एक्सप्लोरर

उत्तराखंड में हरीश रावत स्टिंग मामले की जांच तेज, मंत्री सुबोध उनियाल समेत कई नेताओं को CBI ने बुलाया

Uttarakhand News: उत्तराखंड में पूर्व सीएम हरीश रावत स्टिंग मामले की जांच एक बार फिर से तेज हो गई है. सीबीआई ने इस मामले में संबंधित नेताओं को पूछताछ के लिए बुलाया है.

Uttarakhand Politics: उत्तराखंड में एक बार फिर से हरीश रावत की सरकार में हुए तख्ता पलट का मामला गरमाने लगा है. साल 2016 में कांग्रेस की तत्कालीन सरकार में बगावत के बाद मुख्यमंत्री हरीश रावत का एक स्टिंग सामने आया था, जिसमें वो अपनी सरकार को बचाने के लिए कुछ विधायकों के साथ मोलभाव कर रहे थे. इस मामले में अब सीबीआई ने उन विधायकों को नोटिस भेज कर पूछताछ शुरू की है, जिसके बाद राजनीति गरमाने लगी है.

पूर्व सीएम हरीश रावत के स्टिंग मामले में सीबीआई ने एक बार फिर से जांच तेज कर दी है, नए विवेचना अधिकारी ने न्यायालय के माध्यम से नोटिस भेज मंत्री सुबोध उनियाल समेत कई नेताओं को पूछताछ के लिए बुलाया है, जबकि हरिद्वार के एक विधायक अपना बयान दर्ज करा चुके हैं. अब अन्य लोगों को अपने बयान दर्ज कराने हैं.

दरअसल, साल 2016 में कांग्रेस की तत्कालीन सरकार में बगावत के बाद मुख्यमंत्री हरीश रावत का एक स्टिंग सामने आया था, जिसमें आरोप था कि हरीश रावत अपनी सरकार बचाने के लिए विधायकों का मोलभाव कर रहे थे. वहीं, एक अन्य स्टिंग में कांग्रेस विधायक मदन सिंह बिष्ट के होने का दावा था. इसमें पूर्व कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत के भी शामिल होने की बात सामने आई थी.

अलग-अलग तारीखों में बुलाया गया

दावा था कि ये दोनों स्टिंग उमेश कुमार ने कराए हैं. दो साल पहले सीबीआई ने पूर्व सीएम हरीश रावत, पूर्व मंत्री हरक सिंह रावत, मदन सिंह बिष्ट और वर्तमान विधायक और पत्रकार उमेश कुमार के आवाज के नमूने लेने के लिए नोटिस भेजे थे. इसमें से कुछ ने अपनी आवाज के नमूने दे दिए थे. अब इस मुकदमे के नए विवेचना अधिकारी ने मंत्री सुबोध उनियाल समेत कई नेताओं को पूछताछ के लिए अलग-अलग तारीखों में बुलाया है.

सुबोध उनियाल ने बताया है कि बृहस्पतिवार को उन्हें उपस्थित होना था. लेकिन, व्यस्तता के चलते उन्होंने तारीख आगे बढ़ाने का आग्रह किया है. सीबीआई ने 2016 में इस मामले की जांच शुरू की थी. लगभग तीन साल बाद साल 2019 में पूर्व सीएम हरीश रावत व अन्य पर मुकदमा दर्ज किया गया था, छह सालों से सीबीआई विवेचना कर रही है. लेकिन, अब विवेचना अधिकारी के बदले जाने के बाद फिर से इस मामले में तेजी देखी जा रही है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
बाराबंकी में विवाहिता से गैंगरेप, 8 दिन तक बनाया बंधक
बाराबंकी में विवाहिता से गैंगरेप, 8 दिन तक बनाया बंधक
अंग्रेजी में भी प्रकाशित होगा ‘उत्तर प्रदेश संदेश’, युवाओं पर फोकस
अंग्रेजी में भी प्रकाशित होगा ‘उत्तर प्रदेश संदेश’, युवाओं पर फोकस
नोएडा DM ने स्कूलों में तय किया स्क्रीन टाइम, निर्देश जारी
नोएडा DM ने स्कूलों में तय किया स्क्रीन टाइम, निर्देश जारी

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget