एक्सप्लोरर

Uttarakhand Politics: उत्तराखंड कैबिनेट का जल्द होगा विस्तार, मुख्यमंत्री ने बताया किन विधायकों को मिलेगी जगह

Uttarakhand News: उत्तराखंड कैबिनेट में लंबे समय से चार पद खाली हैं. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कई बार कैबिनेट विस्तार करने की बात कह चुके हैं. मंत्री बनने की रेस में कई नाम शामिल हैं.

Uttarakhand Cabinet Expansion: उत्तराखंड कैबिनेट का जल्द ही विस्तार होने वाला है. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने हल्द्वानी दौरे के दौरान रविवार (1 अक्टूबर) को कहा है कि प्रदेश सरकार जल्द ही अपनी कैबिनेट का विस्तार करेगी, लेकिन कैबिनेट में उन विधायकों को जगह मिलेगी जो सर्वश्रेष्ठ हैं.

मुख्यमंत्री ने कहा कि किस तरह से कैबिनेट का विस्तार किया जाए, इसके लिए हम अभी से प्लान बना रहे हैं. पुष्कर सिंह धामी दो दिन पहले ही ब्रिटेन से लौटे हैं. वहां उन्होंने कई कंपनियों के साथ 12 हजार करोड़ रुपये के करार किए हैं. ये कंपनियां उत्तराखंड में निवेश करेंगी. 

लंबे समय से कैबिनेट के चार पद खाली

उत्तराखंड में काफी लंबे समय से कैबिनेट के चार पद खाली चल रहे हैं. चार कैबिनेट मंत्री अभी भी उत्तराखंड सरकार में मौजूद नहीं है. इसके लिए काफी लंबे समय से सरकार और संगठन के बीच इसको लेकर बात चल रही है. कई बार मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी इस बात को कह चुके हैं कि सही समय पर कैबिनेट का विस्तार किया जाएगा.

इसी तरह काफी लंबे समय से दायित्व धारियों भी इंतजार कराया जा रहा था, लेकिन अभी कुछ दिन पहले ही 10 दायित्व धारियों को दायित्व बांटे गए हैं. दायित्व बढ़ाने के बाद से ही प्रयास लगाए जा रहे हैं कि जल्द ही उत्तराखंड में कैबिनेट का विस्तार किया जा सकता है. 

कई कैबिनेट मंत्रियों का कट सकता है पत्ता

कई कैबिनेट मंत्रियों का पत्ता भी कट सकता है. सूत्रों की मानें तो दो से तीन कैबिनेट मंत्री हटाए जा सकते हैं. वहीं कई नए विधायकों को जगह दी जा सकती है, लेकिन यह कैबिनेट विस्तार कब होगा, अभी इसको लेकर पुष्कर सिंह धामी ने कहा है कि हम इस पर अभी प्लानिंग कर रहे हैं.

फिलहाल मंत्री पद की आस में कुमाऊं से लेकर गढ़वाल तक के कई विधायक हैं. इनमें से कई विधायकों के नाम कहे बगाहे सामने आते रहते हैं. कुमाऊं से रानीखेत विधायक (प्रमोद नैनवाल) का नाम सबसे आगे बताया जाता है. वहीं गढ़वाल से (मुन्ना सिंह चौहान) को सबसे आगे बताया जा रहा है, लेकिन भविष्य में क्या होगा ये शायद सीएम धामी ही जानते हैं. 

मंत्री बनने की रेस में कई नाम

मंत्री बनने की रेस में सुरेश गाडियां, पार्वती दास, दीवान सिंह बिष्ट, राम सिंह केड़ा और भी कई नाम हैं. फिलहाल मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के अनुसार कुछ दिनों में मंत्रिमंडल का विस्तार किया जा सकता है, लेकिन इसके लिए अभी इंतजार करना होगा और विधायकों को खुद को साबित भी करना होगा कि वो पार्टी और सरकार के लिए कितने समर्पित हैं. 

