एक्सप्लोरर

Uttarakhand News: ‘लव जिहाद’ के मामलों पर सीएम धामी ने दिया सख्त कार्रवाई का निर्दश, कहा- 'नहीं किया जाएगा बर्दाश्त'

उत्तराखंड में पिछले कुछ हफ्तों में उत्तरकाशी (Uttarkashi), चमोली (Chamoli) और हरिद्वार (Haridwar) जिलों से मुस्लिम युवकों द्वारा कथित तौर पर अपहरण करने के मामले सामने आए थे.

Love Jihad: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (Pushkar Singh Dhami) ने शुक्रवार को वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक कर उन्हें ‘‘लव जिहाद’’ के मामलों में सख्त कार्रवाई करने का निर्देश दिया. सीएम धामी ने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘‘उत्तराखंड में विभिन्न धर्मों के लोग शांतिपूर्वक रहते हैं, लेकिन ‘लव जिहाद’ जैसी चीजों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. 

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस तरह के अपराध एक साजिश के तहत किए जा रहे हैं, लेकिन अब लोग इसके खिलाफ खुलकर सामने आ रहे हैं.’’ उन्होंने कहा कि राज्य के विभिन्न हिस्सों से हाल में सामने आईं ‘लव जिहाद’ की घटनाओं के संबंध में उठाए गए कदमों की जानकारी लेने के लिए यहां वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक की गई.

UP News: दुधवा में बाघों की मौत का सीएम योगी ने लिया संज्ञान, दिए जांच के आदेश, चार बाघों की हो चुकी है मौत

इन जिलों में सामने आई घटनाएं
गौरतलब है कि पिछले कुछ हफ्तों में उत्तरकाशी, चमोली और हरिद्वार जिलों से मुस्लिम युवकों द्वारा कथित तौर पर नाबालिग हिंदू लड़कियों के अपहरण के प्रयास की लगभग आधा दर्जन घटनाएं सामने आई हैं, जिसमें युवकों ने हिंदू लड़कियों से दोस्ती करने के लिए अपनी धार्मिक पहचान छिपाई थी. सीएम धामी ने कहा कि ‘लव जिहाद’ के खिलाफ खुलकर सामने आने वाले लोगों की संख्या, इस प्रकार के अपराधों के बारे में बढ़ती जागरूकता को दर्शाती है.

मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘लव जिहाद के बारे में जागरूकता बढ़ रही है. यही कारण है कि पिछले दो-तीन महीनों में इस तरह की घटनाएं अधिक सामने आई हैं. सशक्त धर्मांतरण-रोधी कानून भी इसका एक अहम कारण है.’’ उन्होंने कहा, ‘‘पुलिस को लव जिहाद के मामलों में दोषियों से सख्ती से निपटने के निर्देश दिए गए हैं. उन्हें समय-समय पर सत्यापन अभियान चलाने के लिए भी कहा गया है, ताकि बाहर से आने वाले और यहां के निवासियों के बारे में अद्यतन जानकारी का पता लगाया जा सके.’’

बैठक में पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार और अतिरिक्त मुख्य सचिव राधा रतूड़ी मौजूद थे. बता दें कि 26 मई को उत्तरकाशी के पुरोला में एक मुस्लिम सहित दो लोगों ने कथित तौर पर एक हिंदू लड़की का अपहरण करने की कोशिश की. इस घटना के बाद शहर और आस-पास के इलाकों के लोगों में रोष व्याप्त हो गया और दक्षिणपंथी संगठनों के नेतृत्व में विरोध-प्रदर्शन भी हुआ.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जालौन में युवक के साथ मारपीट और लूट! जूतों की माला पहनाकर अपमानित करने का आरोप
जालौन में युवक के साथ मारपीट और लूट! जूतों की माला पहनाकर अपमानित करने का आरोप
'जलभराव किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं होगा', गोरखपुर में CM योगी की सख्ती
'जलभराव किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं होगा', गोरखपुर में CM योगी की सख्ती
गोरखपुर को CM योगी देंगे 995 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात, इन प्रोजेक्ट्स का करेंगे लोकार्पण- शिलान्यास
गोरखपुर को CM योगी देंगे 995 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात, इन प्रोजेक्ट्स का करेंगे लोकार्पण- शिलान्यास
Char Dham Yatra: चारधाम यात्रा पर मौसम की मार! केदारनाथ सबसे अधिक प्रभावित, यात्रियों की संख्या में बड़ी गिरावट
चारधाम यात्रा पर मौसम की मार! केदारनाथ सबसे अधिक प्रभावित, यात्रियों की संख्या में बड़ी गिरावट

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
Embed widget