एक्सप्लोरर

उत्तरकाशी में फिर महसूस किए गए भूकंप के झटके, 6 दिन में नौवीं बार हिली धरती, दहशत में लोग

Uttarakhand News: उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में शुक्रवार सुबह एक बार फिर भूकंप के झटके महसूस किए गए. बीते 6 दिनों में ये नौवां झटका था. स्थानीय लोगों में भूकंप को लेकर डर का माहौल बना हुआ है.

Uttarkashi News: उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में शुक्रवार सुबह एक बार फिर भूकंप के झटके महसूस किए गए. रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 2.07 मापी गई. बीते 6 दिनों में यह नौवां झटका है, जिससे क्षेत्र के लोगों में दहशत का माहौल है. हालांकि, किसी प्रकार के जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं है. भूकंप के झटके से लोगों में डर का माहौल है.

शुक्रवार सुबह 9 बजकर 29 मिनट पर आए इस भूकंप का केंद्र बड़कोट तहसील के सरुताल झील, फुच-कंडी और यमुनोत्री रेंज वन क्षेत्र में था. जिला आपदा कंट्रोल रूम के अनुसार, गुरुवार शाम को भी उत्तरकाशी मुख्यालय और आसपास के क्षेत्रों में भूकंप महसूस किया गया था. गुरुवार को आए झटके की तीव्रता 2.7 मापी गई और इसका केंद्र भी यमुनोत्री रेंज में ही था.

प्रशासन भूकंप के प्रभावों का आकलन कर रहा है
उत्तरकाशी के लोग बीते छह दिनों से बार-बार आ रहे भूकंप के झटकों से डरे हुए हैं. इससे पहले 24 और 25 जनवरी को भी भूकंप के झटके महसूस किए गए थे. उस दौरान वरुणावत पर्वत के भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र से मलबा और पत्थर गिरने की घटनाएं सामने आई थीं. उन झटकों की तीव्रता क्रमशः 3.0 और 2.0 मापी गई थी. लगातार झटकों के कारणों से स्थानीय लोग आशंकित हैं. कई लोगों ने घरों से बाहर रहना शुरू कर दिया है, तो कुछ लोग भूकंप से बचाव के उपायों को लेकर चर्चा कर रहे हैं. स्थानीय प्रशासन भी स्थिति पर नजर बनाए हुए है और भूकंप के प्रभावों का आकलन कर रहा है.

भूवैज्ञानिकों का मानना है कि लगातार आ रहे छोटे झटके बड़े भूकंप की संभावना को कम भी कर सकते हैं, लेकिन यह किसी बड़े भूकंप का संकेत भी हो सकते हैं. उत्तरकाशी भूकंप के लिहाज से संवेदनशील जोन में आता है और 1991 में यहां 6.8 तीव्रता का भयानक भूकंप आया था, जिसमें भारी तबाही हुई थी. विशेषज्ञों ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है. उन्होंने कहा कि भूकंप के समय घबराने के बजाय खुले स्थान पर जाना चाहिए और मजबूत संरचनाओं से दूर रहना चाहिए. प्रशासन भी भूकंप से बचाव के लिए जागरूकता कार्यक्रम चलाने पर विचार कर रहा है.

जिला प्रशासन ने अफवाहों पर ध्यान ने देने की बात कही
जिला प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और सतर्क रहें. उत्तरकाशी जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी ने कहा कि प्रशासन की टीम हर झटके के बाद स्थिति का आकलन कर रही है और किसी भी आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए तैयार है. उत्तरकाशी और आसपास के क्षेत्रों में बार-बार भूकंप के झटकों ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है. हालांकि, फिलहाल किसी बड़े नुकसान की खबर नहीं है, लेकिन बार-बार कांप रही धरती लोगों को डराने लगी है. स्थानीय लोग प्रशासन से इस स्थिति पर ठोस कदम उठाने की मांग कर रहे हैं.

यह भी पढ़ें- महाकुंभ में एक नहीं तीन भगदड़ मची! पांटून ब्रिज में भी आई थी दरार, चश्मदीद बोले- पुलिस नदारद, गंगाजल छिड़क कर बचाई जान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

JE-AES को लेकर UP सरकार अलर्ट, हर गांव तक पहुंचेगा साफ पानी
JE-AES को लेकर UP सरकार अलर्ट, हर गांव तक पहुंचेगा साफ पानी
ग्रेटर नोएडा: सोसाइटी में मेड ने किया सुसाइड, जांच जारी
ग्रेटर नोएडा: सोसाइटी में मेड ने किया सुसाइड, जांच जारी
ललितपुर: पिता-पुत्र सड़क हादसे का शिकार, पुलिस ने बदल दिया वाहन नंबर
ललितपुर: पिता-पुत्र सड़क हादसे का शिकार, पुलिस ने बदल दिया वाहन नंबर
मसूरी घूमते पैसे खत्म, चोरी का बनाया प्लान, 2 दोस्त गिरफ्तार
मसूरी घूमते पैसे खत्म, चोरी का बनाया प्लान, 2 दोस्त गिरफ्तार

वीडियोज

Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor
Prabhas की Spirit में Katrina Kaif की एंट्री? Cameo Role की रिपोर्ट्स ने बढ़ाई चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रधान… BJP का वो चेहरा, जिन्होंने हारते चुनाव के बीच ऐसे बाजी पलट दी
प्रधान… BJP का वो चेहरा, जिन्होंने हारते चुनाव के बीच ऐसे बाजी पलट दी
CJP के अल्टीमेटम पर एक्शन में सरकार, अब उठाने जा रही ये बड़ा कदम
CJP के अल्टीमेटम पर एक्शन में सरकार, अब उठाने जा रही ये बड़ा कदम
'चुप रही क्योंकि मुझे डर था...', बादशाह की वाइफ ने बयां किया दर्द
'चुप रही क्योंकि मुझे डर था...', बादशाह की वाइफ ने बयां किया दर्द
राजनीति में आएंगे अभिजीत दीपके? शिंदे के मंत्री का खुलासा
राजनीति में आएंगे अभिजीत दीपके? शिंदे के मंत्री का खुलासा
CWG 2026: ज्ञानेश्वरी यादव ने 199 किलो वजन उठाकर रचा इतिहास, पीएम मोदी ने दी बधाई
ज्ञानेश्वरी यादव ने 199 किलो वजन उठाकर रचा इतिहास, पीएम मोदी ने दी बधाई
Xप्लेन: भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
विजय सरकार के आदेश को मद्रास HC से झटका, जानें क्या है पूरा मामला
विजय सरकार के आदेश को मद्रास HC से झटका, जानें क्या है पूरा मामला
चीन ने तरेरी आंख, US को दी जवाबी कार्रवाई की धमकी, जानें पूरा मामला
चीन ने तरेरी आंख, US को दी जवाबी कार्रवाई की धमकी, जानें पूरा मामला
Embed widget