एक्सप्लोरर

CM धामी के निर्देश पर धराली से गंगोत्री तक मेडिकल टीमें तैनात, दी जा रही हर संभव सुविधा

Dharali cloud burst: उत्तरकाशी के धराली में गंगोत्री तक चौबीसों घंटे राहत व उपचार में मेडिकल टीमें जुटी हुई है. स्थिति पर सीएम धामी ने नजर बनाई हुई है.

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर उत्तरकाशी जिले में आई आपदा के बाद स्वास्थ्य विभाग उत्तराखंड की टीमें तेजी से राहत और चिकित्सा सेवा कार्यों में जुट गई हैं. प्रभावितों को प्राथमिक उपचार से लेकर विशेषज्ञ चिकित्सा सहायता तक हर संभव सुविधा प्रदान की जा रही है. विभाग की टीमें धराली से लेकर गंगोत्री और चिन्यालीसौड़ तक हर जगह तैनात हैं और बिना रुके राहत कार्यों में लगी हुई हैं.

स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार ने बताया कि आज शुक्रवार को हेली सेवा के माध्यम से धराली से रेस्क्यू कर 128 यात्रियों को मातली लाया गया. यहाँ तैनात स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सभी यात्रियों का परीक्षण किया, जिनमें से 25 लोगों को प्राथमिक उपचार की आवश्यकता पाई गई और उन्हें मौके पर ही राहत प्रदान की गई. एक गंभीर मरीज को जिला चिकित्सालय उत्तरकाशी में भर्ती किया गया है.

चिन्यालीसौड़ में 76 यात्रियों की स्क्रीनिंग

वहीं दूसरी ओर, चिन्यालीसौड़ हेलीपैड पर पहुंचे 76 यात्रियों की भी स्वास्थ्य जांच की गई. सभी यात्री स्वस्थ पाए गए और उन्हें उनके गंतव्य के लिए रवाना कर दिया गया. चिकित्सकों ने सतर्कता से सभी की स्क्रिनिंग की और आवश्यक परामर्श दिए.

जिला चिकित्सालय में 09 मरीजों का उपचार जारी

स्वास्थ्य सचिव ने बताया कि उत्तरकाशी जिला अस्पताल में वर्तमान में 09 मरीज भर्ती हैं. इन सभी का उपचार विशेषज्ञ डॉक्टरों की निगरानी में किया जा रहा है. स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार ने जानकारी दी कि मरीजों को हर प्रकार की चिकित्सा सुविधा मुहैया कराई जा रही है और जरूरत के अनुसार विशेषज्ञों की सहायता ली जा रही है.

धराली में टीम मुस्तैद

स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार ने जानकारी दी कि धराली में स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ मेघना असवाल के नेतृत्व में टीम गयी है. इसके अलावा टीम में डॉ मोहन डोगरा, डॉ कुलवीर सिंह राणा, निश्चेतक डा. संजीव कटारिया, जनरल सर्जन डा. परमार्थ जोशी, निश्चेतक डा. एम एस कौशिक, अस्थि रोग विशेषज्ञ डा. शिवम् पाठक और मनोरोग विशेषज्ञ डा. रोहित गोदिवाल शामिल हैं.

इसके अलावा गंगोत्री, गंगनानी, भटवाड़ी, जिला चिकित्सालय उत्तरकाशी, मातली, चिन्यालीसौड़ में विशेषज्ञ डाक्टरों की टीम तैनात की गयी है ताकि किसी भी आपदा प्रभावित को जरूरी इलाज समय से मिल सके. धराली क्षेत्र से नेटवर्क बाधा के कारण डेटा नहीं मिल पाया है. फिर भी, स्वास्थ्य विभाग की टीम वहाँ डॉ. मेघना असवाल के नेतृत्व में लगातार सक्रिय है और राहत कार्यों में कोई कमी नहीं छोड़ी जा रही है.

सीएम धामी के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह सक्रिय

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में राज्य सरकार ने आपदा राहत कार्यों को सर्वोच्च प्राथमिकता दी है. स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार ने बताया कि सभी प्रभावित क्षेत्रों में विशेषज्ञ डॉक्टर, एम्बुलेंस और दवाएं उपलब्ध कराई गई हैं. प्रत्येक रेस्क्यू यात्री की स्वास्थ्य जांच की जा रही है और आवश्यक उपचार तत्काल दिया जा रहा है.

