एक्सप्लोरर

Uttarakhand News: सरकारी दफ्तरों में कामकाज को लेकर सीएम धामी सख्त, कहा- '10 से 5 बजे तक की आदत छोड़ दें'

Uttarakhand News: सीएम ने ये साफ किया कि औपचारिकता पूरी करके काम खत्म नहीं हो जाता. इसके लिए रात-रात तक भी बैठना पड़े तो पूरी लगन के साथ बैठें और काम करें.

Uttarakhand News: उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने सभी अधिकारियों-कर्मचारियों को, औपचारिकता से हटकर काम करने की बात कही है. सीएम धामी ने दो टूक कहा है कि राज्य के विकास के लिए सुबह 10 से पांच की औपचारिकता से हटकर सबको काम करना होगा. सीएम का साफ संदेश है कि औपचारिकता भर काम करने वाले बख्शे नहीं जाएंगे और राज्य हित में तन्मयता से काम करने वालों को प्रोत्साहित किया जाएगा.

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने जब से राज्य की कमान संभाली है उन्होंने राज्य की बेहतरी के लिए कई संकल्प लिए हैं लेकिन सीएम जानते हैं कि जब तक अधिकारी और कर्मचारियों का सहयोग नहीं होगा, ये संभव नहीं है. ऐसे में धामी ये साफ कर चुके हैं कि सुबह 10 से पांच की औपचारिकता छोड़नी होगी और तन्मयता के साथ काम करना होगा. 

सीएम धामी ने लिए कई संकल्प
सीएम धामी ने राज्य के लिए कई संकल्प लिए हैं यही वजह है कि एक सभा के दौरान सीएम ने ये साफ किया कि औपचारिकता पूरी करके काम खत्म नहीं हो जाता. इसके लिए रात-रात तक भी बैठना पड़े तो पूरी लगन के साथ बैठें और काम करें. इससे ये भी साफ है कि प्रदेश में ऐसे अधिकारी और कर्मचारियों पर सख्ती रहेगी जिन्होंने अपने काम को सिर्फ औपचारिकता भर बना दिया है. वहीं सीएम के संकल्प को पूरा करने के लिए बड़े स्तर के अधिकारियों ने भी कमर कस ली है.

कांग्रेस ने किया धामी पर कटाक्ष
एक ओर सीएम के संकल्प हैं तो दूसरी और कांग्रेस को इस बात से दिक्कत है. दरअसल कांग्रेस ने सीएमकटा धामी की इस दो टूक पर एक बयान दिया है. कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष संगठन ने कहा कि सीएम के बयान से लगता है, सरकार को कर्मचारियों का सहयोग नहीं मिल रहा है, इस वजह से आज सीएम को ये बात करनी पड़ रही है. 

जो भी बात हो, लेकिन इतना तय है, सीएम धामी अपनी नजरें सभी पर बनाए हुए हैं, चाहे वो अधिकारी हो या फिर कर्मचारी. सीएम ये जानते हैं कि सभी के सहयोग से ही संकल्पों को पूरा किया जा सकता है. हालांकि देखना होगा सीएम धामी की इस दो टूक के बाद किस तरह का बदलाव प्रदेश में देखने को मिलता है और अधिकारी कर्मचारी किस तरह से इसका अमल करते हैं. 

ये भी पढ़ें- शिवपाल के करीबी, 2 बार सपा से सांसद, एक बार MLA, जानें- कौन हैं मैनपुरी से बीजेपी उम्मीदवार रघुराज सिंह शाक्य

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Chitrakoot News: NEET छात्रा से गैंगरेप, घूमने गई थी देवांगना एयरपोर्ट, अखिलेश यादव बोले, 'इंसाफ हो'
चित्रकूट: NEET छात्रा से गैंगरेप, घूमने गई थी देवांगना एयरपोर्ट, अखिलेश यादव बोले, 'इंसाफ हो'
Jauhar University: रामपुर में जौहर यूनिवर्सिटी पर सियासत तेज, 8 सांसदों के साथ मैदान में उतरेगी सपा
रामपुर में जौहर यूनिवर्सिटी पर सियासत तेज, 8 सांसदों के साथ मैदान में उतरेगी सपा
महिला सशक्तीकरण से AI तक, राज्यपाल गुरमीत सिंह ने बताया कैसा होगा भविष्य का उत्तराखंड
महिला सशक्तीकरण से AI तक, राज्यपाल गुरमीत सिंह ने बताया कैसा होगा भविष्य का उत्तराखंड
गोरखपुर को CM योगी की बड़ी सौगात, 429 करोड़ का सिक्सलेन फ्लाईओवर शुरू, भगवा रंग में रंगा डिवाइडर
गोरखपुर को CM योगी की बड़ी सौगात, 429 करोड़ का सिक्सलेन फ्लाईओवर शुरू, भगवा रंग में रंगा डिवाइडर

वीडियोज

Bigg Boss 20 का नया लोगो जारी, Salman Khan की वापसी को लेकर बढ़ा उत्साह
Jana Nayagan Review: Thalapathy Vijay के स्वैग और एक्शन ने जीता फैंस का दिल
NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात
Lock Upp 2 में Yogesh Rawat की वापसी? Reports ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद
Shah Rukh Khan की King का आखिरी शूट विदेश में? नई Reports आईं सामने

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
BJP में शामिल होंगे लालू के करीबी नेता मृत्युंजय तिवारी, हाल ही में RJD से दिया था इस्तीफा
BJP में शामिल होंगे लालू के करीबी नेता मृत्युंजय तिवारी, हाल ही में RJD से दिया था इस्तीफा
Exclusive: NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
ओलंपिक गोल्ड मेडलिस्ट शूटर अभिनव बिंद्रा ने छात्रों का किया समर्थन, जंतर-मंतर आंदोलन पर कही बड़ी बात 
शूटर अभिनव बिंद्रा ने छात्रों का किया समर्थन, जंतर-मंतर आंदोलन पर कही बड़ी बात 
CJP Protest LIVE: 'शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को हटाना होगा, नहीं दिया इस्तीफा तो...', राहुल गांधी का अल्टीमेटम
LIVE: 'शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को हटाना होगा, नहीं दिया इस्तीफा तो...', राहुल गांधी का अल्टीमेटम
सीजेपी को मान-मनौव्वल की सरकार की कोशिश नाकाम! अब कल देशभर में आंदोलन का ऐलान
सीजेपी को मान-मनौव्वल की सरकार की कोशिश नाकाम! अब कल देशभर में आंदोलन का ऐलान
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
Embed widget