एक्सप्लोरर

Uttarakhand: रामनगर में डेंगू और मलेरिया के मरीजों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट

Dengue Cases: रामनगर में प्रतिदिन 50 से अधिक डेंगू और मलेरिया से ग्रसित मरीज अस्पतालों में पहुंच रहे हैं जबकि 10 से अधिक गंभीर मरीज भर्ती हो रहे हैं हालांकि अब तक किसी की मौत नहीं हुई है.

Ramnagar Dengue Cases: उत्तराखंड के रामनगर (Ramnagar) में बीते कुछ सप्ताह में डेंगू (Dengue) और मलेरिया (Malaria) से ग्रसित मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी हुई है. अस्पतालों में बड़ी संख्या में मरीज इलाज के लिए पहुंच रहे हैं, जिसे देखते हुए स्वास्थ्य विभाग (Health Department) भी अलर्ट मोड पर आ गया है. यहां अस्पताल में डेंगू और मलेरिया से ग्रसित मरीजों के लिए एक विशेष वार्ड बनाया गया है, ताकि इलाज में किसी तरह की समस्या न हो. इसके साथ ही लोगों को साफ सफाई, पूरी बाजू के कपड़े पहनने और मच्छरों से बचने के लिए जागरुक किया जा रहा है.  

डेंगू को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट

जानकारी के मुताबिक रामनगर में प्रतिदिन 50 से अधिक डेंगू और मलेरिया से ग्रसित मरीज अस्पतालों में पहुंच रहे हैं जबकि 10 से अधिक गंभीर मरीज भर्ती हो रहे हैं. हालांकि अब तक रामनगर में डेंगू और मलेरिया से ग्रसित किसी मरीज की मौत नहीं हुई है, जिसे देखते हुए डॉक्टरो ने डेंगू और मलेरिया से सावधान रहने की अपील भी लोगों से की है.

बुधवार को रामनगर संयुक्त चिकित्सालय की डॉ.मोनिका ने बताया कि अस्पताल में प्रतिदिन डेंगू और मलेरिया से ग्रसित कई मरीज पहुंच रहे हैं. जिनमें गंभीर रूप से ग्रसित मरीजों को स्पेशल वार्ड में भर्ती कर उपचार किया जा रहा है. उन्होंने बताया कि संक्रमित व्यक्ति की हालत ख़राब होने पर उन्हें हायर सेंटर रेफर किया जा रहा है. 

लोगों से साफ-सफाई रखने की अपील
बृजेश अस्पताल के सर्जन डॉ.अभिषेक अग्रवाल ने कहा कि उनके अस्पताल में प्रतिदिन डेंगू और मलेरिया से संक्रमित तीन से चार लोग भर्ती हो रहे हैं. उन्होंने लोगों से डेंगू के प्रति सावधान रहने की अपील की है. लोगों से पूरी बाहों के कपड़े पहनने, घर के किसी भी स्थान पर पानी इकट्ठा न होने देंने और तेज बुखार आने पर डॉक्टर से मिलने की सलाह दी है. 

ये भी पढ़ें- Gyanvapi Masjid Case: ज्ञानवापी-श्रृंगार गौरी केस में सुनवाई पूरी, 8 नवंबर को आएगा वाराणसी कोर्ट का फैसला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
बाराबंकी में विवाहिता से गैंगरेप, 8 दिन तक बनाया बंधक
बाराबंकी में विवाहिता से गैंगरेप, 8 दिन तक बनाया बंधक
अंग्रेजी में भी प्रकाशित होगा ‘उत्तर प्रदेश संदेश’, युवाओं पर फोकस
अंग्रेजी में भी प्रकाशित होगा ‘उत्तर प्रदेश संदेश’, युवाओं पर फोकस
नोएडा DM ने स्कूलों में तय किया स्क्रीन टाइम, निर्देश जारी
नोएडा DM ने स्कूलों में तय किया स्क्रीन टाइम, निर्देश जारी

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget