एक्सप्लोरर

Uttarakhand: देहरादून में बच्चे पर गुलदार के हमले के बाद सीएम धामी ने जताई चिंता, अधिकारियों को दिए ये निर्देश

Uttarakhand Guldar Attack: देहरादून में एक गुलदार ने 12 साल के बच्चे पर हमला किया था. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए प्रभावी कार्ययोजना बनाने के निर्देश दिए हैं.

Uttarakhand News: उत्तराखंड में इन दिनों मानव-वन्यजीव संघर्ष की घटनाओं में इजाफा देखने को मिल रहा है. उत्तराखंड के देहरादून में भी एक गुलदार का आतंक दिखाई दे रहा है. गुलदार ने रविवार रात को एक 12 साल के बच्चे पर हमला कर दिया था. जिसमें बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया था. उसके साथियों ने शोर मचाकर इस गुलदार को भगाया. इसके बाद बच्चों की जान बचाई जा सकी. इसको लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज वन विभाग के सचिव आरके सुधांशु और मुख्य वन्य जीव प्रतिपादक समीर सिंह को स्पष्ट आदेश दिए हैं.

देहरादून के विभिन्न क्षेत्रों में गुलदार द्वारा बच्चों पर आक्रमण करने की घटनाओं पर चिंता व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रमुख सचिव वन आर. के सुधांशु को निर्देश दिये कि इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए प्रभावी कार्ययोजना पर कार्य करें. मुख्यमंत्री ने सचिवालय में बैठक लेते हुए कहा कि इस तरह की घटनाओं को रोकने में लापरवाही बरतने वाले वन विभाग के अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई की जाए ताकि ऐसी घटनाओं पर अधिकारी लगाम लगा सकें. 

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दिए ये निर्देश

उन्होंने कहा कि गुलदार को पकड़ने के लिए पिंजरे लगाये जाएं और इन इलाकों में रात्रि गश्त बढ़ाई जाए. सीएम धामी ने कहा कि प्रदेश में जिन क्षेत्रों में मानव-वन्यजीव संघर्ष की घटनाएं हो रही हैं. उन क्षेत्रों में वन विभाग को 24 घंटे अलर्ट मोड पर रहना चाहिए और 24 घंटे इन इलाकों में नजर रखी जाए ताकि मानव-वन्यजीव संघर्ष की घटनाओं में कमी आ सके.

आर्थिक सहायता राशि में की जाए बढ़ोतरी

सीएम धामी ने कहा कि मानव-वन्यजीव संघर्ष में मृत्यु होने पर मृतक के परिवारजनों को आर्थिक सहायता के रूप में प्रदान की जाने वाली राशि को 4 लाख रुपये से बढ़ाकर 6 लाख रुपये करने का प्रस्ताव जल्द लाया जाए. उन्होंने कहा कि नए वाइल्डलाइफ रेस्क्यू सेंटर भी बनाये जाएं. वाइल्डलाइफ में धारण क्षमता से अधिक जानवर होने की स्थिति में यदि अन्य राज्यों से जानवरों की डिमांड आ रही है, तो इसकी भी डिटेल रिपोर्ट बनाई जाए.

उत्तराखंड के जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क में धारण क्षमता से अधिक बाघों की बात काफी समय से सामने आ रही है. वहीं प्रदेश में तेजी से लेपर्ड की संख्या भी बढ़ रही है. मुख्यमंत्री पुकार सिंह धामी ने इन सभी बातों पर तेजी से काम करने के निर्देश दिए हैं. 

ये भी पढ़ें- 

Ram Mandir: अयोध्या में कल से शुरू होगा रामलला की प्राण प्रतिष्ठा का महोत्सव, जानें- 16 से 22 जनवरी तक कब होंगे कौन से कार्यक्रम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अंग्रेजी में भी प्रकाशित होगा ‘उत्तर प्रदेश संदेश’, युवाओं पर फोकस
अंग्रेजी में भी प्रकाशित होगा ‘उत्तर प्रदेश संदेश’, युवाओं पर फोकस
नोएडा DM ने स्कूलों में तय किया स्क्रीन टाइम, निर्देश जारी
नोएडा DM ने स्कूलों में तय किया स्क्रीन टाइम, निर्देश जारी
प्रयागराज: SRN अस्पताल का नाम बदलने की मांग, धरना जारी
प्रयागराज: SRN अस्पताल का नाम बदलने की मांग, धरना जारी
अयोध्या में कल से सावन झूला मेला, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
अयोध्या में कल से सावन झूला मेला, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget