एक्सप्लोरर

Gangotri Dham: आज से शीतकाल के लिए बंद हो जाएंगे गंगोत्री धाम के कपाट, फूलों से सजाया गया धाम

Uttarakashi News: प्रसिद्ध गंगोत्री धाम के कपाट आज अन्नकूट पर्व पर शीतकाल के लिए बंद कर दिए जाएंगे. शुभ मुहूर्त अनुसार आज दोपहर को 12 बजकर 14 मिनट कपाट बंद होंगे.

Gangotri Dham Yatra: उत्तराखंड चारधामों में से एक गंगोत्री धाम के कपाट आज अन्नकूट पर्व के मौके पर शीताकाल के लिए बंद कर दिए जाएंगे. गंगोत्री पांच मंदिर समिति की तरफ से कपाट बंद करने को लेकर पूरी तैयारी कर ली गई है. गंगोत्री धाम मंदिर को फूल मालाओं से सजाया गया है. शुभ मुहूर्त अनुसार आज दोपहर को 12 बजकर 14 मिनट पर अभिजीत मुहूर्त में गंगोत्री धाम के कपाट बंद कर दिए जाएंगे.

कपाट बंद होने के बाद देश-विदेश के श्रद्धालु मां गंगा के दर्शन अगले छ माह तक उनके शीतकालीन प्रवास मुखीमठ (मुखवा) में दर्शन कर सकेंगे. गंगा जी की डोली कपाट बंद के बाद आज चंडेश्वरी देवी मंदिर (माकेंडेय मंदिर) में रात्रि निवास करेगी. 3 नवंबर सुबह विधिविधान के साथ मंदिर से डोली मुखवा गांव के लिए प्रस्थान करेगी.

छह महीने यहां दर्शन करेंगे श्रद्धालु
श्री पांच गंगोत्री मंदिर समिति सचिव सुरेश सेमवाल के अनुसार, शुक्रवार को दीपोत्सव के साथ गंगोत्री धाम के कपाट बंद होने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई थी. कपाट बंद होने के बाद मां गंगा की उत्सव मूर्ति को डोली यात्रा के साथ शीतकालीन पड़ाव मुखबा लाया जाएगा. श्रद्धालु मां गंगा के दर्शन अगले छ माह तक उनके शीतकालीन प्रवास मुखीमठ (मुखवा) में दर्शन कर सकेंगे.

रिपोर्ट्स के मुताबिक, यात्राकाल के दौरान दोनों धामों में शुक्रवार शाम तक 15 लाख 21 हजार 752 तीर्थयात्री पहुंच चुके हैं, जिसमें यमुनोत्री धाम में 7 लाख 10 हजार और गंगोत्री धाम 8 लाख 11 हजार श्रद्धालु पहुंचे. यमुनोत्री धाम के कपाट भी कल भैया दूज के अवसर पर 3 नवंबर को अभिजीत मुहूर्त में दोपहर बारह बजकर तीन मिनट पर मकर लग्न के अनुराधा नक्षत्र पर बंद कर दिए जाएंगे. चारधाम यात्रा के इस अंतिम चरण में यह परंपरा हिमालय की सांस्कृतिक धरोहर का महत्वपूर्ण हिस्सा है. 

(उत्तरकाशी से नितिन चौहान की रिपोर्ट)

ये भी पढे़ं: Uttar Pradesh Ka AQI: दीपावली के बाद यूपी की हवा खराब, वाराणसी में कई जगहों पर एक्यूआई 100 के पार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP में लागू होगी ‘आयुष हेल्थ एंड वेलनेस नीति', मीरजापुर, गोंडा, मेरठ, आगरा एवं बस्ती में स्थापित होंगे आयुष महाविद्यालय
UP में लागू होगी ‘आयुष हेल्थ एंड वेलनेस नीति', मीरजापुर, गोंडा, मेरठ, आगरा एवं बस्ती में स्थापित होंगे आयुष महाविद्यालय
UP में तकनीकी समस्या दूर, आयुष्मान योजना के अस्पतालों को फिर शुरू हुआ भुगतान
UP में तकनीकी समस्या दूर, आयुष्मान योजना के अस्पतालों को फिर शुरू हुआ भुगतान
अयोध्या में बनेगा भव्य लव-कुश पार्क, 17.72 करोड़ की लागत से 'कचरे से कला' थीम पर होगा विकास
अयोध्या में बनेगा भव्य लव-कुश पार्क, 17.72 करोड़ की लागत से 'कचरे से कला' थीम पर होगा विकास
UPSSSC पेपर लीक अफवाहबाजी फेल! सरकार का दावा- लखनऊ में फैलाई गई पेपर लीक की झूठी सूचना
UPSSSC पेपर लीक अफवाहबाजी फेल! सरकार का दावा- लखनऊ में फैलाई गई पेपर लीक की झूठी सूचना

वीडियोज

Vasudha: Dev-Vasudha का रोमांटिक डांस, Anniversary जश्न में झूमा Chauhan परिवार
Bollywood news: कान्स 2026 में ऐश्वर्या के लुक पर छिड़ी सोशल मीडिया पर जंग!
Twisha Sharma Case Update: पोस्टमार्टम से खुलेगी ट्विशा डेथ मिस्ट्री? | MP | Breaking
India-America Relations: 'सुरक्षा, व्यापार और निवेश को लेकर बात हुई'- S. Jaishankar | Marco Rubio
Honda City का नया Facelift आ गया! Hybrid और नए Look के साथ | #honda #hondacity #newupdate #autolive

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Tamil Nadu Politics: DMK और कांग्रेस गठबंधन में बड़ी दरार! उदयनिधि स्टालिन बोले- 'कांग्रेस ने किया विश्वासघात, अब कभी नहीं...'
DMK और कांग्रेस गठबंधन में बड़ी दरार! उदयनिधि स्टालिन बोले- 'कांग्रेस ने किया विश्वासघात, अब कभी नहीं...'
छत्तीसगढ़: पेंशन दिलाने के लिए 90 साल की सास को पीठ पर लादकर कई किलोमीटर पैदल चली बहू, वीडियो वायरल
छत्तीसगढ़: पेंशन दिलाने के लिए 90 साल की सास को पीठ पर लादकर कई किलोमीटर पैदल चली बहू, वीडियो वायरल
कोलकाता ने जीता टॉस, चुनी गेंदबाजी, 73 गेंद में चेज करना होगा टारगेट; प्लेइंग इलेवन में बड़े बदलाव
कोलकाता ने जीता टॉस, चुनी गेंदबाजी, 73 गेंद में चेज करना होगा टारगेट; प्लेइंग इलेवन में बदलाव
842% प्रॉफिट कमाने वाली 33 साल पुरानी फिल्म, जिसे आमिर खान ने कहा था 'वल्गर', बंदर बना था हीरो!
842% प्रॉफिट कमाने वाली 33 साल पुरानी फिल्म, जिसे आमिर खान ने कहा था 'वल्गर', बंदर बना था हीरो!
'अगले कुछ घंटों में आ सकती है गुड न्यूज', ईरान अमेरिका युद्ध पर मार्को रुबियो का भारत से बड़ा ऐलान
'अगले कुछ घंटों में आ सकती है गुड न्यूज', ईरान अमेरिका युद्ध पर मार्को रुबियो का भारत से बड़ा ऐलान
जगदंबिका पाल, निशिकांत दुबे और एकनाथ शिंदे समेत 12 सांसदों को मिलेगा संसद रत्न पुरस्कार, देखें पूरी लिस्ट
जगदंबिका पाल, निशिकांत दुबे, एकनाथ शिंदे समेत 12 MPs को मिलेगा संसद रत्न पुरस्कार, देखें लिस्ट
14 साल बाद नोएडा छोड़ अपने घर लौटा युवक, बोला- बहुत कुछ मिला लेकिन अपने नहीं, इमोशनल वीडियो वायरल
14 साल बाद नोएडा छोड़ अपने घर लौटा युवक, बोला- बहुत कुछ मिला लेकिन अपने नहीं, इमोशनल वीडियो वायरल
फेंकने के बजाय पौधों में डालें संतरे के छिलके, नेचुरल कीटनाशक बनकर गार्डन को रखेंगे एकदम हरा-भरा
फेंकने के बजाय पौधों में डालें संतरे के छिलके, नेचुरल कीटनाशक बनकर गार्डन को रखेंगे एकदम हरा-भरा
Embed widget