एक्सप्लोरर

उत्तराखंड के प्रसिद्ध हास्य कलाकार घन्ना भाई का निधन, सीएम धामी ने भी जताया दुख

Uttarakhand News: उत्तराखंड के जाने माने कलाकार घन्ना भाई का देहरादून के श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में 11 फरवरी को निधन हो गया है. उनके निधन पर सीएम धामी ने भी शोक व्यक्त किया.

Ghanna Bhai In Uttarakhand: गढ़वाली हास्य कलाकार घनानंद उर्फ घन्ना भाई का निधन हो गया है. चार दिनों से वे देहरादून के श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में वेंटिलेटर पर थे, लेकिन लाख कोशिशों के बावजूद डॉक्टर उन्हें बचा नहीं पाए. उनके निधन की खबर से पूरे उत्तराखंड में शोक की लहर दौड़ गई है.

घन्ना भाई को गंभीर स्वास्थ्य समस्या के चलते अस्पताल में भर्ती कराया गया था. वह पहले से हृदय संबंधी बीमारी से जूझ रहे थे और कुछ साल पहले पेसमेकर भी लगाया गया था. हाल ही में उन्हें यूरिन में ब्लड आने की समस्या हुई, जिसके बाद सामान्य जांच के लिए वह अस्पताल पहुंचे थे.

घन्ना भाई हृदय संबंधी बीमारी से जूझ रहे थे
आवाज सुनो पहाड़ों की कार्यक्रम के संरक्षक बलबीर सिंह पंवार और संयोजक नरेंद्र रौथाण ने बताया कि ब्लड चढ़ाने के बाद उनकी तबीयत बिगड़ गई और उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था. डॉक्टरों की तमाम कोशिशों के बावजूद उनकी हालत में सुधार नहीं हुआ और 11 फरवरी 2025 को उन्होंने अंतिम सांस ली.

घन्ना भाई गढ़वाली सिनेमा और संगीत जगत का एक जाना-पहचाना नाम थे. उन्होंने कई गढ़वाली फिल्मों और म्यूजिक एल्बमों में काम किया था. उनके हास्य अभिनय को दर्शकों ने खूब पसंद किया और वह उत्तराखंड के हर घर में पहचाने जाने लगे थे. उनका जाना उत्तराखंड के लोक कलाकारों और प्रशंसकों के लिए एक अपूरणीय क्षति है. उनके निधन पर उत्तराखंड के कलाकारों और साहित्यकारों ने शोक व्यक्त किया है.

2012 में भाजपा ने पौड़ी से दी थी टिकट
हास्य अभिनय के साथ-साथ घन्ना भाई ने राजनीति में भी अपनी किस्मत आजमाई थी. 2012 में भाजपा के टिकट पर पौड़ी से विधानसभा चुनाव लड़ा लेकिन हार गए. 2022 के विधानसभा चुनावों में भी उन्होंने टिकट के लिए दावेदारी की थी. हालांकि, वह राजनीति में उतनी सफलता नहीं पा सके, लेकिन उन्होंने अपनी लोकप्रियता बनाए रखी और जनता से जुड़े रहे.

घन्ना भाई के निधन की खबर फैलते ही पूरे उत्तराखंड में शोक की लहर दौड़ गई. सोशल मीडिया पर उनके चाहने वाले भावुक पोस्ट शेयर कर रहे हैं और उनके योगदान को याद कर रहे हैं. गढ़वाली लोक कलाकार प्रेम पंचोली ने शोक व्यक्त करते हुए कहा, "हमने उत्तराखंड के लोक संगीत और फिल्म जगत का एक अनमोल सितारा खो दिया. घन्ना भाई हमेशा अपनी कॉमेडी और सहज अभिनय के लिए याद किए जाएंगे."

सीएम धामी ने निधन पर जताया दुख
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी उनके निधन पर दुख जताया और कहा, "उत्तराखंड की संस्कृति और लोक कला को समृद्ध करने में उनका योगदान अविस्मरणीय रहेगा." घन्ना भाई अपने अभिनय से लोगों को हंसाने का हुनर रखते थे. उनके चुटीले संवाद और गढ़वाली भाषा में हास्य शैली लोगों के दिलों में हमेशा बसी रहेगी. उनके जाने से उत्तराखंड की सांस्कृतिक दुनिया में एक गहरा शून्य पैदा हो गया है, जिसे भरना आसान नहीं होगा.

यह भी पढ़ें- Watch: बाबा बागेश्वर पर भड़की मासूम बच्ची, बोली- आप बहुत बक-बक करते हो

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
बाराबंकी में विवाहिता से गैंगरेप, 8 दिन तक बनाया बंधक
बाराबंकी में विवाहिता से गैंगरेप, 8 दिन तक बनाया बंधक
अंग्रेजी में भी प्रकाशित होगा ‘उत्तर प्रदेश संदेश’, युवाओं पर फोकस
अंग्रेजी में भी प्रकाशित होगा ‘उत्तर प्रदेश संदेश’, युवाओं पर फोकस
नोएडा DM ने स्कूलों में तय किया स्क्रीन टाइम, निर्देश जारी
नोएडा DM ने स्कूलों में तय किया स्क्रीन टाइम, निर्देश जारी

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget