Uttarakhand: उत्तराखंड के CM पुष्कर सिंह धामी बोले- 'दाढ़ी बढ़ा लेने से कोई भी मोदी नहीं बन जाता'
उत्तराखंड के सीएम धामी ने राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा को 'खोखली यात्रा' बताया. सीएम ने कहा कि नरेंद्र मोदी बनने के लिए त्याग, कर्म और अनुशासन में खुद को तपाना पड़ता है.

Uttarakhand News: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (Pushkar Singh Dhami) ने शुक्रवार को पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) पर तंज कसते हुए कहा कि दाढ़ी बढ़ा लेने से कोई भी नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) नहीं बन जाता है, इसके लिए तप और त्याग की भी जरूरत होती है. एक समाचार चैनल से बातचीत में सीएम धामी ने राहुल गांधी की अगुवाई में जारी 'भारत जोड़ो यात्रा' को एक ‘खोखली यात्रा’ भी बताया.
राहुल गांधी की बढ़ी हुई दाढ़ी की इन दिनों खासी चर्चा हो रही है. हाल ही में असम के सीएम हिमंत विश्व शर्मा ने उनके इस लुक को लेकर कहा था कि कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष का चेहरा ‘सद्दाम हुसैन' जैसा दिखाई नहीं देना चाहिए. इसी से जुड़े एक सवाल के जवाब में धामी ने व्यंग्य करते हुए कहा, 'दाढ़ी बढ़ाने से कोई भी व्यक्ति नरेंद्र मोदी नहीं बन जाता है. नरेंद्र मोदी बनने के लिए जीवन में अनुशासन, त्याग और कर्म चाहिए. स्वयं को तपाना पड़ता है, स्वयं को लगाना पड़ता है और जीवन में वह संकल्प चाहिए होता है कि देश और जनता की सेवा में एक-एक पल अर्पण करना हो...जो नरेंद्र मोदी ने किया है.'
कन्हैया कुमार ने बीजेपी पर किया पलटवार
राहुल गांधी की बढ़ी हुई दाढ़ी पर तंज कसे जाने पर 'भारत जोड़ो यात्रा' में शामिल कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार ने शुक्रवार को केंद्र की सत्तारूढ़ पार्टी पर पलटवार किया. उन्होंने पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों पर केंद्र सरकार को घेरते हुए कहा कि बीजेपी नेताओं को गांधी की दाढ़ी के बजाय आम आदमी की गाड़ी की चिंता करनी चाहिए. उन्होंने कहा, 'हमारे नेता कैसी दाढ़ी रखें, आप (बीजेपी नेता) इसकी चिंता छोड़ दीजिए. आप बताइए कि देश के आम लोग गाड़ी कैसे रखें क्योंकि पेट्रोल के दाम 100 रुपये लीटर प्रति लीटर के पार चले गए हैं.' उन्होंने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा की सफलता से बौखलाई बीजेपी द्वारा कांग्रेस पर ऊल-जुलूल बातों को लेकर हमले किए जा रहे हैं.
ये भी पढ़ें: Shraddha Murder Case: आफताब को सपोर्ट करने वाला 'राशिद' निकला विकास, Video Viral होने के बाद गिरफ्तार
टॉप हेडलाइंस
Source: IOCL



























