एक्सप्लोरर

Uttarakhand News: सीएम धामी ने पीएम मोदी से दिल्ली में की मुलाकात, एक घंटे की बैठक में कई मुद्दों पर हुई चर्चा

Uttarakhand: पीएम मोदी से मुलाकात के बाद सीएम धामी ने कहा कि चार धाम यात्रा प्रारंभ होने वाली है और उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात कर उन्हें चार धाम यात्रा का न्योता दिया है.

CM Dhami Met PM Narendra Modi: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात कर उन्हें चार धाम यात्रा, आदि कैलाश और मायावती आश्रम आने का न्योता दिया है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ लगभग एक घंटे तक चली बैठक में मुख्यमंत्री धामी ने चमोली के जोशीमठ क्षेत्र में भूधंसाव से प्रभावितों को राहत और विस्थापन कार्यों की जानकारी उन्हें देते हुए बताया कि भूस्खलन एवं भू-धसाव हेतु 2942.99 करोड़ रुपये के आर्थिक पैकेज की आवश्यकता है. मुख्यमंत्री ने जमरानी बांध बहुउद्देशीय परियोजना को वित्त मंत्रालय द्वारा आयोजित पब्लिक इन्वेस्टमेंट बोर्ड की बैठक में संस्तुति प्रदान करने का जिक्र करते हुए प्रधानमंत्री से जमरानी बांध बहुउद्देशीय परियोजना की वित्तीय स्वीकृति आर्थिक मामलों की कैबिनेट कमेटी से भी कराए जाने का अनुरोध किया.

संसद भवन परिसर में प्रधानमंत्री से मुलाकात के बाद, मीडिया से बात करते हुए उत्तराखंड के मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि चार धाम यात्रा प्रारंभ होने वाली है और उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात कर उन्हें चार धाम यात्रा और आदि कैलाश आने का न्योता दिया है. धामी ने विभिन्न परियोजनाओं का जिक्र करते हुए आगे कहा कि उन्होंने प्रधानमंत्री से राज्य के विकास से जुड़ी प्रमुख परियोजनाओं को भारत सरकार के स्तर पर स्वीकृति देने, श्रद्धालुओं और पर्यटकों की सुविधा के लिए हरिद्वार से काशी तक वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन चलाने का आग्रह किया है. इसके साथ ही उन्होंने जोशी मठ पुनर्वास योजना सहित अन्य कई परियोजनाओं पर भी प्रधानमंत्री से बात की. सीएम ने झंगोरा, रामदाना एवं काकुनी के लिये न्यूनतम समर्थन मूल्य जारी किये जाने की भी मांग की. उन्होंने स्टेट मिलेट मिशन, मिड-डे-मील, राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा एवं पोषण मिशन, दलहन व तिलहन के अन्तर्गत गहत व काला भट्ट फसल के सत्य बीज के प्रयोग की अनुमति प्रदान करने को लेकर भी प्रधानमंत्री से बात की.

धामी ने ऊधम सिंह नगर के लिए स्वीकृत ऋषिकेश एम्स के 280 बेड युक्त सैटेलॉइट सेन्टर के काम में तेजी लाने और पिथौरागढ़ के नैनी सैनी हवाई अड्डे में हवाई सेवाओं के संचालन करने तथा हवाई अड्डे के विस्तारीकरण के दृष्टिगत हवाई अड्डे को भारतीय वायुसेना (रक्षा मंत्रालय) को हस्तांतरित किए जाने को लेकर भी प्रधानमंत्री से अनुरोध किया. संसद भवन परिसर में मीडिया से बातचीत के दौरान पूछे गए एक सवाल के जवाब में मुख्यमंत्री ने बताया कि आगे की जितनी भी परियोजनाएं आ रही हैं, उसमें इको सिस्टम का ध्यान रखा जा रहा है. इकोलॉजी और इकोनॉमी दोनों में संतुलन का ध्यान रखा जा रहा है. उन्होंने बताया कि चार धाम यात्रा के लिए अभी तक 8 लाख लोगों ने रेजिस्ट्रेशन कराया है और सरकार ने यात्रा को लेकर तैयारी कर ली है. कैपिंग करने को लेकर पूछे गए सवाल का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि जहां पर भी जिस तरह की जरूरत होगी, वह किया जाएगा.

धामी ने राज्य को जी-20 की तीन महत्वपूर्ण बैठकों का दायित्व दिए जाने पर प्रधानमंत्री को धन्यवाद देते हुए कहा कि रामनगर में मुख्य वैज्ञानिक सलाहकार के वकिर्ंग ग्रुप की बैठक सफलतापूर्वक आयोजित की गई. राज्य सरकार द्वारा राज्य की आर्थिक स्थिति को सुदृढ़ करने के लिए लॉन्च किए गए 'सशक्त उत्तराखण्ड' मिशन, राज्य की नई पर्यटन नीति के तहत काशी विश्वनाथ तथा उज्जैन महाकाल कॉरिडोर की तर्ज पर हर की पैड़ी हरिद्वार तथा ऋषिकेष कॉरिडोर पर किए जा रहे कार्य और चमोली में माणा गांव से 5 किमी की दूरी पर स्थित मूसापानी स्थल को नाडावेट (गुजरात) की तर्ज पर विकसित किये जाने हेतु चिन्हित करने की भी जानकारी दी.

