एक्सप्लोरर

उत्तराखंड में कांग्रेस का मार्च, चुनावी तैयारियों को धार दे रही पार्टी, इस वजह से बढ़ी BJP की चुनौती

कांग्रेस (Congress) की उत्तराखंड इकाई के द्वारा की जा रही ‘स्वाभिमान न्याय यात्रा' का रविवार को समापन हो गया. इसका नेतृत्व पार्टी की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष करण माहरा ने किया था.

Uttarakhand News: कांग्रेस (Congress) की उत्तराखंड इकाई की ओर से रिसेप्शनिस्ट अंकिता भंडारी हत्या (Ankita Murder Case) मामले में मृतका के लिए न्याय की मांग और अग्निवीर भर्ती योजना (Agniveer Bharti) को वापस लिए जाने की मांग को लेकर विरोध मार्च निकाला गया. विरोध मार्च प्रदेश भर में 150 किलोमीटर से अधिक की यात्रा पूरी करने के बाद शनिवार को कोटद्वार (Kotdwar) में समाप्त हो गया. 

‘स्वाभिमान न्याय यात्रा' का आयोजन पिछले लोकसभा चुनाव में पौड़ी से कांग्रेस के उम्मीदवार मनीष खंडूरी ने किया था और इसका नेतृत्व पार्टी की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष करण माहरा ने किया था. खंडूरी ने बताया कि इसकी शुरूआत 17 जुलाई को पौड़ी से हुई थी और पांच जिलों से गुजरने के बाद शनिवार को इसका समापन हुआ. उन्होंने बताया कि छह दिवसीय इस यात्रा के दौरान दो जनसभाएं और 10 नुक्कड़ बैठकें की गयीं.

UP Politics: मैनपुरी में अखिलेश यादव का छोटे नेताजी वाला दिखा अंदाज, उमड़ी भीड़, लोगों ने लगाई चौपाल

लोगों का जबरदस्त समर्थन
उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता भुवन चंद्र खंडूरी के पुत्र मनीष खंडूरी ने कहा कि यात्रा का मकसद अंकिता भंडारी के लिए न्याय, अग्निवीर योजना को वापस लेने तथा भर्तियों में हुए घोटलों के मुद्दों को उठाना था और इसे लोगों का जबरदस्त समर्थन मिला. मनीष खंडूरी पिछले लोकसभा चुनाव में बीजेपी के तीरथ सिंह रावत से हार गए थे .

पौड़ी के वनंत्रा रिजॉर्ट में रिसेप्शनिस्ट के रूप में काम करने वाली अंकिता की पिछले साल सितंबर में रिजॉर्ट संचालक पुलकित आर्य ने अपने दो कर्मचारियों के साथ मिलकर कथित तौर पर हत्या कर दी थी. आरोपी जेल में हैं और मामले में आरोप पत्र भी दाखिल कर दिया गया है लेकिन विपक्ष लगातार जांच की निष्पक्षता पर सवाल उठा रहा है.

बता दें कि अंकित भंडारी केस में बीजेपी नेता के बेटे समेत तीन आरोपी हैं. गौरतलब है कि अब राज्य में कांग्रेस ने अपनी चुनावी तैयारियों को धार देना शुरू कर दिया है. बीते दिनों ही दिल्ली में एक बैठक में राज्य के नेताओं के साथ हाईकमान के साथ हुई थी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मेरठ में कांवड़ियों का हंगामा, सादी वर्दी में 2 पुलिसकर्मियों को पीटा; वायरल
मेरठ में कांवड़ियों का हंगामा, सादी वर्दी में 2 पुलिसकर्मियों को पीटा; वायरल
ग्रेटर नोएडा: प्राइवेट कंपनी में लगी भीषण आग, दीवार गिरने से 2 फायरकर्मियों की मौत
ग्रेटर नोएडा: प्राइवेट कंपनी में लगी भीषण आग, दीवार गिरने से 2 फायरकर्मियों की मौत
यूपी में भारी बारिश का अलर्ट, नोएडा से लखनऊ तक छाए काले बादल
यूपी में भारी बारिश का अलर्ट, नोएडा से लखनऊ तक छाए काले बादल
'मदरसों में राष्ट्रवाद की जरूरत', इस मौलाना ने कर दी देशभर में UCC लागू करने की मांग
'मदरसों में राष्ट्रवाद की जरूरत', इस मौलाना ने कर दी देशभर में UCC लागू करने की मांग

वीडियोज

Sansani: स्कूल में Murder से सनसनी! Lady Teacher का कातिल कौन?
Baba Bageshwar Dham | Dhirendra Krishna Shastri: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट?
Sansani: जंतर-मंतर की 'गालीबाज गर्ल' से सुपारी कांड तक! | Crime News
Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तूफानी बारिश, कौंधेगी बिजली! रेड और ऑरेंज अलर्ट, UP-दिल्ली में कैसा मौसम?
तूफानी बारिश, कौंधेगी बिजली! रेड और ऑरेंज अलर्ट, UP-दिल्ली में कैसा मौसम?
'मदरसों में राष्ट्रवाद की जरूरत', इस मौलाना ने कर दी देशभर में UCC लागू करने की मांग
'मदरसों में राष्ट्रवाद की जरूरत', इस मौलाना ने कर दी देशभर में UCC लागू करने की मांग
Arbaaz Khan Birthday: सलमान का भाई और मलाइका का पति कहने पर चिढ़ जाते थे अरबाज खान, जानें वजह
सलमान का भाई और मलाइका का पति कहने पर चिढ़ जाते थे अरबाज खान, जानें वजह
टी. दिलीप की विदाई पर इमोशनल हुए रोहित शर्मा, कहा- आप एक लेजेंड हैं
टी. दिलीप की विदाई पर इमोशनल हुए रोहित शर्मा, कहा- आप एक लेजेंड हैं
'दीपके वहां आंदोलन कर रहा है और आप लोग...', अपने पदाधिकारियों पर भड़के उद्धव ठाकरे
'दीपके से कुछ सीखें', शिवसेना UBT के पदाधिकारियों पर भड़के उद्धव ठाकरे
11 लाख की नौकरी छोड़ शुरू किया पानी का बिजनेस, अब हर महीने हो रही ढाई लाख की कमाई
11 लाख की नौकरी छोड़ शुरू किया पानी का बिजनेस, अब हर महीने हो रही ढाई लाख की कमाई
Victoris ने क्यों जीता Car of the Year अवॉर्ड?
Victoris ने क्यों जीता Car of the Year अवॉर्ड?
Wall Plaster Damage: क्या कील ठोकते ही खराब हो जाती है दीवार? अपनाएं ये आसान उपाय
क्या कील ठोकते ही खराब हो जाती है दीवार? अपनाएं ये आसान उपाय
Embed widget