एक्सप्लोरर

उत्तराखंड में 15 सितंबर से सड़कों को गड्ढा मुक्त बनाने के लिए चलेगा अभियान, सीएम ने दिए निर्देश

15 सितंबर से उत्तराखंड की सड़कों को गड्ढा मुक्त बनाया जाए. सीएम पुष्कर सिंह धामी ने अधिकारियों को साफ निर्देश दिए हैं कि गड्ढों की वजह से किसी भी तरह की दुर्घटना नहीं होनी चाहिए.

Dehradun News: उत्तराखंड में सड़कों को गड्ढा मुक्त बनाने के लिए 15 सितंबर से बड़ा अभियान शुरू होने जा रहा है. ये निर्देश मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सभी अधिकारियों को दे दिए हैं. खासकर पीडब्ल्यूडी को निर्देश दिए हैं कि 15 सितंबर से प्रदेश की प्रमुख सड़कों को गड्ढा मुक्त बनाया जाए. सीएम ने अधिकारियों को साफ निर्देश दिए हैं कि गड्ढों की वजह से किसी भी तरह की दुर्घटना नहीं होनी चाहिए, इसके लिए बड़े स्तर पर अभियान चलाया जाए. 

प्रदेश की सभी सड़कों को गड्ढा मुक्त किया जाएगा
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि केंद्र सरकार को सड़कों के लिए काफी प्रस्ताव भेजे गए हैं, अभी और भी भेजे जाने हैं. सीएम ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने उत्तराखंड को सड़कों के निर्माण में प्राथमिकता पर रखा है, इसलिए चारधाम ऑल वेदर रोड हो या फिर भारत माला के प्रोजेक्ट हों जिनके माध्यम से उत्तराखंड में बड़े स्तर पर सड़कों का निर्माण किया जा रहा है. सीएम ने कहा कि उत्तराखंड में बरसात के बाद 15 सितंबर से प्रदेश की सभी सड़कों को गड्ढा मुक्त किया जाएगा. 

तेजी से चलाया जाएगा अभियान 
15 सितंबर से शुरू होने वाले सड़कों को गड्ढा मुक्त करने के अभियान में पीडब्ल्यूडी विभाग ने तैयारी तेज कर दी है. सीएम पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश में सभी सड़कों को 15 सितंबर से गड्ढा मुक्त करने के निर्देश दिए हैं जिसे देखते हुए पीडब्ल्यूडी विभाग तैयारियों में जुट गया है. पीडब्ल्यूडी के चीफ इंजीनियर हरिओम शर्मा ने बताया कि सड़कों के गड्ढा मुक्त करना रूटीन प्रक्रिया है, लेकिन बरसात की वजह से ये अभियान नहीं चल पाता है अब मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर अभियान को तेजी से जलाया जाएगा और 15 सितंबर से इस अभियान के साथ प्रदेश की सभी सड़कें गड्ढा मुक्त की जाएंगी. 

ये भी पढ़ें:  

Firozabad Cobra Snake: पुलिस चौकी में निकले कोबरा सांप को सिपाही ने पकड़ा, एसएसपी ने की तारीफ

Tiranga Yatra: स्वतंत्रता दिवस के मौके पर कासगंज में तिरंगा यात्रा पर प्रतिबंध, पुलिस कर रही है फ्लैग मार्च

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भदोही: BJP नेता पर हमले से सियासत गरम, सपा MLA का अल्टीमेटम
भदोही: BJP नेता पर हमले से सियासत गरम, सपा MLA का अल्टीमेटम
गोरखपुर: 10 साल के वैभव की हत्या, कंप्यूटर टीचर गिरफ्तार
गोरखपुर: 10 साल के वैभव की हत्या, कंप्यूटर टीचर गिरफ्तार
'सुपर स्निफर' इंट्रोफोर्ड को अंतिम विदाई, 7 साल दी सेवा
'सुपर स्निफर' इंट्रोफोर्ड को अंतिम विदाई, 7 साल दी सेवा
'मुझे सांप ने काटा', मासूम की बात नहीं सुनी, 3 घंटे बाद मौत
'मुझे सांप ने काटा', मासूम की बात नहीं सुनी, 3 घंटे बाद मौत

वीडियोज

सड़क पर गर्लफ्रेंड के साथ दरिंदगी!
Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
कौन हैं प्रो कामकोटी? जिन्हें प्रियंका गांधी ने कहा 'गोमूत्र एक्सपर्ट'
कौन हैं प्रो कामकोटी? जिन्हें प्रियंका गांधी ने कहा 'गोमूत्र एक्सपर्ट'
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
PM मोदी ने सचिवों के साथ की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा?
PM मोदी ने सचिवों के साथ की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा?
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
Embed widget