एक्सप्लोरर

सरकारी नौकरी खोज रहे युवाओं के लिए खुशखबरी! उत्तराखंड में इन पदों पर निकली भर्ती, जानें डीटेल

Uttarakhand Government Jobs: उत्तराखंड सरकार ने अलग-अलग विभागों में खाली कई महत्वपूर्ण पदों को भरने की तैयारी कर रहा है. इसी क्रम में ACF-RO भर्ती के लिए फीस भरने की तारीख जारी हो गई है.

Uttarakhand News Today: उत्तराखंड में सरकारी नौकरी की राह देख रहे अभ्यर्थियों के खुशखबरी है, क्योंकि बड़े स्तर पर वन विभाग भर्ती प्रक्रिया शुरू करने जा रहा है. लंबे समय से फील्ड स्टाफ की कमी से जूझ रहे वन विभाग ने अब सहायक वन संरक्षक (ACF), रेंजर (RO) और वन आरक्षियों की भर्ती के लिए अधियाचन भेजा है. 

उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (UKPSC) ने ACF, रेंजर और लैगिंग अधिकारी के पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है, जबकि वन आरक्षी के पदों के लिए भी जल्द अधियाचन भेजने की तैयारी की जा रही है. वन विभाग में कई पद लंबे समय से रिक्त थे, जिससे जंगलों की सुरक्षा और वन्यजीव संरक्षण पर असर पड़ रहा था. 

इन पदों पर होगी भर्ती
हाल ही में उप प्रभागीय वनाधिकारियों (SDO) की भर्ती के बावजूद, अभी भी कई पद खाली हैं. ऐसे में विभाग ने उत्तराखंड लोक सेवा आयोग को तीन ACF पदों पर भर्ती के लिए अधियाचन भेजा था. विभाग में रेंजर (वन क्षेत्राधिकारी) की भी कमी बनी हुई है. इसे दूर करने के लिए 31 आरओ (रेंज ऑफिसर) के पदों पर भर्ती का प्रस्ताव भेजा गया है. 

इसके अलावा उत्तराखंड वन विकास निगम में 12 लैगिंग अधिकारी पदों पर भी भर्ती आयोग के माध्यम से की जाएगी. कार्बेट टाइगर रिजर्व में स्पेशल टाइगर प्रोटेक्शन फोर्स (STPF) के तहत 81 वन आरक्षियों की भर्ती की जानी है. पहले भेजे गए अधियाचन में कुछ खामियां थीं, जिन्हें ठीक कर नए सिरे से अधियाचन भेजा गया है. 

मुख्य वन संरक्षक (मानव संसाधन एवं कार्मिक प्रबंधन) मीनाक्षी जोशी ने बताया कि वन आरक्षी पदों पर भर्ती की योजना तैयार कर ली गई है और जल्द ही इसके लिए अधियाचन भेज दिया जाएगा. उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने सहायक वन संरक्षक (ACF), लैगिंग अधिकारी और वन क्षेत्राधिकारी (RO) संयुक्त परीक्षा के लिए आवेदन करने और शुल्क जमा करने की तारीख जारी कर दी हैं.

भर्ती प्रक्रिया के महत्वपूर्ण डेट
विज्ञापन प्रकाशन तिथि: 30 जनवरी 2025

ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि: 19 फरवरी 2025

ऑनलाइन आवेदन में संशोधन की अवधि: 25 फरवरी से 6 मार्च 2025

तस्करी रोकने के लिए भर्ती अहम
वन विभाग में फील्ड स्टाफ की कमी के चलते प्रदेश में वनों की सुरक्षा को लेकर कई बार सवाल उठते रहे हैं. उत्तराखंड के घने जंगलों में वन तस्करी, अवैध कटाई और वन्यजीवों के शिकार जैसी समस्याओं से निपटने के लिए अधिक स्टाफ की जरूरत है. पिछले कुछ सालों में वन विभाग में नई भर्तियों की प्रक्रिया धीमी रही थी, लेकिन अब विभाग तेजी से रिक्त पदों को भरने के प्रयास में है. 

अधिकारियों का कहना है कि नए कर्मचारियों की भर्ती से वन संरक्षण और प्रबंधन को मजबूत करने में मदद मिलेगी. नए कर्मचारियों की तैनाती से जंगलों की सुरक्षा व्यवस्था बेहतर होगी. वन क्षेत्र में पर्याप्त स्टाफ होने से वन्यजीव संरक्षण में मदद मिलेगी. जंगलों में अवैध कटाई, वन्यजीव शिकार और तस्करी जैसी समस्याओं पर नियंत्रण किया जा सकेगा.

इसके अलावा भर्ती प्रक्रिया से युवाओं को सरकारी नौकरियों में अवसर मिलेंगे. वन विभाग सिर्फ इन भर्तियों तक सीमित नहीं रहेगा. विभाग जल्द ही और अधिक फील्ड स्टाफ के पदों को भरने के लिए नए प्रस्ताव तैयार कर रहा है. आने वाले महीनों में वन विभाग कई और भर्तियों की घोषणा कर सकता है. 

ये भी पढ़ें: स्वमी अविमुक्तेश्वरानंद के शिविर में विवाद, दो बटुकों के बीच झगड़ा, शंकराचार्य पर लगा गंभीर आरोप

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

MLC चुनावः गोरखपुर के DDU में काउंटिंग की तैयारी पूरी, प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला कल
MLC चुनावः गोरखपुर के DDU में काउंटिंग की तैयारी पूरी, प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला कल
देश की 27 सर्वश्रेष्ठ प्रशासनिक पहल में आजीविका मिशन के UP के 3 मॉडल
देश की 27 सर्वश्रेष्ठ प्रशासनिक पहल में आजीविका मिशन के UP के 3 मॉडल
योगी सरकार की यूपी बोर्ड परीक्षा 2027 की तैयारी तेज, 7526 केंद्रों की सूची जारी
योगी सरकार की यूपी बोर्ड परीक्षा 2027 की तैयारी तेज, 7526 केंद्रों की सूची जारी
चक्रवात 'अर्णब' को लेकर UP में अलर्ट, राहत-बचाव की तैयारियों में जुटी योगी सरकार
चक्रवात 'अर्णब' को लेकर UP में अलर्ट, राहत-बचाव की तैयारियों में जुटी योगी सरकार

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'ईरान इस्लामी देशों के बीच एकजुटता का करता है समर्थन', राष्ट्रपति पेजेश्कियान का बड़ा बयान
'ईरान इस्लामी देशों के बीच एकजुटता का करता है समर्थन', राष्ट्रपति पेजेश्कियान का बड़ा बयान
कौन-कौन सी किताब लिख चुका उमर खालिद, क्या है इसका सब्जेक्ट?
कौन-कौन सी किताब लिख चुका उमर खालिद, क्या है इसका सब्जेक्ट?
बिहार के गयाजी से बैंकॉक के लिए सीधी उड़ान, CM सम्राट ने दिखाई हरी झंडी
बिहार के गयाजी से बैंकॉक के लिए सीधी उड़ान, CM सम्राट ने दिखाई हरी झंडी
Embed widget