ये भी पढ़ें- 

Gandhi Jayanti 2023: महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती आज, मुख्यमंत्री समेत अन्य नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

उत्तराखंड: पिथौरागढ़ में भूकंप से डोली धरती, रिक्टर स्केल पर 3.7 तीव्रता
उत्तराखंड: पिथौरागढ़ में भूकंप से डोली धरती, रिक्टर स्केल पर 3.7 तीव्रता
वाल्मीकि आश्रम जाएंगे मुख्यमंत्री, आदिकवि को अर्पित करेंगे श्रद्धा-सुमन
वाल्मीकि आश्रम जाएंगे मुख्यमंत्री, आदिकवि को अर्पित करेंगे श्रद्धा-सुमन
गंगा के ऊपर गरजा भारत का शौर्य, काशी के आसमान में गूंजा वायु शक्ति का उद्घोष
गंगा के ऊपर गरजा भारत का शौर्य, काशी के आसमान में गूंजा वायु शक्ति का उद्घोष
काशीवासियों के अभिवादन के लिए कार से बाहर आए प्रधानमंत्री मोदी, नमो घाट तक दिखा उत्सवी माहौल
काशीवासियों के अभिवादन के लिए कार से बाहर आए प्रधानमंत्री मोदी, नमो घाट तक दिखा उत्सवी माहौल

वीडियोज

Bareily Ke Bachchan: Sangam फंसी धर्मसंकट में! मस्ती के बीच Satluj-Nirgun में छिड़ी तगड़ी जंग!
Bollywood News: राम-सीता के प्रेम में डूबा ‘मंगल रंग’, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने जीता दिल! (25.10.26)
Delhi News: स्कूल में मौत की पहेली ! | Sansani | ABP News
JDU Action on Anant Singh: बगावत की सजा...अनंत सिंह JDU से विदा! | MLC Election Bihar
Janhit With Chitra Tripathi: कारोबारियों की दीवाली..काली करके मानेंगे राहुल? | Delhi | Gyanesh Kumar

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छोटी सी गलती पड़ जाएगी भारी! भारत ने सऊदी में नागरिकों के लिए जारी की एडवाइजरी
छोटी सी गलती पड़ जाएगी भारी! भारत ने सऊदी में नागरिकों के लिए जारी की एडवाइजरी
बस्तीः धीरेंद्र शास्त्री से कथा करवाने की जिद, पैड़ा वाले बाबा ने Live आकर पीया 'जहर'
बस्तीः धीरेंद्र शास्त्री से कथा करवाने की जिद, पैड़ा वाले बाबा ने Live आकर पीया 'जहर'
शाहीन अफरीदी ने सबसे तेज 150 विकेट लेने में तोड़ा अख्तर और वकार का रिकॉर्ड
शाहीन अफरीदी ने सबसे तेज 150 विकेट लेने में तोड़ा अख्तर और वकार का रिकॉर्ड
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस, 6 दिन की पुलिस कस्टडी में भेजा गया 11वां आरोपी प्रांजल ठाकर
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस, 6 दिन की पुलिस कस्टडी में भेजा गया 11वां आरोपी प्रांजल ठाकर
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली पर गिरिराज सिंह का निशाना, 'अर्बन-नक्सल...'
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली पर गिरिराज सिंह का निशाना, 'अर्बन-नक्सल...'
विपक्ष के नैरेटिव को तोड़ने BJP की कुछ देर में बड़ी बैठक, अमित शाह होंगे शामिल
विपक्ष के नैरेटिव को तोड़ने BJP की कुछ देर में बड़ी बैठक, अमित शाह होंगे शामिल
दुनिया की पहली AI क्रूजर बाइक, चलते-चलते चार्ज होगी बैटरी
दुनिया की पहली AI क्रूजर बाइक, चलते-चलते चार्ज होगी बैटरी
पशुपालन में 70 फीसदी खर्च चारे-दाने पर? इन 5 तरीकों से बचाएं पैसे
पशुपालन में 70 फीसदी खर्च चारे-दाने पर? इन 5 तरीकों से बचाएं पैसे
Embed widget