एक्सप्लोरर

उत्तराखंड में अग्निवीर भर्ती के लिए युवाओं को मिलेगा मुफ्त प्रशिक्षण, खेल विभाग ने तैयार की SOP

Uttarakhand News: एसओपी के अनुसार प्रशिक्षण के लिए अभ्यर्थियों का उत्तराखंड का स्थायी निवासी होना अनिवार्य है. प्रशिक्षण के दौरान उन्हें खेल की टी-शर्ट, नेकर, स्पोर्ट्स शूज और मौजे पहनकर आना होगा.

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर उत्तराखंड खेल विभाग ने सेना में अग्निवीर भर्ती से पहले युवाओं को तैयार करने के लिए मानक प्रचालन प्रक्रिया यानी एसओपी तैयार कर ली है. इस एसओपी के तहत राज्य के सभी जिलों में युवाओं को निशुल्क प्रशिक्षण दिया जाएगा, ताकि वे सेना में भर्ती की शारीरिक और मानसिक परीक्षाओं के लिए बेहतर तैयारी कर सकें.

एसओपी के अनुसार प्रशिक्षण के लिए अभ्यर्थियों का उत्तराखंड का स्थायी निवासी होना अनिवार्य है. इसके साथ ही हाईस्कूल में न्यूनतम 45 प्रतिशत या उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले युवक-युवतियां प्रशिक्षण के लिए पात्र होंगे, जो अभ्यर्थी राज्य के किसी शिक्षण संस्थान में अध्ययनरत हैं या सेवारत हैं, वे भी आवेदन कर सकेंगे.

प्रशिक्षण के लिए एसओपी तैयार

प्रशिक्षण में शामिल होने वाले युवाओं को स्वास्थ्य प्रमाण पत्र जमा करना अनिवार्य होगा. प्रशिक्षण के दौरान उन्हें खेल की टी-शर्ट, नेकर, स्पोर्ट्स शूज और मौजे पहनकर आना होगा. एसओपी में यह भी स्पष्ट किया गया है कि प्रतिभागियों के शरीर पर किसी प्रकार का टैटू या अप्राकृतिक स्थायी निशान नहीं होना चाहिए.

खेल विभाग के अनुसार, इस पहल का उद्देश्य राज्य के युवाओं को सेना में करियर बनाने के लिए सक्षम बनाना है. उत्तराखंड की गौरवशाली सैन्य परंपरा रही है, जहां लगभग हर परिवार से कोई न कोई सदस्य भारतीय सेना में सेवारत रहा है. सरकार चाहती है कि यह परंपरा आगे भी कायम रहे और राज्य के युवा राष्ट्रीय सेवा में अग्रणी भूमिका निभाएं.

सरकारी नौकरियों में मिलेगा आरक्षण

मुख्यमंत्री धामी ने कहा है कि अग्निवीर भर्ती से पहले दिया जाने वाला यह प्रशिक्षण युवाओं को फिटनेस, अनुशासन और सैन्य जीवन की मूलभूत समझ प्रदान करेगा. साथ ही, राज्य सरकार ने अग्निवीरों को सेवाकाल पूर्ण होने के बाद सरकारी नौकरियों में आरक्षण देने का भी निर्णय लिया है.

इस योजना से न केवल युवाओं को रोजगार के नए अवसर मिलेंगे, बल्कि राज्य की सैन्य परंपरा को और मजबूती भी मिलेगी। सरकार का उद्देश्य है कि कोई भी इच्छुक युवा केवल जानकारी या प्रशिक्षण के अभाव में अवसर से वंचित न रह जाए.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

MLC चुनावः गोरखपुर के DDU में काउंटिंग की तैयारी पूरी, प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला कल
MLC चुनावः गोरखपुर के DDU में काउंटिंग की तैयारी पूरी, प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला कल
देश की 27 सर्वश्रेष्ठ प्रशासनिक पहल में आजीविका मिशन के UP के 3 मॉडल
देश की 27 सर्वश्रेष्ठ प्रशासनिक पहल में आजीविका मिशन के UP के 3 मॉडल
योगी सरकार की यूपी बोर्ड परीक्षा 2027 की तैयारी तेज, 7526 केंद्रों की सूची जारी
योगी सरकार की यूपी बोर्ड परीक्षा 2027 की तैयारी तेज, 7526 केंद्रों की सूची जारी
चक्रवात 'अर्णब' को लेकर UP में अलर्ट, राहत-बचाव की तैयारियों में जुटी योगी सरकार
चक्रवात 'अर्णब' को लेकर UP में अलर्ट, राहत-बचाव की तैयारियों में जुटी योगी सरकार

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'ईरान इस्लामी देशों के बीच एकजुटता का करता है समर्थन', राष्ट्रपति पेजेश्कियान का बड़ा बयान
'ईरान इस्लामी देशों के बीच एकजुटता का करता है समर्थन', राष्ट्रपति पेजेश्कियान का बड़ा बयान
कौन-कौन सी किताब लिख चुका उमर खालिद, क्या है इसका सब्जेक्ट?
कौन-कौन सी किताब लिख चुका उमर खालिद, क्या है इसका सब्जेक्ट?
बिहार के गयाजी से बैंकॉक के लिए सीधी उड़ान, CM सम्राट ने दिखाई हरी झंडी
बिहार के गयाजी से बैंकॉक के लिए सीधी उड़ान, CM सम्राट ने दिखाई हरी झंडी
Embed widget