एक्सप्लोरर

Uttarakhand News: उत्तराखंड में कारगर साबित हो रही भ्रष्टाचार निवारण 1064 हेल्पलाइन सेवा, अबतक आईं इतनी शिकायतें

Dehradun News: पुलिस मुख्यालय में हुई समीक्षा बैठक के बाद विजिलेंस डायरेक्टर वी. मुरुगेशन ने जानकारी दी कि अप्रैल 2022 से सितंबर 2025 तक हेल्पलाइन पर 9,424 शिकायतें प्राप्त हुईं.

उत्तराखंड में भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत शुरू की गई भ्रष्टाचार निवारण हेल्पलाइन 1064 के जरिए अब तक बड़ी संख्या में शिकायतें दर्ज की गई हैं. पुलिस मुख्यालय में हुई समीक्षा बैठक के बाद विजिलेंस डायरेक्टर वी. मुरुगेशन ने जानकारी दी कि अप्रैल 2022 से सितंबर 2025 तक हेल्पलाइन पर 9,424 शिकायतें प्राप्त हुईं. इनमें से 8,005 नॉन-विजिलेंस एंगल की थीं, जिन्हें संबंधित विभागों को भेजा गया, जबकि 1,421 विजिलेंस एंगल की शिकायतों पर सीधी कार्रवाई की गई.

मुरुगेशन ने बताया कि इन तीन सालों में विजिलेंस ने शिकायतों पर कार्रवाई करते हुए 71 प्रतिशत सफलता दर हासिल की है. विजिलेंस एंगल की शिकायतों में से कई मामलों में ट्रैप की कार्रवाई की गई. अब तक कुल 79 ट्रैप ऑपरेशन किए गए, जिनमें 92 अधिकारी-कर्मचारी गिरफ्तार कर जेल भेजे गए.

इनमें 13 राजपत्रित और 79 अराजपत्रित अधिकारी शामिल हैं. इसके अलावा विभिन्न अनियमितताओं के मामलों में 24 लोग गिरफ्तार किए गए, जिनमें 7 राजपत्रित और 17 अराजपत्रित अधिकारी-कर्मचारी थे. यानी कुल मिलाकर अब तक 116 लोग भ्रष्टाचार मामलों में जेल जा चुके हैं, जिनमें 20 गजेटेड ऑफिसर भी शामिल हैं.

सबसे ज्यादा राजस्व विभाग की शिकायतें

विजिलेंस डायरेक्टर ने बताया कि हेल्पलाइन पर सबसे ज्यादा शिकायतें राजस्व विभाग, पुलिस विभाग, पंचायती राज, विद्युत, स्वास्थ्य, परिवहन, कर, वन, शहरी विकास और आबकारी विभाग से जुड़ी रहीं. इसके अलावा पीडब्ल्यूडी, शिक्षा, खाद्य आपूर्ति, सहकारिता, समाज कल्याण, कृषि, महिला एवं बाल विकास और सैनिक कल्याण विभाग जैसे क्षेत्रों से भी शिकायतें प्राप्त हुई हैं.

इस साल अब तक 331 शिकायतें मिलीं

साल 2025 की बात करें तो हेल्पलाइन पर अब तक 331 शिकायतें आई हैं. इनमें से 12 मामलों में ट्रैप कार्रवाई की गई और संबंधित अधिकारियों-कर्मचारियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया. मुरुगेशन ने बताया कि जैसे ही रिश्वत की शिकायत मिलती है, एंटी करप्शन टीम तुरंत नियमानुसार ट्रैप की कार्रवाई करती है.

विजिलेंस ने अब तक 28 खुली जांच, 18 इन्वेस्टिगेशन और 76 ट्रैप केस दर्ज कर कार्रवाई की है. इनमें से कई मामलों को कोर्ट में प्रस्तुत किया गया, जहां 37 मामलों में सुनवाई पूरी हुई और 28 मामलों में दोषियों को सजा मिली. इस तरह विजिलेंस का सक्सेस रेट 71% रहा है.

भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने के लिए शुरू की गई हेल्पलाइन

राज्य सरकार का कहना है कि भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने और आम जनता को राहत देने के लिए हेल्पलाइन 1064 को और अधिक प्रभावी बनाया जाएगा. वहीं विजिलेंस विभाग का दावा है कि आने वाले समय में और सख्ती के साथ कार्रवाई की जाएगी ताकि भ्रष्टाचार की जड़ें कमजोर हों.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'शिक्षा व्यवस्था बर्बाद करने वाले, आज कर रहे राजनीति', मंत्री धर्मपाल सिंह का सपा पर पटलवार
'शिक्षा व्यवस्था बर्बाद करने वाले, आज कर रहे राजनीति', मंत्री धर्मपाल सिंह का सपा पर पटलवार
Mahoba News: महोबा में गजब खेल! 1 लाख का कैश चोरी, रिकवरी में निकले 'चिल्ड्रन बैंक' के नोट, सुभासपा भड़की
महोबा में गजब खेल! 1 लाख का कैश चोरी, रिकवरी में निकले 'चिल्ड्रन बैंक' के नोट, सुभासपा भड़की
UP News: मंत्री कपिल देव का हमला, 'दिल्ली में छात्रों को गुमराह कर पत्थरबाजी करवा रहीं सपा-कांग्रेस'
मंत्री कपिल देव का हमला, 'दिल्ली में छात्रों को गुमराह कर पत्थरबाजी करवा रहीं सपा-कांग्रेस'
'भक्ति के बिना जीवन में अंधकार और अराजकता', श्रीराम कथा में CM योगी का संदेश
'भक्ति के बिना जीवन में अंधकार और अराजकता', श्रीराम कथा में CM योगी का संदेश

वीडियोज

Bigg Boss 20 का नया लोगो जारी, Salman Khan की वापसी को लेकर बढ़ा उत्साह
Jana Nayagan Review: Thalapathy Vijay के स्वैग और एक्शन ने जीता फैंस का दिल
NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात
Lock Upp 2 में Yogesh Rawat की वापसी? Reports ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद
Shah Rukh Khan की King का आखिरी शूट विदेश में? नई Reports आईं सामने

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
Mumbai News: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
मुंबई: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
Exclusive: NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
Embed widget