉकों में उनके नेटवर्क का लाभ कैसे लिया जाए, इस पर भी चर्चा होनी है. इसके अलावा विपक्षी दलों द्वारा हो रहे जातीय सम्मेलन की काट या उसी तर्ज अन्य कोई विचार गोष्ठी कराने पर भी निर्णय लिया जा सकता है. इस मीटिंग में लोकसभा और राज्यसभा, दोनों ही सदनों के एमपी शामिल होंगे.

ये भी पढ़ें:

यूपी: बाराबंकी सड़क हादसे पर पीएम मोदी ने जताया दुख, मुआवजे का एलान

यूपी में बाराबंकी में बड़ा सड़क हादसा, 19 की मौत, 24 से ज्यादा गंभीर रूप से घायल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'शिक्षा व्यवस्था बर्बाद करने वाले, आज कर रहे राजनीति', मंत्री धर्मपाल सिंह का सपा पर पटलवार
'शिक्षा व्यवस्था बर्बाद करने वाले, आज कर रहे राजनीति', मंत्री धर्मपाल सिंह का सपा पर पटलवार
Mahoba News: महोबा में गजब खेल! 1 लाख का कैश चोरी, रिकवरी में निकले 'चिल्ड्रन बैंक' के नोट, सुभासपा भड़की
महोबा में गजब खेल! 1 लाख का कैश चोरी, रिकवरी में निकले 'चिल्ड्रन बैंक' के नोट, सुभासपा भड़की
UP News: मंत्री कपिल देव का हमला, 'दिल्ली में छात्रों को गुमराह कर पत्थरबाजी करवा रहीं सपा-कांग्रेस'
मंत्री कपिल देव का हमला, 'दिल्ली में छात्रों को गुमराह कर पत्थरबाजी करवा रहीं सपा-कांग्रेस'
'भक्ति के बिना जीवन में अंधकार और अराजकता', श्रीराम कथा में CM योगी का संदेश
'भक्ति के बिना जीवन में अंधकार और अराजकता', श्रीराम कथा में CM योगी का संदेश

वीडियोज

Bigg Boss 20 का नया लोगो जारी, Salman Khan की वापसी को लेकर बढ़ा उत्साह
Jana Nayagan Review: Thalapathy Vijay के स्वैग और एक्शन ने जीता फैंस का दिल
NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात
Lock Upp 2 में Yogesh Rawat की वापसी? Reports ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद
Shah Rukh Khan की King का आखिरी शूट विदेश में? नई Reports आईं सामने

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
Mumbai News: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
मुंबई: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
Exclusive: NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
Embed widget