एक्सप्लोरर

उत्तराखंड: हाईकोर्ट का नैनीताल में जाम की समस्या पर गंभीर रुख, सरकार को छोटे पार्किंग बनाने के निर्देश

अदालत ने सुझाव दिया कि सात फीट ऊंची पार्किंग संरचनाओं के माध्यम से शहर की पार्किंग समस्या का हल निकाला जा सकता है. मामले की अगली सुनवाई बुधवार, 23 अप्रैल को होगी.

Uttarakhand News: उत्तराखंड उच्च न्यायालय ने नैनीताल और आसपास के क्षेत्रों में बढ़ते ट्रैफिक जाम को लेकर गंभीर रुख अपनाया है. जनहित याचिका (पीआईएल) अजय रावत बनाम यूनियन ऑफ इंडिया की सुनवाई करते हुए मुख्य न्यायाधीश जी नरेंद्र और न्यायमूर्ति आलोक मेहरा की खंडपीठ ने सरकार को शहर में छोटी-छोटी पार्किंग बनाने की संभावनाएं तलाशने के निर्देश दिए हैं. 

न्यायालय ने भवाली सैनिटोरियम को सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल में बदलने और कैंची धाम को जाम मुक्त करने के लिए भी जरूरी कदम उठाने को कहा है. सुनवाई के दौरान अदालत ने कैंची धाम पर बढ़ती भीड़ और निजी वाहनों से आने वाले भक्तों की संख्या पर चिंता जताई. सरकार की ओर से बताया गया कि वर्तमान में केवल 50 वाहनों की पार्किंग व्यवस्था है, जबकि एक बड़ी पार्किंग और हैलीपैड निर्माण की योजना तैयार की जा रही है.

23 अप्रैल को अगली सुनवाई
खंडपीठ ने वरिष्ठ अधिवक्ता देवेंद्र पाटनी की भवाली सैनिटोरियम को सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल बनाने की मांग पर भी सहमति जताई. अदालत ने गंभीर मरीजों के इलाज के लिए नैनीताल और आसपास के पहाड़ी इलाकों से सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल में स्थानांतरण की संभावनाएं तलाशने के निर्देश दिए. सीएससी चंद्रशेखर सिंह रावत ने बताया कि सैनिटोरियम के पांच से छह भवनों का जीर्णोद्धार कर लिया गया है. इस पर न्यायालय ने कहा कि यदि यहां आधुनिक स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जाएं तो मरीजों का इलाज तेज हो सकता है और इसे 1000 बिस्तरों वाला सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल बनाने की दिशा में सोचना चाहिए.

पोप फ्रांसिस के निधन पर योगी सरकार का बड़ा फैसला, अगले तीन दिन तक...

टैक्सी यूनियन से जुड़े मसले पर वरिष्ठ अधिवक्ता अवतार सिंह रावत ने स्थानीय टैक्सी चालकों के बेरोजगार होने की समस्या उठाई. इस पर न्यायालय ने स्थानीय नागरिकों को टैक्सी चलाने की अनुमति देने पर विचार करने के निर्देश दिए. लंच के बाद हुई सुनवाई में कोर्ट ने सभी विभागों को नगर क्षेत्र में स्टिल्ट पार्किंग बनाने की संभावनाएं तलाशने को कहा. अदालत ने सुझाव दिया कि सात फीट ऊंची पार्किंग संरचनाओं के माध्यम से शहर की पार्किंग समस्या का हल निकाला जा सकता है. मामले की अगली सुनवाई बुधवार, 23 अप्रैल को होगी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'...तो सत्ता से बाहर नहीं होते', संजय निषाद का अखिलेश यादव पर निशाना
'...तो सत्ता से बाहर नहीं होते', संजय निषाद का अखिलेश यादव पर निशाना
'चवन्नी का रुपया बना दिया, फिर भी छोड़कर चले गए', अखिलेश यादव का RLD पर तंज
'चवन्नी का रुपया बना दिया, फिर भी छोड़कर चले गए', अखिलेश यादव का RLD पर तंज
गाजियाबाद: चाइनीज मांझे से कटी डिलीवरी बॉय की गर्दन, अस्पताल में मौत
गाजियाबाद: चाइनीज मांझे से कटी डिलीवरी बॉय की गर्दन, अस्पताल में मौत
CM योगी ने अटल बिहारी वाजपेयी को दी श्रद्धांजलि, 'उनके जीवन का...'
CM योगी ने अटल बिहारी वाजपेयी को दी श्रद्धांजलि, 'उनके जीवन का...'

वीडियोज

Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जब तक...', तारिक रहमान के भारत दौरे पर बांग्लादेश ने रखी बड़ी शर्त
'जब तक...', तारिक रहमान के भारत दौरे पर बांग्लादेश ने रखी बड़ी शर्त
ट्विशा शर्मा की मौत का खुलेगा राज, 17 अगस्त को दाखिल होगी CBI चार्जशीट
ट्विशा शर्मा की मौत का खुलेगा राज, 17 अगस्त को दाखिल होगी CBI चार्जशीट
श्रीलंका के खिलाफ फिर बरसे DSP सिराज, लगाया लंबा छक्का; लूट ली महफिल
श्रीलंका के खिलाफ फिर बरसे DSP सिराज, लगाया लंबा छक्का; लूट ली महफिल
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
नेपाल यात्रा पर भारत के आर्मी चीफ धीरज सेठ, जानिए क्यों अहम दौरा?
नेपाल यात्रा पर भारत के आर्मी चीफ धीरज सेठ, जानिए क्यों अहम दौरा?
‘अब लड़कियां...’, पुणे में होने वाले गूंज कार्यक्रम पर बोले राहुल गांधी
‘अब लड़कियां...’, पुणे में होने वाले गूंज कार्यक्रम पर बोले राहुल गांधी
Brass Utensils Cleaning: तांबे-पीतल के बर्तन पड़ गए हैं काले? बिना घिसे मिनटों में चमकाएं
तांबे-पीतल के बर्तन पड़ गए हैं काले? बिना घिसे मिनटों में चमकाएं
How To Fix Salty Food: सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
Embed widget