एक्सप्लोरर

Congress Parivartan Yatra: सीएम धामी ने कांग्रेस की परिवर्तन यात्रा पर ली चुटकी, बोले- पंजाब में हो गया परिवर्तन

Uttarakhand Politics: कांग्रेस की परिवर्तन यात्रा (Congress Parivartan Yatra) पर चुटकी लेते हुए सीएम धामी ने कहा कि इस यात्रा का कोई महत्व नहीं है. पंजाब (Punjab) में सीएम को लेकर परिवर्तन हो गया है.

Pushkar Singh Dhami Roorkee Visit: उत्तराखंड (Uttarakhand) के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (Uttarakhand) आज रुड़की (Roorkee) में आयोजित ओबीसी मोर्चा की प्रदेश स्तरीय कार्यसमिति में शामिल हुए. सीएम धामी ने यहां ओबीसी मोर्चा के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की. सीएम ने मोर्चा के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं से आगामी 2022 विधानसभा चुनाव (Uttarakhand Assembly Election) में एकजुट होने का आह्वान किया. वहीं, कार्यसमिति बैठक को संबोधित करते हुए सीएम धामी ने सरकार की तरफ से की गई घोषणाओं के बारे में भी बताया, साथ ही आगामी नई योजनाओं के बारे में भी कार्यकर्ताओं से विचार विमर्श किया.

चारधाम यात्रा को लेकर सजग है सरकार 
सीएम पुष्कर सिंह धामी ने ओबीसी मोर्चा के कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर भाजपा के कुनबे को बढ़ाने पर भी जोर दिया. वहीं, चारधाम यात्रा को लेकर सीएम धामी ने कहा कि उनकी सरकार पूर्ण रूप से यात्रा को लेकर सजग है. कोरोना काल के चलते कोविड-19 की सभी गाइडलाइन्स का पालन करने के लिए अधिकारियों को सख्त दिशा निर्देश भी दिए गए हैं.

कांग्रेस की परिवर्तन यात्रा पर ली चुटकी
कांग्रेस की परिवर्तन यात्रा पर चुटकी लेते हुए सीएम धामी ने कहा कि उत्तराखंड में कांग्रेस की तरफ निकाली जा रही परिवर्तन यात्रा का कोई महत्व नहीं है. यहां कांग्रेस परिवर्तन यात्रा निकाल रही है जबकि पंजाब में सीएम को लेकर परिवर्तन हो गया है. कार्यसमिति की बैठक में सीएम पुष्कर धामी के साथ मंत्री धनसिंह रावत, राज्यसभा सांसद नरेश बंसल, मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के लक्ष्मण सहित भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक भी शामिल रहे.
 
चाक चौबंद रही सुरक्षा व्यवस्था 
मुख्यमंत्री धामी जब तक कार्यसमिति की बैठक में मौजूद रहे तब तक पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा की चाक चौबंद व्यवस्था बनाए रखी. इसके बाद सीएम धामी ने भगवानपुर विधानसभा क्षेत्र में जन आशीर्वाद जनसभा को संबोधित किया. उन्होंने कहा कि वो जन आशीर्वाद रैली के तहत जनता का आशीर्वाद लेने जा रहे हैं. 

ये भी पढ़ें: 

Farmers Protest: यूपी सरकार पर बरसे राकेश टिकैत, कहा- मिल चुका है झूठ बोलने का गोल्ड मेडल 

UP Election 2022: अखिलेश ने योगी पर छोड़ा सियासी तीर, बोले- 'गंगा मइय्या, गड्ढा, गइय्या, इनको भी छल गये ठगइय्या'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'चवन्नी का रुपया बना दिया, फिर भी छोड़कर चले गए', अखिलेश यादव का RLD पर तंज
'चवन्नी का रुपया बना दिया, फिर भी छोड़कर चले गए', अखिलेश यादव का RLD पर तंज
गाजियाबाद: चाइनीज मांझे से कटी डिलीवरी बॉय की गर्दन, अस्पताल में मौत
गाजियाबाद: चाइनीज मांझे से कटी डिलीवरी बॉय की गर्दन, अस्पताल में मौत
CM योगी ने अटल बिहारी वाजपेयी को दी श्रद्धांजलि, 'उनके जीवन का...'
CM योगी ने अटल बिहारी वाजपेयी को दी श्रद्धांजलि, 'उनके जीवन का...'
गो संरक्षण से Gen Z को जोड़ेगी योगी सरकार, बनेंगे 10 हजार गो मित्र
गो संरक्षण से Gen Z को जोड़ेगी योगी सरकार, बनेंगे 10 हजार गो मित्र

वीडियोज

Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जब तक...', तारिक रहमान के भारत दौरे पर बांग्लादेश ने रखी बड़ी शर्त
'जब तक...', तारिक रहमान के भारत दौरे पर बांग्लादेश ने रखी बड़ी शर्त
ट्विशा शर्मा की मौत का खुलेगा राज, 17 अगस्त को दाखिल होगी CBI चार्जशीट
ट्विशा शर्मा की मौत का खुलेगा राज, 17 अगस्त को दाखिल होगी CBI चार्जशीट
श्रीलंका के खिलाफ फिर बरसे DSP सिराज, लगाया लंबा छक्का; लूट ली महफिल
श्रीलंका के खिलाफ फिर बरसे DSP सिराज, लगाया लंबा छक्का; लूट ली महफिल
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
इन मार्केट में छिपा है सेकंड हैंड कारों का खजाना, आधे दाम में मिलेंगी
इन मार्केट में छिपा है सेकंड हैंड कारों का खजाना, आधे दाम में मिलेंगी
गन्ना किसानों की बल्ले-बल्ले, सरकार देगी 5000 रुपये प्रति एकड़ सब्सिडी
गन्ना किसानों की बल्ले-बल्ले, सरकार देगी 5000 रुपये प्रति एकड़ सब्सिडी
नेपाल यात्रा पर भारत के आर्मी चीफ धीरज सेठ, जानिए क्यों अहम दौरा?
नेपाल यात्रा पर भारत के आर्मी चीफ धीरज सेठ, जानिए क्यों अहम दौरा?
How To Fix Salty Food: सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
Embed widget