स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार ने बताया कि आपदा राहत कार्यों को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने प्रत्येक क्षेत्र में आवश्यक स्वास्थ्य संसाधनों की समुचित व्यवस्था की है. गंगोत्री, हर्षिल, भटवाड़ी, मातली और चिन्यालीसौड़ जैसे प्रमुख राहत केंद्रों में चिकित्साधिकारियों की तैनाती के साथ-साथ एम्बुलेंस सेवाएं, जीवनरक्षक दवाएं और मेडिकल किट्स उपलब्ध कराई गई हैं.

हर्षिल में 9 चिकित्साधिकारी और 3 एम्बुलेंस के साथ 20 मेडिकल किट्स की व्यवस्था की गई है, जबकि मातली में 5 चिकित्साधिकारी और 14 चिकित्सा कर्मी 8 एम्बुलेंस व पर्याप्त उपकरणों के साथ कार्यरत हैं. इसी प्रकार चिन्यालीसौड़, गंगोत्री और भटवाड़ी में भी जरूरत के मुताबिक स्वास्थ्य टीमों की तैनाती कर हर स्तर पर मरीजों को त्वरित चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है.

विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीमें तैनात

राज्य नोडल अधिकारी डॉ बिमलेश जोशी ने बताया कि आपदा राहत कार्यों के लिए विभिन्न स्थानों पर विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीमें तैनात की गई हैं. धराली में डॉक्टरों की टीम में डॉ. मेघना असवाल (गायनेकोलॉजिस्ट), डॉ. मोहन डोगरा, डॉ. कुलवीर सिंह राणा, डॉ. संजीव कटारिया (निश्चेतक), डॉ. परमार्थ जोशी (जनरल सर्जन), डॉ. एम. एस. कौशिक (निश्चेतक), डॉ. शिवम् पाठक (अस्थिरोग विशेषज्ञ), डॉ. रोहित गोदिवाल (मनोरोग विशेषज्ञ) मौजूद हैं.

वहीं अन्य टीमों में मातली में डॉ आर.एस. बिष्ट, डॉ. रमेश कुंवर ( डिप्टी सीमएओ हरिद्वार), डॉ. अनमोल सिंह, डॉ. मनीष शर्मा, गंगोत्री में डॉ. दीपक रावत, डॉ. पीयूष राणा, गंगनानी में डॉ. राहुल लाल, डॉ. विशाल सिंह, भटवाड़ी में डॉ. वेदप्रकाश, चिन्यालीसौड़ में डॉ. विनोद कुकरेती, जिला चिकित्सालय उत्तरकाशी में, डॉ. आलोक जैन (ईएनटी), डॉ. के एस भंडारी (अस्थिरोग विशेषज्ञ), डॉ. एच एस सलूजा (जनरल सर्जन), डॉ. यशपाल तोमर (गायनेकोलॉजिस्ट), डॉ. अरविंद राणा (अस्थिरोग विशेषज्ञ), डॉ. अभिषेक नौटियाल (निश्चेतक) तैनात हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जालौन में युवक के साथ मारपीट और लूट! जूतों की माला पहनाकर अपमानित करने का आरोप
जालौन में युवक के साथ मारपीट और लूट! जूतों की माला पहनाकर अपमानित करने का आरोप
'जलभराव किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं होगा', गोरखपुर में CM योगी की सख्ती
'जलभराव किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं होगा', गोरखपुर में CM योगी की सख्ती
गोरखपुर को CM योगी देंगे 995 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात, इन प्रोजेक्ट्स का करेंगे लोकार्पण- शिलान्यास
गोरखपुर को CM योगी देंगे 995 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात, इन प्रोजेक्ट्स का करेंगे लोकार्पण- शिलान्यास
Char Dham Yatra: चारधाम यात्रा पर मौसम की मार! केदारनाथ सबसे अधिक प्रभावित, यात्रियों की संख्या में बड़ी गिरावट
चारधाम यात्रा पर मौसम की मार! केदारनाथ सबसे अधिक प्रभावित, यात्रियों की संख्या में बड़ी गिरावट

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
Embed widget