एक्सप्लोरर

उत्तराखंड के मदरसे में बच्चे पढ़ेंगे राम कथा! छात्रों को संस्कृत में पढ़ने का मिलेगा मौका

Dehradun News: उत्तराखंड का पहला आधुनिक मदरसा बनकर तैयार हो चुका है, जहां सामान्य स्कूलों की तरह छात्र सभी विषयों की पढ़ाई कर सकेंगे. 50 लाख रुपये की लागत से इस मदरसा का निर्माण कराया गया.

Uttarakhand News: उत्तराखंड का पहला आधुनिक मदरसा बनकर तैयार हो चुका है जहां सामान्य स्कूलों की तरह सभी विषयों की पढ़ाई के साथ ही छात्रों को अरबी के अलावा वैकल्पिक भाषा के रूप में संस्कृत पढ़ने का भी मौका मिलेगा. उत्तराखंड वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष शादाब शम्स ने यहां बताया कि मार्च में आगामी शैक्षणिक सत्र से वहां पढ़ाई शुरू हो जाएगी. शम्स ने बताया कि देहरादून में रेलवे स्टेशन के निकट मुस्लिम कॉलोनी में करीब 50 लाख रूपये से विकसित किए गए इस आधुनिक मदरसे का नाम ‘डॉ एपीजे अब्दुल कलाम मॉडर्न मदरसा’ रखा गया है .

उन्होंने बताया कि मुस्लिम कॉलोनी के आसपास के क्षेत्रों में स्थित करीब 10 मदरसों में से सर्वश्रेष्ठ जगह पर स्थित इस बड़े मदरसे को आधुनिक बनाया गया है और इसे बढ़िया कक्ष, फर्नीचर, कम्प्यूटर और स्मार्ट बोर्ड से सुसज्जित किया गया है. उन्होंने कहा कि आसपास के मदरसों को बंद कर वहां पढ़ रहे सभी बच्चों को अब एक ही स्थान में इस आधुनिक मदरसे में पढ़ाया जाएगा. शम्स ने कहा कि, वक्फ बोर्ड की योजना साल के अंत तक प्रदेश में आठ से 10 मदरसों के आधुनिकीकरण की है और इन्हें भी आसपास के क्षेत्रों के छोटे-छोटे मदरसों में से सबसे बड़े और सर्वश्रेष्ठ जगह के आधार पर विकसित किया जाएगा.

'एक खूबसूरत भारत बनाना उद्देश्य'
उन्होंने कहा, 'इससे इनका प्रबंधन आसान होगा और मदरसों की खाली होने वाली संपत्तियों का उपयोग वक्फ बोर्ड अपनी आमदनी बढ़ाने के लिए कर सकेगा.' इन मदरसों में सीबीएसई के एनसीईआरटी पाठयक्रम से सुबह से दोपहर तक सामान्य शिक्षा दी जाएगी, जबकि शाम को छात्र अपनी पसंद से कुरान, मुहम्मद साहब या भगवान राम आदि के बारे में पढ़ सकेंगे. हमारा उद्देश्य एक खूबसूरत भारत बनाना है जहां सभी बच्चों को समान शिक्षा और आगे बढ़ने के समान अवसर मिलें.

शम्स ने बताया कि इन मदरसों में छात्रों को निशुल्क शिक्षा देने के साथ ही उनके लिए स्कूल ड्रेस और किताबों का प्रबंध भी वक्फ बोर्ड ही करेगा. उन्होंने बताया कि पहली बार मदरसों में शारीरिक शिक्षा के लिए पूर्व सैनिकों को भर्ती किया जाएगा जो न केवल छात्रों को शारीरिक रूप से फिट रखने में बल्कि उनके अंदर देशप्रेम का जज्बा भी पैदा करने में मदद करेंगे. मदरसों में संस्कृत पढ़ाने वाले शिक्षकों की भर्ती भी की जाएगी. उत्तराखंड वक्फ बोर्ड प्रदेश भर में 117 मदरसे संचालित कर रहा है.

' राज्य में 800-1000 अवैध मदरसे हैं संचालित'
उन्होंने बताया कि प्रदेश में कुल 419 मदरसे पंजीकृत हैं जबकि एक अनुमान के अनुसार अवैध रूप से संचालित हो रहे मदरसों की संख्या 800-1000 तक हो सकती है. इतने सारे मदरसों की मौजूदगी को गैर जरूरी बताते हुए शम्स ने कहा कि उनकी योजना है कि मदरसे कम हों लेकिन वहां बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिले. हालांकि उन्होंने बताया कि मुस्लिम समुदाय के कुछ सदस्य वक्फ बोर्ड के इस कदम का विरोध कर रहे है और उन पर मदरसा शब्द की जगह स्कूल नाम का इस्तेमाल करने का दवाब डाल रहे है. उन्होंने बताया कि वक्फ बोर्ड चाहता है कि प्रदेश के सभी मदरसे एक ही तरीके से संचालित हों और इसके लिए उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से बातचीत की जा रही है.