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से भी की मुलाकात

केदारनाथ धाम और बद्रीनाथ धाम के पुनर्विकास कार्यों की जानकारी देते हुए मुख्यमंत्री ने बताया कि चारधाम धार्मिक पर्यटन की भांति कुमाऊं क्षेत्र में स्कन्द पुराण में उल्लेखित मानसखण्ड मंदिर माला मिशन के अन्तर्गत सर्किट के रूप में 48 मंदिरों तथा गुरूद्वारों को चिन्हित किया गया है. जिसमें प्रथम चरण में 16 मंदिरों का सर्किट बनाने हुये अवस्थापना विकास किया जाना प्रस्तावित है. सीएम ने बताया कि प्रधानमंत्री की 13 फ्लैगशिप योजनाओं के अन्तर्गत किसान सम्मान निधि, स्वामित्व योजना, सॉइल हेल्थ कार्ड में शत-प्रतिशत प्रगति एवं प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण में 94 प्रतिशत की प्रगति प्राप्त कर ली गई है और राज्य सरकार द्वारा भारत सरकार के सौर ऊर्जा को प्रोत्साहित करने के विजन के दृष्टिगत  सोलर पावर पॉलिसी भी लाई गई है. धामी ने लोक सभा अध्यक्ष ओम बिरला से भी उनके कक्ष में जाकर शिष्टाचार मुलाकात की और विभिन्न विषयों पर चर्चा की.

Atiq Ahmed News: माफिया अतीक अहमद को जेल में खाने को क्या मिल रहा है? भैंस धोने का मिला है काम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

MLC चुनावः गोरखपुर के DDU में काउंटिंग की तैयारी पूरी, प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला कल
MLC चुनावः गोरखपुर के DDU में काउंटिंग की तैयारी पूरी, प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला कल
देश की 27 सर्वश्रेष्ठ प्रशासनिक पहल में आजीविका मिशन के UP के 3 मॉडल
देश की 27 सर्वश्रेष्ठ प्रशासनिक पहल में आजीविका मिशन के UP के 3 मॉडल
योगी सरकार की यूपी बोर्ड परीक्षा 2027 की तैयारी तेज, 7526 केंद्रों की सूची जारी
योगी सरकार की यूपी बोर्ड परीक्षा 2027 की तैयारी तेज, 7526 केंद्रों की सूची जारी
चक्रवात 'अर्णब' को लेकर UP में अलर्ट, राहत-बचाव की तैयारियों में जुटी योगी सरकार
चक्रवात 'अर्णब' को लेकर UP में अलर्ट, राहत-बचाव की तैयारियों में जुटी योगी सरकार

वीडियोज

Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP
Chitra Tripathi: 'मोहब्बत की दुकान' में 'नफरत का सामान'? | Kharge on PM Modi | Baap Remark | Rahul
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: बाप पर गई कांग्रेस पर BJP का फूटा गुस्सा! | Congress | BJP
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: PM के पिता का अपमान, छिड़ा घमासान! | Breaking | ABP News
Yeh Fitoor Tera: Saumya के रबर बैंड को Jeet ने लगाया सीने से, नशे की हालत में भी छलका प्यार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
'मोदी कहीं नहीं जाएगा ब्रो', खरगे के बयान पर भड़की बीजेपी, पटना-भोपाल से जम्मू तक भारी बवाल
'मोदी कहीं नहीं जाएगा ब्रो', खरगे के बयान पर भड़की बीजेपी, पटना-भोपाल से जम्मू तक भारी बवाल
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
तमिलनाडु: पूर्व स्कूली शिक्षामंत्री अनबिल महेश अरेस्ट, 100 करोड़ के कथित घोटाले का आरोप
तमिलनाडु: पूर्व स्कूली शिक्षामंत्री अनबिल महेश अरेस्ट, 100 करोड़ के कथित घोटाले का आरोप
कौन-कौन सी किताब लिख चुका उमर खालिद, क्या है इसका सब्जेक्ट?
कौन-कौन सी किताब लिख चुका उमर खालिद, क्या है इसका सब्जेक्ट?
बिहार के गयाजी से बैंकॉक के लिए सीधी उड़ान, CM सम्राट ने दिखाई हरी झंडी
बिहार के गयाजी से बैंकॉक के लिए सीधी उड़ान, CM सम्राट ने दिखाई हरी झंडी
Embed widget