एक्सप्लोरर

Uttarakhand: टिहरी में जहरीले मशरूम की सब्जी खाने से दंपति की मौत, बुजुर्ग मां की हालत गंभीर

Uttarakhand News: डॉ. अमित राय ने बताया कि डारगी गांव के रहने वाले अजबीर सिंह और उसके परिवार ने जंगली मशरूम की सब्जी खाई थी, जिसकी वजह से उनकी तबियत बिगड़ गई.

Uttarakhand News: उत्तराखंड के टिहरी जिले में रानी चौरी क्षेत्र में जंगली मशरूम खाना एक परिवार को भारी पड़ गया है. ये जंगली मशरूम जहरीली थी, इस परिवार ने मशरूम की सब्जी बनाई थी, जिसे खाने के बाद पूरा परिवार बीमार हो गया. उनकी हालत बेहद गंभीर हो गई, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया. लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी. पति ने अस्पताल पहुंचने से पहले ही दम तोड़ दिया, जबकि पत्नी की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई वहीं बुजुर्ग मां की हालत बेहद गंभीर बनी हुई है.

टिहरी जिला अस्पताल बौराड़ी के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अमित राय ने बताया कि डारगी गांव के रहने वाले अजबीर सिंह और उसके परिवार ने जंगली मशरूम की सब्जी खाई थी, जिसकी वजह से उनकी तबियत बिगड़ गई. परिवार की तबियत बिगड़ने के बाद उन्हें तत्काल इलाज के लिए अस्पताल में ले जाया गया, लेकिन पति ने अस्पताल पहुंचने से पहले ही दम तोड़ दिया.

जहरीली मशरूम खाने से मौत

डॉक्टर अमित राय के मुताबिक, 38 साल के अजबीर की जहां रविवार को घर पर ही मौत हो गई, वहीं उसकी पत्नी रेखा (28) की गंभीर हालत को देखते हुए उसे एम्स ऋषिकेश भेजा गया, लेकिन उसने भी अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया. डॉक्टर राय के अनुसार अजबीर की मां दीपा देवी का जिला अस्पताल में इलाज किया रहा है और उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है. राय ने बताया कि अजबीर टिहरी के रानीचौरी वानिकी महाविद्यालय में कार्यरत था. 

डॉक्टर के मुताबिक इस परिवार ने घर में जो जंगली मशरूम की सब्जी बनाई थी, वो जहरीली थी. इस सब्जी को खाने की वजह से इन सभी की तबियत बिगड़ गई, इससे पहले कि वो कुछ समझ पाते उनकी तबियत और बिगड़ती चली गई. जब तक इन्हें अस्पताल लाया गया उनकी हालत काफी खराब थी. डॉक्टरों ने रेखा को बचाने की बहुत कोशिश की लेकिन उसने भी दम तोड़ दिया. 

ये भी पढ़ें- Lucknow News: लखनऊ में तलाक लेने के बावजूद अलग नहीं होंगे पति-पत्नी, एकसाथ एक घर में रहेंगे, वजह कर देगी हैरान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

JE-AES को लेकर UP सरकार अलर्ट, हर गांव तक पहुंचेगा साफ पानी
JE-AES को लेकर UP सरकार अलर्ट, हर गांव तक पहुंचेगा साफ पानी
ग्रेटर नोएडा: सोसाइटी में मेड ने किया सुसाइड, जांच जारी
ग्रेटर नोएडा: सोसाइटी में मेड ने किया सुसाइड, जांच जारी
ललितपुर: पिता-पुत्र सड़क हादसे का शिकार, पुलिस ने बदल दिया वाहन नंबर
ललितपुर: पिता-पुत्र सड़क हादसे का शिकार, पुलिस ने बदल दिया वाहन नंबर
मसूरी घूमते पैसे खत्म, चोरी का बनाया प्लान, 2 दोस्त गिरफ्तार
मसूरी घूमते पैसे खत्म, चोरी का बनाया प्लान, 2 दोस्त गिरफ्तार

वीडियोज

Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor
Prabhas की Spirit में Katrina Kaif की एंट्री? Cameo Role की रिपोर्ट्स ने बढ़ाई चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रधान… BJP का वो चेहरा, जिन्होंने हारते चुनाव के बीच ऐसे बाजी पलट दी
प्रधान… BJP का वो चेहरा, जिन्होंने हारते चुनाव के बीच ऐसे बाजी पलट दी
CJP के अल्टीमेटम पर एक्शन में सरकार, अब उठाने जा रही ये बड़ा कदम
CJP के अल्टीमेटम पर एक्शन में सरकार, अब उठाने जा रही ये बड़ा कदम
'चुप रही क्योंकि मुझे डर था...', बादशाह की वाइफ ने बयां किया दर्द
'चुप रही क्योंकि मुझे डर था...', बादशाह की वाइफ ने बयां किया दर्द
राजनीति में आएंगे अभिजीत दीपके? शिंदे के मंत्री का खुलासा
राजनीति में आएंगे अभिजीत दीपके? शिंदे के मंत्री का खुलासा
CWG 2026: ज्ञानेश्वरी यादव ने 199 किलो वजन उठाकर रचा इतिहास, पीएम मोदी ने दी बधाई
ज्ञानेश्वरी यादव ने 199 किलो वजन उठाकर रचा इतिहास, पीएम मोदी ने दी बधाई
Xप्लेन: भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
विजय सरकार के आदेश को मद्रास HC से झटका, जानें क्या है पूरा मामला
विजय सरकार के आदेश को मद्रास HC से झटका, जानें क्या है पूरा मामला
चीन ने तरेरी आंख, US को दी जवाबी कार्रवाई की धमकी, जानें पूरा मामला
चीन ने तरेरी आंख, US को दी जवाबी कार्रवाई की धमकी, जानें पूरा मामला
Embed widget