ये भी पढ़ें: सीएम योगी को दिल्ली चुनाव में इन 14 सीटों की मिली जिम्मेदारी, अवध ओझा की सीट पर भी करेंगे प्रचार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Lucknow Coaching Fire Live: लखनऊ अग्निकांड को लेकर CM आवास में हाई लेवल मीटिंग, मुख्यमंत्री ने रद्द किए कल के दौरे
Live: लखनऊ अग्निकांड को लेकर CM आवास में हाई लेवल मीटिंग, मुख्यमंत्री ने रद्द किए कल के दौरे
Lucknow Fire News: धुएं में घिरे छात्रों ने तोड़े कांच, बिल्डिंग से लगाई छलांग, 30 मिनट बाद पहुंचीं फायर ब्रिगेड
लखनऊ अग्निकांड: धुएं में घिरे छात्रों ने तोड़े कांच, बिल्डिंग से लगाई छलांग, 30 मिनट बाद पहुंचीं फायर ब्रिगेड
Lucknow Fire News: हादसे के वक्त बिल्डिंग में फंसे थे 25 से ज्यादा छात्र, जानें कैसा इलाका है अलीगंज?
लखनऊ अग्निकांड: हादसे के वक्त बिल्डिंग में फंसे थे 25 से ज्यादा छात्र, जानें कैसा इलाका है अलीगंज?
लखनऊ अग्निकांड: 'पापा बचा लो...', 20 साल के सुखमनी की आखिरी कॉल, बिलखते भाई का छल्का दर्द
लखनऊ अग्निकांड: 'पापा बचा लो...', 20 साल के सुखमनी की आखिरी कॉल, बिलखते भाई का छल्का दर्द

वीडियोज

Lucknow Coaching Center Fire: कोचिंग सेंटर में आग, गिर गए छात्र? | UP News | Yogi | Aliganj
Bharat Tiwari Encounter: सिस्टम बना 'हत्यारा', ब्राह्मण था इसलिए मारा? | Samrat Choudhary | Bihar
Balan: The Boy मे दिखी मां-बेटे की अनोखी कहानी, दमदार ट्विस्ट्स और शानदार अभिनय का मास्टरपीस
Maa Inti Bangaaram Review: Samantha ने दमदार एक्शन और इमोशन से जीता दिल
Cocktail 2 Review: टॉक्सिक रिश्तों से दूर, सच्चे प्यार की खूबसूरत कहानी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कतर के रास लाफान की फैक्ट्री में ब्लास्ट, 13 विदेशी कामगारों की मौत, 66 घायल, भारतीय दूतावास ने जारी की हेल्पलाइन
कतर के रास लाफान की फैक्ट्री में ब्लास्ट, 13 विदेशी कामगारों की मौत, 66 घायल, भारतीय दूतावास ने जारी की हेल्पलाइन
भरत तिवारी एनकाउंटर के बीच CM सम्राट चौधरी की दो टूक, 'सफाई अभियान चलता रहेगा'
भरत तिवारी एनकाउंटर के बीच CM सम्राट चौधरी की दो टूक, 'सफाई अभियान चलता रहेगा'
कांप उठेगा बॉक्स ऑफिस! 'टॉक्सिक' ही नहीं, 'केजीएफ' स्टार यश की आ रहीं ये 5 धमाकेदार फिल्में
कांप उठेगा बॉक्स ऑफिस! 'टॉक्सिक' ही नहीं, 'केजीएफ' स्टार यश की आ रहीं ये 5 धमाकेदार फिल्में
फीफा वर्ल्ड कप में ईरान का ऐतिहासिक कमाल, अमेरिका की धरती पर तोड़ा 60 साल पुराना रिकॉर्ड
फीफा वर्ल्ड कप में ईरान का ऐतिहासिक कमाल, अमेरिका की धरती पर तोड़ा 60 साल पुराना रिकॉर्ड
तेज झटकों से कांप उठी अफगानिस्तान की धरती, पूर्वी प्रांत हिंदू कुश में आया 5.2 तीव्रता का भूकंप
तेज झटकों से कांप उठी अफगानिस्तान की धरती, पूर्वी प्रांत हिंदू कुश में आया 5.2 तीव्रता का भूकंप
क्रॉस वोटिंग के 'झूठ' का फैसला करेंगे भगवान? कर्नाटक BJP में 'मंदिर शपथ' पर बवाल, दिल्ली तलब हुए नेता!
क्रॉस वोटिंग के 'झूठ' का फैसला करेंगे भगवान? कर्नाटक BJP में 'मंदिर शपथ' पर बवाल, दिल्ली तलब हुए नेता!
शौक पड़ा भारी! Mahindra Thar को कराया मॉडिफाई, अब 4 लाख का इंश्योरेंस क्लेम रिजेक्ट
शौक पड़ा भारी! Mahindra Thar को कराया मॉडिफाई, अब 4 लाख का इंश्योरेंस क्लेम रिजेक्ट
CBSE 12वीं में रांची की बेटी का कमाल, री-इवैल्यूएशन के बाद हासिल किए 500 में 500 नंबर
CBSE 12वीं में रांची की बेटी का कमाल, री-इवैल्यूएशन के बाद हासिल किए 500 में 500 नंबर
Embed widget